एक्सप्लोरर

नवजात बच्चे दिन में आराम से सोते हैं और रात में करते हैं परेशान, जानें क्या है इसका कारण 

नवाजत शिशु से लेकर 12 महीने तक के बच्चे के लिए 12 से 16 घंट की नींद जरूरी होती है. हालांकि, एक से दो साल का होने पर बच्चे का स्लीपिंग पैटर्न बदल जाता है और उसकी नींद की जरूरत में बदलाव होता है.

नए-नए पैरेंट्स बने कपल्स की अक्सर शिकायत होती है कि बच्चा होने के बाद उनकी नींद हराम हो गई है. दिन में उनका नवजात बच्चा सोता रहता है, लेकिन रात होते ही वह परेशान करना शुरू कर देता है. कभी रात में बच्चे को भूख लगती है, तो उसे दूध पिलाना पड़ता है तो कभी उसकी नैपी बदलनी होती है. कुल मिलाकर नए पैरेंट्स बनने वाले कपल्स को रातभर जागना ही होता है. 

अगर आपके साथ भी ऐसा ही है तो क्या आपने कभी इसके पीछे के कारण को जानने की कोशिश की है. बच्चा जब पैदा होता है तो वह दिन में ज्यादा क्यों सोता है और रात में जागता क्यों है? आज हम आपको इसी सवाल का जवाब देंगे. 

यह भी पढ़ें: सातवें महीने में ही हो गई डिलीवरी तो ये कितना खतरनाक? जानें बच्चे की सेहत पर क्या पड़ता है असर

मां के पेट से है कनेक्शन

किसी भी नवजात बच्चे की नींद का कनेक्शन मां के पेट से ही होता है. जब बच्चा मां के पेट में होता है तो वह अधिकतर समय सोता ही रहता है. डिलीवरी के बाद जब बच्चा पेट से बाहर आता है तो कुछ महीनों तक उसका स्लीपिंग पैटर्न नहीं बना होता है. ऐसे में उसे दिन और रात में अंतर पता नहीं चलता. हालांकि, समय के साथ जब बच्चा बड़ा होने लगता है तो वह एक स्लीपिंग पैटर्न बना लेता है और उसकी नींद की जरूरत में बदलाव होता है. यही कारण है कि नवजात बच्चा दिन में अधिक सोता है और रात के समय अक्सर जागता रहता है. 

बच्चे के विकास में महत्वपूर्ण होती है नींद

नवजात बच्चे के लिए उसकी नींद बहुत जरूरी होती है. यह बच्चे के विकास में महत्वपूर्ण होती है. अमेरिकन एकेडमी ऑफ स्लीप मेडिसिन के अनुसार, एक नवाजत शिशु से लेकर 12 महीने तक के बच्चे के लिए 12 से 16 घंट की नींद जरूरी होती है. नींद के समय बच्चे का तंत्रिका तंत्र विकसित होता है. हालांकि, एक से दो साल का होने पर बच्चे का स्लीपिंग पैटर्न बदल जाता है, उस समय उसे दिन में 11 से 14 घंटे की नींद की जरूरत होती है. 

यह भी पढ़ें: नवजात बच्चे के लिए पूरा नहीं हो रहा है दूध तो ये हैं ऑप्शन, जानें किन चीजों का रखें ख्याल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल एयरपोर्ट पर क्यों होते हैं भारतीय सुरक्षाकर्मी, कब लागू हुई यह व्यवस्था?
नेपाल एयरपोर्ट पर क्यों होते हैं भारतीय सुरक्षाकर्मी, कब लागू हुई यह व्यवस्था?
2 जगह वोटर कार्ड बनवाने पर कितनी मिलती है सजा? जान लें नियम
2 जगह वोटर कार्ड बनवाने पर कितनी मिलती है सजा? जान लें नियम
नेहा बोरा की 'वन पीस' टी-शर्ट पर क्यों मचा है बवाल? जानें वजह
नेहा बोरा की 'वन पीस' टी-शर्ट पर क्यों मचा है बवाल? जानें वजह
क्या चांद पर मौजूद है बड़ी गुफा, किस रहस्य को सुलझाने में लगा नासा?
क्या चांद पर मौजूद है बड़ी गुफा, किस रहस्य को सुलझाने में लगा नासा?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget