एक्सप्लोरर

सबसे ज्यादा इन्हें शिकार बनाते हैं भेड़िये, जानिए रोजाना करते हैं कितना का सफर

भेड़ियों से इन दिनों उत्तर भारत के कई गांव परेशान हैं. ऐेसे में चलिए जानते हैं कि आखिर भेड़िये सबसे ज्यादा निशाना किन्हें बनाते हैं?

उत्तर प्रदेश के कुछ गांवों में इन दिनों भेड़िये का आतंक है. वहीं मध्य प्रदेश के भी कुछ इलाके भेड़िये के आतंक से परेशान हैं. हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद उन इलाकों में लोगों से मिलने पहुंचे जहां भेड़ियों के आंतक से लोग परेशान हैं. इन दिनों लोग झुंड में घूमने वाले इस जानवर के खौफ से परेशान हैं. कई गांवों में तो लोग डर के चलते अपने घरों में न रहकर ग्राम पंचायतों में रह रहे हैं. ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर बेड़िये किन्हें सबसे ज्यादा शिकार बनाते हैं और ये एक दिन में कितना सफर तय कर लेते हैं? चलिए जानते हैं.

यह भी पढ़ें: कितने दिन तक ब्रिटेन के कब्जे में था अमेरिका का व्हाइट हाउस, क्यों दोनों देशों के बीच हुई थी जंग?

सबसे ज्यादा किन्हें शिकार बनाते हैं भेड़िये?

आमतौर पर भेड़िये से हर इंसान डरता है. खूंखार भेड़िया किसी को भी मौत के घाट उतार सकता है, लेकिन बता दें बड़े इंसानों से ज्यादा बच्चे भेड़ियों के निशाने पर होते हैं. बच्चे शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं और आकार में छोटे होते हैं. इसलिए ये सबसे ज्यादा इन्हें शिकार बनाते हैं. इनका हावभाव और शरीर इन्हें और फायदा पहुंचाता है. कई मामलों में ऐसा देखा गया है कि बच्चे भेड़ियों को कुत्ता समझ लेते हैं और उनकी तरफ आकर्षित होकर खेलने के लिए चल देते हैं. इस तरह से भेड़ियों के लिए बच्चे आसान शिकार होते हैं.

इसके अलावा भेड़िया विशेषज्ञ हैम बर्गर का कहना है कि भेड़िए खेलने, धमकी देने या काटने के लिए हमला नहीं करते हैं बल्कि वो भूख मिटाने के लिए भोजन को तलाशते हैं और बच्चे उनका सबसे आसान शिकार होते हैं. यही वजह है कि जहां भी भेड़िए का आतंक होता है वहां बच्चों के मौत की खबरें ज्यादा आती हैं और लोग भेड़ियों से बच्चों के कपड़ों को भी दूर रखने की कोशिश करते हैं.

रोजाना कितना सफर तय करते हैं भेड़िये?

बता दें भेड़िए में अपने समूह में एक दिन में करीब 50 किलोमीटर तक का सफर करते हैं. ये अपने साथियों से बात करने के लिए कई तरह तरीके अपनाते हैं. जैसे ये आवाज से बॉडी लैंग्वेज और अपनी गंध छोड़ते हुए. इसे ऐसे समझें कि उभरे हुए कान और सीधी पूंछ अपने प्रभाव के बारे में बताते हैं. जैसे कि ये हावी होने की कोशिश कर रहे हैं. जबकि खुले दांत और चेहरा आगे की ओर बढ़ाकर धमकी भरा संदेश देते हैं.

भेड़ियों के लिए विशेषज्ञों का कहना है कि ये दोस्ती के मामले में बहुत सच्चे होते हैं. ये अपने साथियों की देखभाल करने में आगे होते हैं. साथ ही ये बूढ़े होने तक बमुश्किल ही अपने दोस्त का साथ छोड़ते हैं. ये अपने अनुभवों की जानकारी अगली पीढ़ियों में पहुंचाते हैं. पुराना भेड़िया नए को शिकार करने की रणनीति सिखाता है.

यह भी पढ़ें: लाल रंग की इन पंक्षियों की आवाज लगती है मधुर, सुबह उठकर गाती हैं गाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने साल में जरूरी होती है सड़कों की मरम्मत, इसकी एक्सपायरी डेट क्या?
कितने साल में जरूरी होती है सड़कों की मरम्मत, इसकी एक्सपायरी डेट क्या?
यहां मुस्लिम सजाते हैं दुर्गा मां का पंडाल, प्रसाद भी करते हैं तैयार
यहां मुस्लिम सजाते हैं दुर्गा मां का पंडाल, प्रसाद भी करते हैं तैयार
अभिजीत दिपके, सौरभ दास या आशुतोष रांका... तीनों की कमाई कहां से होती है?
अभिजीत दिपके, सौरभ दास या आशुतोष रांका... तीनों की कमाई कहां से होती है?
सफेद शर्ट ही क्यों पहनते हैं पायलट, क्या है इसके पीछे की वजह?
सफेद शर्ट ही क्यों पहनते हैं पायलट, क्या है इसके पीछे की वजह?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget