एक्सप्लोरर

कहानी दुनिया के 5 सबसे पुराने रेड लाइट एरिया की, भारत के इस इलाके का भी है नाम

हीरामंडी का इतिहास मुगल काल से जुड़ा हुआ है. उस वक्त यह क्षेत्र साहित्य और कला का केंद्र हुआ करता था. लेकिन आज ये एक रेड लाइट एरिया बन गया है.

तंग गलियां, मक़ानों के कोनों पर पान या गुटखे की पीक और सीलन की बदबू... हर बड़े शहर में एक ऐसा इलाका होता है जहां दिन के वक्त सफेदपोश लोग जाने से बचते हैं. हालांकि, शाम होते ही ये इलाका गुलज़ार हो जाता है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं रेड लाइट एरिया की. आज ऐसी जगहों पर वेश्यावृत्ति और कई गैर कानूनी धंधे होते हैं. लेकिन एक दौर था, जब ये इलाके कला और साहित्य के गढ़ हुआ करते थे. चलिए आज आपको दुनिया के पांच सबसे पुराने रेड लाइट एरिया के बारे में बताते हैं.

कमाठीपुरा, मुंबई

स्कूपहूप की रिपोर्ट के अनुसार, इस इलाके को साल 1880 में बसाया गया था. ब्रिटिश काल में इस इलाके को एक ऐसी जगह बनाया गया जहां यूरोपीय सेक्स वर्कर्स आकर वेश्यावृत्ति कर सकती थीं. भारतीय सेक्स वर्कर्स इस इलाके में आजादी के बाद आईं. आज भी कमाठीपुरा देश के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया में से एक है.

डी वालेन नीदरलैंड

डी वालेन, नीदरलैंड्स की राजधानी एम्स्टर्डम में स्थित सबसे बड़े रेड लाइट एरिया का नाम है. यह इलाका यौन व्यापार, नाइटलाइफ और वेश्यावृत्ति के लिए जाना जाता है. डी वालेन एम्स्टर्डम के सबसे पुराने और ऐतिहासिक हिस्सों में से एक है, जो कई सदी पुराने इमारतों, नहरों और पतली-पतली गलियों से भरा हुआ है. कहा जाता है कि इस शहर को लगभग 1270 के आसपास बसाया गया था.

हीरामंडी, पाकिस्तान

हीरामंडी का इतिहास मुगल काल से जुड़ा हुआ है. उस वक्त यह क्षेत्र साहित्य और कला का केंद्र हुआ करता था. इसे मुख्य रूप से आप उस स्थान के तौर पर देख सकते हैं जहां उस दौर के दरबारियों, शाही परिवारों, और अमीर लोगों के लिए मनोरंजन का इंतजाम किया जाता था. लेकिन आज ये एक रेड लाइट एरिया बन गया है. पाकिस्तान के लाहौर में मौजूद हीरामंडी में आज हर तरह के गैरकानूनी अपराध होते हैं.

पटपोंग मार्केट, थाईलैंड

पटपोंग मार्केट थाईलैंड के बैंकॉक शहर में स्थित एक बड़ा नाइट मार्केट और रेड लाइट एरिया है. यह क्षेत्र अपने नाइटलाइफ, बार, क्लब और विशेष रूप से सेक्स शो के लिए जाना जाता है. पटपोंग मार्केट बैंकॉक के सिलॉम (Silom) जिले में है. शाम के वक्त आपको यहां टूरिस्टों की भारी भीड़ देखने को मिलती है. ये रेड लाइट एरिया भी दुनिया के कुछ सबसे पुराने रेड लाइट एरिया में से एक है.

पिगाले, पेरिस

पिगाले, पेरिस का एक लोकप्रिय क्षेत्र है, जो अपनी नाइटलाइफ़, कैबरे और रेड लाइट एरिया के लिए जाना जाता है. इस इलाके को 1880 के आसपास बसाया गया था. आज यहां दुनिया के सबसे पुराने रेड लाइट एरियाज़ में से एक है.

ये भी पढ़ें: मंकीपॉक्स जैसी कुछ बीमारियों के आखिर में क्यों लगाया जाता है Pox? जानें क्या होता है इसका मतलब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

16.2 करोड़ में नीलाम गांधी जी का हस्तलिखित विचार, जानें इसमें क्या लिखा?
16.2 करोड़ में नीलाम गांधी जी का हस्तलिखित विचार, जानें इसमें क्या लिखा?
मेघालय हिंसा, क्या है इनर लाइन परमिट और नई पर्यटक गाइडलाइन?
मेघालय हिंसा, क्या है इनर लाइन परमिट और नई पर्यटक गाइडलाइन?
दिल्ली में क्यों नहीं बन सकती बुर्ज खलीफा जैसी इमारत, क्या हैं दिक्कतें?
दिल्ली में क्यों नहीं बन सकती बुर्ज खलीफा जैसी इमारत, क्या हैं दिक्कतें?
कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे चलाते हैं जिम, जानें किसकी फीस सबसे ज्यादा?
कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे चलाते हैं जिम, जानें किसकी फीस सबसे ज्यादा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Woman Dies in Lift Accident: लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल
लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल
Embed widget