सीरिया में उथलपुथल के बीच ईरान में लड़ाई से 'गंभीर तौर पर प्रभावित' होंगे भारत के हित

सऊदी अरब, ओमान और यूएई में भारत के पूर्व राजदूत तलमीज अहमद
Source : PTI
सीरिया के साथ काफी समय तक असाधारण भ्रम की स्थिति बनी रहेगी. तुर्किए, अमेरिका और इजरायल खेल में सीमित समय के लिए बिल्कुल खास एजेंडे के साथ शामिल हुए है, वे एक तरह का टैक्टिकल फायदा उठाने आए हैं.
भारत-सीरिया-पश्चिम एशियाः बशर अल-असद की सरकार के इस महीने की शुरुआत में गिरने के साथ ही, इजरायल के रणनीतिक पैंतरों में बढ़ोतरी हुई है और इससे भारत के सुरक्षा-हित "गंभीर तौर पर प्रभावित" हो









