एक्सप्लोरर

आग, बिजली, पानी...हर जगह खतरे का निशान लाल रंग ही क्यों होता है

लाल रंग में तरंगदैर्घ्य अन्य रंगों के मुकाबले सबसे ज्यादा होती है. इस वजह से कोहरा हो या बरसात लाल रंग हमेशा हमें दूर से ही दिखाई दे जाता है.

पश्चिमी सभ्यता में लाल रंग को प्रेम के रंग के तौर पर देखा जाता है. यही वजह है कि वैलेंटाइन डे यानी प्यार के दिन कपल लाल और काले रंग के कपड़े में नजर आते हैं. यहां तक कि दुनियाभर में लाल गुलाब को प्यार का प्रतीक माना जाता है. लेकिन, ऐसा नहीं है कि लाल रंग सिर्फ प्यार का ही प्रतीक है. इसे खतरे के रंग के तौर पर भी जाना जाता है. चलिए जानते हैं कि आखिर लाल रंग को खतरे के रंग के तौर पर कैसे और क्यों पहचाना गया.

लाल रंग चुनने के पीछे का विज्ञान

लाल रंग को खतरे के निशान के तौर पर चुनने के पीछे एक विज्ञान है. दरअसल, लाल रंग के अंदर मौजूद गुणों की वजह से ये हमें दूर से ही नजर आ जाता है. विज्ञान की भाषा में कहें तो लाल रंग में हवा के अणुओं द्वारा सबसे कम प्रकीर्णन होता है, इसकी वजह से ये रंग हमें काफी दूर से ही दिखाई दे जाता है. 

इसके अलावा लाल रंग में तरंगदैर्घ्य अन्य रंगों के मुकाबले सबसे ज्यादा होती है. इस वजह से कोहरा हो या बरसात लाल रंग हमेशा हमें दूर से ही दिखाई दे जाता है. यही वजह है कि लाल रंग को खतरे के निशान के तौर पर चुना गया, ताकि लोगों को खतरे के बारे में दूर से ही पता चल जाए.

लाल रंग का इस्तेमाल सबसे पहले कब हुआ

लाल रंग के उपयोग को लेकर सबसे प्राचीन प्रमाण हजारों साल पहले के हैं, माना जाता है कि उस दौर के इंसानों ने लाल रंग का उपयोग पेंटिंग्स बनाने में किया. आज भी गुफाओं में ऐसे कई चित्र मिलते हैं जो हजारों साल पहले बनाए गए थे. इन चित्रों में आप जानवरों और शिकार करते लोगों को देख सकते हैं. इसके अलावा कई और तरह की आकृतियों को भी इन तस्वीरों में प्राचीनकाल के इंसानों द्वारा दर्शाया गया है.

इतिहास में, लाल रंग का महत्व केवल कलात्मकता तक ही सीमित नहीं था, बल्कि इसे शक्ति, प्रेम, और उत्साह का प्रतीक भी माना जाता था. जैसे- मिस्र की प्राचीन सभ्यता में लाल रंग का उपयोग धार्मिक समारोहों में किया जाता था. वहीं भारत में इसे शुभ और समृद्धि का प्रतीक माना गया. इसके अलावा चीन में, लाल रंग का उपयोग भाग्य और खुशी के प्रतीक के रूप में होता है.

ये भी पढ़ें: हिटलर के कैंपों में यहूदियों को ऐसे दी जाती थी प्रताड़ना, कैसे 60 लाख यहूदियों में से 15 लाख बच्चे भी मारे गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget