By: एबीपी न्यूज़ | Updated at : 06 Sep 2021 12:24 PM (IST)
पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फाइल फोटो)
T20 World Cup: यूएई में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का एलान कर दिया है. स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को टीम की कमान दी गई है. सीनियर खिलाड़ी शोएब मलिक और सरफराज अहमद को टीम में जगह नहीं मिली है. फखर जमां को भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रिजर्व खिलाड़ियों में जगह दी है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यों की टीम का एलान किया है, जबकि तीन खिलाड़ियों को रिजर्व में रखा गया है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की ओर से टीम का चयन करने के लिए 9 सितंबर तक का वक्त दिया गया है. पीसीबी ने हालांकि डेडलाइन से तीन पहले ही टीम का एलान कर दिया है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बेहद ही कड़ा कदम उठाते हुए पूर्व कप्तान सरफराज अहमद और शोएब मलिक को टीम में जगह नहीं देने का फैसला किया है. शोएब मलिक ने हाल ही में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया है. वेस्टइंडीज में चल रही सीपीएल में भी मलिक का बल्ला पूरी तरह से खामोश है. वहीं सरफराज अहमद 2019 वर्ल्ड कप के बाद से ही टीम के परमानेंट मेंबर नहीं है. हाल ही में सरफराज अहमद को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में भी सी कैटेगरी में डाला गया था.
पीसीबी ने हालांकि युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है. पीएसएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले आजम खान को टीम में जगह मिली है. इमाद वसीम भी टी20 में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं. इसके अलावा आसिफ अली और खुशदिल शाह को भी टी20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह मिली है.
टीम इस प्रकार है
बाबर (कप्तान), शादाब, हफीज, शाहिन अफरीदी, राउफ, आसिफ अली, आजम खान, इमाद, खुशदिल, हसनेन, रिजवान, नवाज, वसीम और शोएब
रिजर्व: उस्मान कादिर, फखर जमां, शहनवाज धनी
IPL 2021: Rahul Tewatia ने मानी अपनी गलती, वापसी को लेकर भी किया जोरदार दावा
IPL 2026 Points Table: गुजरात की हार के बाद कितनी बदली पॉइंट्स टेबल, अब कौन है नंबर-1? जानें क्या है ताजा अपडेट
GT vs RR Highlights: सांसे रोक देने वाले मैच में राजस्थान की जीत, अंतिम गेंद पर हारा गुजरात; लास्ट 12 गेंद में नहीं बनी 15 रन
GT vs RR Highlights: राजस्थान ने अंतिम 2 ओवर में पलटी बाजी, गुजरात के जबड़े से छीनी जीत; बेहद रोमांचक रहा मुकाबला
टेस्ट क्रिकेट के लिए BCCI का स्पेशल प्लान, श्रीलंका का दौरा, वीवीएस लक्ष्मण को जिम्मेदारी; जानें अपडेट
GT vs RR: राजस्थान ने बना डाले 210 रन, अब जीत के लिए गुजरात को रचना होगा इतिहास, करना होगा सबसे बड़ा रन चेज
राघव चड्ढा ने PM मोदी के खिलाफ पुरानी पोस्ट्स कीं डिलीट, AAP नेता सौरभ भारद्वाज के दावे से हलचल
बेबी बंप के साथ प्रिया-एटली की रोमांटिक फोटोशूट वायरल, जल्द दूसरे बच्चे की गूंजेगी किलकारी
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई