एक्सप्लोरर

क्यों ऑनलाइन आधे से कम रेट में मिल जाती हैं दवाएं, कारण यहां जानिए

देश में ऑनलाइन बिक रही दवाओं पर दिल्ली हाईकोर्ट ने टिप्पणी करते हुए केंद्र सरकार को अगले 8 हफ्तों के भीतर एक नीति बनाने का निर्देश दिया है. चलिए जानते हैं आखिर ई-फार्मेसी इतना बड़ा मुद्दा क्यों है?

भारत में ऑनलाइन दवाओं की बिक्री का मार्केट बहुत बड़ा है. फल, सब्जियां, राशन के बाद अब लोग घर बैठे दवाएं भी खूब मंगा रहे हैं. हालांकि, इसके कई नुकसान भी हैं. यही वजह है कि अब अब दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दे दिया है कि इस पर वो 8 हफ्ते के भीतर एक नीति तैयार करे. दरअसल, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति मिनी पुष्करणा की खंडपीठ ने इसे लेकर कहा कि ये मामला पांच साल से अदालत में लंबित है. इसलिए केंद्र सरकार को मामले में एक नीति लाने का आखिरी मौका दिया जा रहा है. चलिए अब आपको बताते हैं दवाओं के ऑनलाइन बिक्री से जुड़ी कुछ खास बातें.

ऑनलाइन दवाएं मंगवाना कितना सेफ

भारत में दवा बेचने वाले ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स की बात करें तो इनकी संख्या सैकड़ों में है. कुछ प्लेटफॉर्म्स आपको दवाएं तभी बेचते हैं, जब आपके पास किसी डॉक्टर का लिखित प्रिस्क्रिप्शन हो. लेकिन कई प्लेटफॉर्म्स हैं जो आपको बिना किसी प्रिस्क्रिप्शन के दवाएं उपलब्ध करा देते हैं. ऐसे में कई बार लोग अनजाने में ऐसी दवाएं मंगा लेते हैं, जो उनकी सेहत को खराब कर देती हैं. यहां तक कि ये दवाएं कई बार खतरनाक साबित हो जाती हैं. यही वजह है कि अब हाईकोर्ट ने इस पर केंद्र सरकार को एक नीति बनाने को कहा है.

भारत में ई-फार्मेसी का मार्केट कितना बड़ा है

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में दवाओं का बाजार 2021 में 41 बिलियन यूएस डॉलर का था. इस मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा दवाओं का बाजार है. 2024 तक इस बाजार के 65 बिलियन यूएस डॉलर होने का अनुमान है. वहीं ई-फार्मेसी की बात करें तो  द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में ये 2500 करोड़ का बाजार था. वहीं 2027 तक इसमें सालाना 22.20 फीसदी की ग्रोथ हो सकती है. यानी 2022 से 2027 तक ई-फार्मेसी का बाजार भारत में 9000 करोड़ रुपये के आसपास का होगा.

ऑनलाइन दवाएं सस्ती क्यों बिकती हैं?

आपने देखा होगा कि मेडिकल स्टोर के मुकाबले ऑनलाइन दवाएं हमेशा सस्ती मिलती हैं. सबसे बड़ी बात कि डिलीवरी चार्ज के बाद भी दवाएं हमें ऑफलाइन के मुकाबले ऑनलाइन सस्ती मिलती हैं. अब सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्यों होता है. चलिए आपको बताते हैं. दरअसल, ऑनलाइन हम जो दवा मंगाते हैं उसमें बीच में कमीशन खाने वाले लोगों की संख्या कम हो जाती है. इसे ऐसे समझिए कि कोई दवा कंपनी से निकलती है फिर वो स्टेट लेवल के डिस्ट्रीब्यूटर तक पहुंचती है फिर वो जिले वाले डिस्ट्रीब्यूटर तक पहुंचती है, इसके बाद वो मेडिकल स्टोर्स तक पहुंचती है यही वजह है कि ऑफलाइन दवाएं हमें महंगी मिलती हैं. जबकि, ऑनलाइन दवाओं की बात करें तो ये कंपनी से निकल कर सीधें ई-फार्मेसी के स्टोर तक पहुंचती हैं और वहां से कस्टमर के घर पर. इसलिए ग्राहक को ई-फार्मेसी के जरिए दवाएं सस्ती मिलती हैं.

एक्सपायरी डेट का भी है कनेक्शन

ऑनलाइन दवाओं पर मिलने वाली भारी डिस्काउंट पर एक फैक्टर एक्सपायरी डेट का भी काम करता है. दरअसल, ई-फार्मेसी वाली कंपनियां उन दवाओं पर भारी छूट देती हैं, जिनकी एक्सपायरी डेट नज़दीक होती है. जैसे मान लीजिए कोई दवा दो या तीन हमीने में एक्सपायर होने वाली है तो कंपनी ऐसी दवाओं को बेहद सस्ते दरों पर ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म्स को बेच देती है. फिर ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म्स इन दवाओं पर भारी डिस्काउंट देकर उन्हें ग्राहकों को बेच देती हैं.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड टनल हादसा: अभी नहीं निकल पाए 40 मजदूर... जानिए पहले कब-कब टनल में दफन हो चुकी हैं जिंदगियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में जन्म-मृत्यु का पंजीकरण 99% के पार, जानें 24 साल में कैसे आया इतना बदलाव
भारत में जन्म-मृत्यु का पंजीकरण 99% के पार, जानें 24 साल में कैसे आया इतना बदलाव
जापान का महा-प्लान..80 साल बाद बनाने जा रहा खुफिया एजेंसी, जानें क्यों उठाया यह कदम?
जापान का महा-प्लान..80 साल बाद बनाने जा रहा खुफिया एजेंसी, जानें क्यों उठाया यह कदम?
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से कैसे वसूला जाएगा 20% चार्ज? जानें क्या है ट्रंप की पूरी योजना
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से कैसे वसूला जाएगा 20% चार्ज? जानें क्या है ट्रंप की पूरी योजना
प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति, किसके आवास में सबसे ज्यादा हैं सुविधाएं, कौन जीता है ज्यादा लग्जरी लाइफ?
प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति, किसके आवास में सबसे ज्यादा हैं सुविधाएं, कौन जीता है ज्यादा लग्जरी लाइफ?

वीडियोज

Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
Embed widget