दिल्ली चुनाव: बुजुर्ग मतदाता पिक-ड्रॉप के लिए करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन, आज है आखिरी दिन
दिल्ली में आठ फरवरी को वोट डाले जाएंगे और 6 फरवरी यानी परसों दिल्ली में चुनाव प्रचार थम जाएगा. मतदाता सूची के मुताबिक, दिल्ली में करीब दो लाख वोटर 80 साल से ज्यादा उम्र के हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्य निर्वाचन कार्यालय (सीईओ) ने मतदान के दिन बुज़ुर्ग नागरिकों को घर से मतदान केंद्र ले जाने और फिर घर छोड़ने की सुविधा के लिए रिजस्ट्रेशन की अंतिम तारीख को आज तक के लिए बढ़ा दिया है. अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि ‘पिक एवं ड्रॉप’ सुविधा के लिए पहले अंतिम तारीख 31 जनवरी थी. इस सुविधा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिलने के बाद निर्वाचन कार्यालय ने रिजस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि बढ़ा दी.
दिल्ली सीईओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “ हमें सिर्फ 500 लोगों के रिजस्ट्रेशन मिला है. इसलिए हमने मतदान के दिन वरिष्ठ नागरिकों के लिए पिक एवं ड्रॉप सुविधा का लाभ लेने के लिए रिजस्ट्रेशन की तारीख को पांच फरवरी तक बढ़ा दिया है.” सूत्रों ने बताया कि रिजस्ट्रेशन को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिलने के कारण अंतिम तारीख को बढ़ाया गया है. इस के लिए 25 जनवरी को रिजस्ट्रेशन शुरू हुआ था.
उन्होंने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं को सहूलियत के लिए मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर का वितरण बढ़ाया जा रहा है. इसके लिए बड़ी संख्या में चलने में असमर्थ दिव्यांगो ने रिजस्ट्रेशन कराया है. मतदाता सूची के मुताबिक, दिल्ली में करीब दो लाख वोटर 80 साल से ज्यादा उम्र के हैं.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL



























