एक्सप्लोरर

OMG! 15 सालों में 10 करोड़ भारतीयों को हो जाएगी डायबिटीज

नईदिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मधुमेह को लेकर एक चौंकानेवाला खुलासा सामने आया है. डायग्नोस्टिक चेन लैब मेट्रोपॉलिस हेल्थकेयर लिमिटेड के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में जमा किए गए लगभग 1.5 लाख लोगों के रक्त नमूनों में से 40.5 फीसदी में प्री.डायबीटिक और डायबीटिक कारक पॉजिटिव पाए गए हैं. यह शोध शून्य से 80 वर्ष आयु वर्ग के मरीजों के रक्त नमूनों पर आधारित है. शून्य से 10 साल आयु वर्ग में करीब 20 फीसदी लोगों के नमूने पॉजिटिव पाए गए और पुरुषों में यह सर्वाधिक है. इसका मतलब है कि हर पांच नमूने में एक या तो प्री.डायबीटिक है या डायबीटिक. पॉजिटिव पाए गए कुल 34 फीसदी लोग 30-70 वर्ष आयु वर्ग में आते हैं. सभी नमूनों के विश्लेषण से पता चला कि उम्र बढ़ने के साथ ही इसकी प्रगति और प्रवृत्ति दोनों ही बढ़ती है. यह विश्लेषण मेट्रोपॉलिस हेल्थकेयर की दिल्ली प्रयोगशाला द्वारा पांच वर्षो के दौरान खाली पेट रक्त शर्करा के नमूनों पर किया गया है और परिणाम दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कराए गए 1,57,531 नमूनों की जांच पर आधारित हैं. चीफ पैथोलॉजिस्ट और लैब इंचार्ज डॉ.गीता चोपड़ा ने कहा, "भारत को दुनिया की डायबीटिज राजधानी के तौर पर जाना जाता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अगले 15 वर्षो में 10.12 करोड़ भारतीयों को मधुमेह होने का अनुमान है. हालांकि इस बात के पुख्ता प्रमाण हैं कि अगर कुछ उपाय किए जाएं, तो मधुमेह रोकथाम के परिणामों में सुधार हो सकता है." डॉ.चोपड़ा ने कहा, "डायबीटिज से बचाव और उसे नियंत्रित करने के लिए इसका जल्द पता चलना और इसके निदान के साथ-साथ स्वयं पर अनुशासन बेहद महत्वपूर्ण है. यह बेहद जरूरी है कि खासकर शहरों में लोग अपनी जीवनशैली में बड़े बदलाव लाएं और मधुमेह से बचने के लिए स्वस्थ आहार लेने की आदत विकसित करें. मधुमेह की जटिलताओं से बचने और ग्लाइसेमिक नियंत्रित करने के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच (हेल्थ चेकअप) और रक्त शर्करा की नियमित निगरानी बेहद जरूरी है."

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget