एक्सप्लोरर

सपने में खुद को ऊंचाई से गिरता देखा हम अचानक से जाग क्यों जाते हैं? इसके पीछे सारा खेल है दिमाग का!

हमारा दिमाग हर समय हमें किसी भी खतरे से बचाने के लिए हमेशा तैयार रहता है. नींद में अचानक झटका लगकर जागने को असल में इसे हिप्निक जर्क कहते हैं. आइए जानते हैं ये क्यों होता है...

Hypnic Jerk Causes: सोते समय कई बार हमारे साथ ऐसा होता है कि हमें अचानक किसी ऊंचाई से गिरने का एहसास होता है और झटके से हमारी नींद खुल जाती है. लेकिन, नींद से जागने पर आप खुद को बिस्तर पर ही पाते हैं. ऐसे में कभी न कभी आपके मन में यह सवाल आया होगा कि आखिर ऐसा क्यों होता है? अगर आपको इसके पीछे का कारण नहीं पता है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं. 

असल में इसे हिप्निक जर्क कहते हैं. यह झटका आपको नींद से जगा देता है. इस दौरान थोड़ी देर तक असली और सपने के बीच अंतर नहीं समझ आता है.

दिमाग करता है शरीर को कंट्रोल

हमारे दिमाग को हर वक्त शरीर को कंट्रोल करके रखने की आदत होती है. दिमाग को शरीर के हर अंग की जानकारी होती है. हम कब सांस ले रहे हैं, कब सो रहे हैं, कब जागते हैं, ये सब जानकारी हमारे दिमाग के पास होती है. दिमाग एक चौकीदार की तरह होता है, जो हर समय हमें किसी भी खतरे से बचाने के लिए हमेशा तैयार रहता है. खतरा महसूस होने पर यह तुरंत हमारे शरीर के अंगों को बचाव के लिए सिग्नल भेजने लगता है.

इसलिए लगता है झटका

इस हिप्निक जर्क का संबंध भी इसी से है. गिरने का एहसास हमें तब होता है जब नींद लग ही रही होती है. इस दौरान जब हमारी आंखें बंद हो जाती हैं और धड़कनें धीमी पड़ जाती हैं तो कई बार दिमाग कंफ्यूज हो जाता है. हमारे दिमाग को लगता है कि कहीं हम मर तो नहीं रहे और तुरंत ही दिमाग हरकत में आ जाता है. 

जगाने के लिए अपनाता है बेहद स्मार्ट तरीका

हमें जगाने के लिए दिमाग बेहद स्मार्ट तरीका अपनाता है और सपने में ऐसी इमेज बनाता है, जिसमें आप किसी ऊंची जगह, किसी सीढ़ी या फिर किसी खतरनाक सी जगह से गिर रहे होते हैं.  ऐसे में दिमाग अचानक पैरों को सिग्नल भेजता है. सिग्नल मिलते ही झटके से हमारी नींद खुल जाती है. इस तरह दिमाग का काम पूरा हो जाता है. जागने के बाद हमारे दिमाग को संतुष्टि हो जाती है कि हम जिंदा हैं. इसके बाद, सबकुछ ठीक पा कर वह भी सामान्य अवस्था में चला जा जाता है और हम एक दो करवट लेकर फिर गहरी नींद में चले जाते हैं.

यह भी पढ़ें - इंसानों की वजह से समलैंगिक हो रही हैं मक्खियां...प्रदूषण तूने ये क्या किया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहां से आया रिजीम चेंज शब्द, जानें किस देश से हुई शुरुआत?
कहां से आया रिजीम चेंज शब्द, जानें किस देश से हुई शुरुआत?
क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget