एक्सप्लोरर

छत पर रखी पानी की टंकी गोल ही क्यों होती है, चकोर क्यों नहीं?

अगर पानी की टंकी का आकार गोल नहीं होता यह इतनी सफल नहीं हो पाती. सिर्फ इसका गोल आकार ही नहीं, बल्कि पानी की टंकी पर बनी पट्टियों का भी विशेष काम होता है.

Water Tanks facts: पानी हम सभी की प्राथमिक आवश्यकताओं में से एक है, बिना पानी के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है. रोजमर्रा की जरूरतों में पीने के अलावा भी पानी के बहुत सारे काम होते हैं. इन जरूरतों की पूर्ति के लिए लोग अपने घरों की छतों कर पानी की टंकी लगवाते हैं. दुनिया के किसी भी शहर में अगर आप पानी की टंकी देखेंगे तो इसका आकार गोल ही मिलेगा. कभी सोचा है कि पानी की टंकी का आकर गोल ही क्यों होता है? जबकि, पानी तो किसी चौकोर आकार की टंकी में भी आराम से स्टोर हो सकता है. 

दरअसल, इसके पीछे भी विज्ञान है जो बताता है कि अगर पानी की टंकी का आकार गोल नहीं होता यह इतनी सफल नहीं हो पाती. सिर्फ इसका गोल आकार ही नहीं, बल्कि पानी की टंकी पर बनी पट्टियों का भी विशेष काम होता है. आइए आज इसी के बारे में जानकारी हासिल करते हैं.

गोल टंकी में दबाव बंट जाता है

पानी की टंकी का ऐसा आकार इसे लम्‍बे समय तक सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया है. दरअसल, जब किसी भी गहरी चीज में पानी भरा जाता है तो ऊपर चारों तरफ से दबाव पड़ता है. इस दबाव से उसके फटने का खतरा रहता है, क्‍योंकि चारों ओर से दबाव बढ़ता है. अब क्योंकि पानी की टंकी मेटल से नहीं बनीं होती, बल्कि पीवीसी से बनी होती है, इसलिए इसके फटने का खतरा और ज्यादा रहता है.

चौकोर टंकी के कोनों पर पड़ता है अधिक दबाव

विज्ञान के मुताबिक, अगर चौकोर आकार ही टंकी के हर कोने पर अधिक दबाव पड़ता है. जिससे इसके कोने जल्दी फट सकते हैं, लेकिन सिलेंडरिकल यानी लम्‍बे गोल आकार होने के कारण यह दबाव आसानी से पूरे सर्फेस पर बंट जाता है. इसलिए टंकी का आकार गोल होता है. 

टंकी पर क्यों बनी होती हैं लाइनें?

टंकी पर बनी ये लाइनें भी काफी जरूरी हैं. ये लाइनें टंकी को मजबूती देने का काम करती हैं और गर्मी में तापमान बढ़ने के दौरान टंकी को फैलने से रोकती हैं. इसके अलावा ये लाइनें दबाव को कंट्रोल करने में भी मदद करती हैं.

टंकी को मजबूत बनाती हैं ये लाइनें

अगर कभी कोई टूटी हुई टंकी देखेंगे तो पाएंगे कि ऐसा बहुत कम होता है कि टंकी का वो हिस्‍सा टूटा हुआ नजर आए, जिसपर लाइनें बनी हैं. टंकी को सपाट बनाए जाने से इसके फूलने और डैमेज होने का खतरा बढ़ता है. ये लाइनें टंकी को एक प्रकार से बांधे रखती हैं और दबाव को सहने में मदद करती हैं.

यह भी पढ़ें - सपने में खुद को ऊंचाई से गिरता देखा हम अचानक से जाग क्यों जाते हैं? इसके पीछे सारा खेल है दिमाग का!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Venezuela Earthquak: भूकंप से वेनेजुएला के किस शहर में सबसे ज्यादा हुई तबाही? जानें राजधानी कराकस के हालात
भूकंप से वेनेजुएला के किस शहर में सबसे ज्यादा हुई तबाही? जानें राजधानी कराकस के हालात
Venezuela Earthquake: आंधी से लेकर तूफान, बारिश से लेकर सुनामी तक... सबकी भविष्यवाणी कर लेते हैं वैज्ञानिक, लेकिन भूकंप की क्यों नहीं?
आंधी से लेकर तूफान, बारिश से लेकर सुनामी तक... सबकी भविष्यवाणी कर लेते हैं वैज्ञानिक, लेकिन भूकंप की क्यों नहीं?
Funeral Meal: हिंदुओं में तेहरवीं तो मुस्लिमों में चहल्लुम, क्रिश्चियन और यहूदी मौत के बाद कौन सा भोज करते हैं? जानिए जवाब
हिंदुओं में तेहरवीं तो मुस्लिमों में चहल्लुम, क्रिश्चियन और यहूदी मौत के बाद कौन सा भोज करते हैं? जानिए जवाब
Muharram 2026: इस्लाम में क्या होता है नफिल रोजा, यह रमजान के फर्ज रोजों से कितना अलग?
इस्लाम में क्या होता है नफिल रोजा, यह रमजान के फर्ज रोजों से कितना अलग?

वीडियोज

Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!
Ketan Murder Case | Siya Goyal | ABP News | ABP Report : मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Mahadangal: क्या खतरे में है हिंदुओं की आस्था?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता का प्रमाण, पहचान और मीडिया से सोशल मीडिया तक बहस…, पासपोर्ट क्यों नहीं मजबूत दस्तावेज?
नागरिकता का प्रमाण, पहचान और मीडिया से सोशल मीडिया तक बहस…, पासपोर्ट क्यों नहीं मजबूत दस्तावेज?
भरत तिवारी केस: न्यायिक जांच शुरू होते ही पुलिस का यू-टर्न! FIR से पिता और भाई का नाम हटाया
भरत तिवारी केस: न्यायिक जांच शुरू होते ही पुलिस का यू-टर्न! FIR से पिता और भाई का नाम हटाया
टेस्ट क्रिकेट का 96 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर ने जड़े शतक; साझेदारी 300 रनों के पार
टेस्ट क्रिकेट का 96 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर ने शतक जड़कर रचा इतिहास
OTT Releases: एक्शन से एडवेंचर तक, भूलकर भी मिस ना करें नेटफ्लिक्स की ये 6 धांसू फिल्में, एक ने तो की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई
एक्शन से एडवेंचर तक, भूलकर भी मिस ना करें नेटफ्लिक्स की ये 6 धांसू फिल्में, एक ने तो की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
अलर्ट: भारत के 'चिकन नेक' तक पहुंचा चीन! नई दिल्ली से बौखलाए ढाका के साथ ड्रैगन ने की बड़ी डील
अलर्ट: भारत के 'चिकन नेक' तक पहुंचा चीन! नई दिल्ली से बौखलाए ढाका के साथ ड्रैगन ने की बड़ी डील
‘अमेरिका के साथ कोई समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक...’, US-भारत ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा बयान
‘अमेरिका संग समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक...’, US-भारत ट्रेड डील पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान
गूगल से लेकर अमेजन तक, जानिए क्यों भारत में चेक बुक लेकर कतार में खड़े हैं दुनिया के दिग्गज
गूगल से लेकर अमेजन तक, जानिए क्यों भारत में चेक बुक लेकर कतार में खड़े हैं दुनिया के दिग्गज
Embed widget