एक्सप्लोरर

चीन में क्यों निकाला जाता है गटर ऑयल? कितनी मिलती है सजा

चीन में गटर ऑयल का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है. इस बीच चलिए जानते हैं कि आखिर ये क्यों निकाला जाता है और इसके इस्तेमाल पर क्या सजा मिलती है.

गटर ऑयल जैसे शब्‍द आपने शायद पहले कभी सुना भी होगा. ये सुनने में ही अजीब सा लगता है. जैसा इसका नाम है वैसी ही इसकी परिभाषा भी है, जी हां आप सही समझे... यह तेल गटर से ही निकाला जाता है. हैरान करने वाली बात ये है कि इसका इस्‍तेमाल किसी अन्‍य कामों के लिए नहीं बल्कि कुकिंग ऑयल के तौर पर किया जा रहा है. चीन में इस तेल का उपयोग बड़े पैमाने पर होता है, लेकिन गैर-कानूनी तरीके से. चीनी सरकार गटर ऑयल इस्‍तेमाल करने और निकालने पर रोक लगा चुकी है, जिसके लिए सजा का भी प्रावधान है. 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि चीन में स्ट्रीट फूड वेंडर्स और सस्ते लोकल होटल, खाना बनाने में गटर ऑयल का इस्तेमाल करते हैं. 2013 में 'रेडियो फ्री एशिया' ने गटर ऑयल प्रोडक्शन का वीडियो जारी कर सनसनी फैला दी थी. इसमें बताया गया था कि ऑयल प्रोडक्‍शन से जुड़े लोग गटर से ऑयल निकालते हैं और फिर इसका प्रोडक्‍शन करते हैं. अबतक आप गटर ऑयल के बारे में बहुत सी चीजें जान चुके हैं तो आइए अब ये भी जान लेते हैं कि इसे कैसे निकाला जाता है और क्‍यों? साथ ही चीन में इसके लिए कितने साल की सजा का प्रावधान किया गया है?

कैसे निकाला जाता है गटर ऑयल?
'रेडियो फ्री एशिया' के गटर ऑयल प्रोडक्‍शन पर वीडियो के मुताबिक, कुछ लोग जो ऑयल प्रोडक्शन से जुड़े होते हैं, गटर के मेनहोल को खोलकर उसके वेस्ट को ड्रम या बकेट में भरकर ऑयल रीफाइन फैक्‍ट्रियों में भेजते हैं, ताकि वहां तेल और गंदगी अलग हो जाए. इस वेस्‍ट में एनीमल पार्ट्स और मल जैसी गंदगी भी रहती है. इसके अलावा, इसे कचरे के डब्‍बे और अन्‍य गंदी जगहों से भी निकाला जाता है. कंपनी में गटर ऑयल जाने के बाद इसे रिफाइन किया जाता है. 

होटलों और अन्‍य जगहों पर सप्‍लाई
गटर के तेल को रिफाइन करने के बाद उसमें सुगंधित चीजें मिलाई जाती हैं, ताकि बदबू या गंदगी की दुर्गंध नहीं आए. उसके बाद इस तेल को गुप्‍त तरीके से होटलों और स्‍ट्रीट वेंडरों तक पहुंचाया जाता है. 

क्‍यों निकाला जाता है गटर ऑयल? 
कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि चीन में रहने वाले गरीब परिवार के लोग अपनी आजीविका चलाने के लिए गटर से ये तेल निकालते हैं और कुछ दाम पर ऑयल फैक्‍ट्र‍ियों को बेच देते हैं. वहीं ऑयल प्रोडक्‍शन से जुड़ी कुछ फैक्‍ट्र‍ियां इस तेल को कम खर्च में तैयार करती हैं और होटल, स्‍ट्रीट फूड जैसी जगहों पर गुप्‍त तरीके से सप्‍लाई करती हैं. होटल वालों को यह बेहद कम दाम पर मिलता है, जिस कारण वे खरीद लेते हैं. कई जगहों पर गटर ऑयल को लार या थूक ऑयल भी कहा जाता है. 

क्‍या सजा मिलती है? 
गटर ऑयल के इस्‍तेमाल से सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है. कहा जाता है कि इसके सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी होती है. इसमें ट्रांस फैट्स की ज्‍यादा मात्रा होती है, जो कई बीमारियों को जन्‍म दे सकती है, जिस कारण चीन में इस ऑयल का इस्‍तेमाल गैर-कानूनी है और इसके लिए सजा का प्रावधान है. चीन में गटर ऑयल बेचने पर लंबी जेल की सज़ा या फिर मौत की सज़ा हो सकती है. अबतक सबसे लंबी सजा 7 साल की हो चुकी है. 2014 में, व्यवसायी झू चुआनफ़ेंग को गटर ऑयल बेचने के लिए बाद की सज़ा सुनाई गई थी. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली से आई लिंगानुपात को लेकर चिंताजनक खबर, एक हजार पुरुषों पर हैं केवल इतनी महिलाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
घर में करानी है रामलीला, जानिए कितना आता है कुल खर्च?
घर में करानी है रामलीला, जानिए कितना आता है कुल खर्च?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget