एक्सप्लोरर

मैनहोल के कवर गोल क्यों होते हैं? वजह जानकर आप भी कहेंगे- यह तो सोचा ही नहीं था

ये कवर सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए होते हैं. साथ ही इसके पीछे कई प्रैक्टिकल, फंक्शनल, इंजीनियरिंग आदि वजहें भी होती हैं. लेकिन, इनके गोल होने के पीछे भी कुछ वजह है! आइए जानते हैं.

Manhole: आपने सड़क पर बने मैनहोल को देखा होगा. बहुत से मैनहोल तो खुले होते हैं, लेकिन ज्यादातर मैनहोल (Manhole) व्यवस्थित तरीके से ढके होते हैं. इन्हे बेहद जरूरी कामों के लिए बनाया जाता है. इसकी मदद से इंजीनियर, लेबर और इंस्पेक्टर आदि रिपेयरिंग के कामों को पूरा कर पाते हैं. इन पर ढके कवर हमेशा गोल शेप के होते हैं. लेकिन, क्या कभी सोचा है कि इसके पीछे का कारण क्या हो सकता है? आखिर क्यों इनपर गोल ही कवर लगाए जाते हैं? आइए इसके बारे में जानते हैं...

क्यों होते हैं मैनहोल के कवर गोल?

दरअसल, मैनहोल के कवर को हमेशा गोल ही बनाए जाने के पीछे का कारण हादसा होने से रोकना होगा है. इसके कवर को गोल इसलिए बनाया जाता है क्योंकि मैनहोल भी गोलाकार शेप में ही होता है और कवर गिरे न इसलिए इसे भी गोल बनाया जाता है. लेकिन, ऐसा नहीं है कि बस इसी वजह से इसे गोलाकार बनाया गया है, बल्कि इसके पीछे कई प्रैक्टिकल, फंक्शनल, इंजीनियरिंग आदि वजहें भी होती हैं.

अन्य तर्क

इसके अलावा, कई तर्क यह भी कहते हैं कि गोलाकार कवर हटाने के बाद, इसे एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाना बहुत आसान होता है. मैनहोल का गोलाकार कवर कम खर्चीला और ज्यादा कुशल है. ये बहुत भारी होते हैं, ऐसे में गोलाकार होने के कारण इन्हें लुढ़का कर एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है. लेकिन, अगर ये गोलकार की जगह किसी और शेप के होते तो उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना आसान नहीं होता.

कितना होता है वजन

मैनहोल बहुत भारी धातु से बनी प्लेटों से ढके होते हैं, जो आसानी से हटाई जा सकती हैं. अगर बात वजन की करें तो मैनहोल के एक कवर का वजन आमतौर पर 90 और 136 किलोग्राम के बीच होता है. ये कंक्रीट या कास्ट आयरन के बने होते हैं.

मैनहोल कवर के फायदे

मैनहोल की ओपनिंग के किनारे पर उसके चारों ओर एक लिप होता है जिस पर आसानी से कवर फिट हो जाता है. ये कवर सड़क पर पैदल चलने वालों को अनजाने में सीवर में गिरने से बचाते हैं और साथ ही सीवर में मलबे (कचरा) को गिरने से भी बचाते हैं. जिससे सीवर और पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रहे. 

यह भी पढ़ें - क्या आपको भी मच्छर ज्यादा काटते हैं? तो जान लीजिए ऐसा क्यों होता है...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?

वीडियोज

तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget