एक्सप्लोरर

केरोसिन से चल जाता है फाइटर प्लेन, लेकिन कार नहीं चलती, आखिर क्या है इसकी वजह?

फाइटर जेट्स को केरोसीन से उड़ाया जाता है लेकिन कार को चलाने के लिए डीजल और पेट्रोल की जरूरत होती है. चलिए, आपको बताते हैं कि कार केरोसीन से क्यों नहीं चलती है.

फाइटर जेट को उड़ाने के लिए पेट्रोल या डीजल की जगह केरोसीन यूज किया जाता है. हालांकि, यह आम केरोसीन जैसा नहीं होता, जैसा घरों में यूज किया जाता है. इसमें इस्तेमाल होने वाले केरोसीन को पहले अच्छी तरह से रिफाइन किया जाता है और फिर इससे जो फ्यूल निकलता है,  उसे जेट में यूज किया जाता है. ऐसे में हमारे मन में सवाल आता है कि अगर फाइटर जेट केरोसीन से उड़ सकते हैं तो कार केरोसीन से क्यों नहीं चलती है? आपको विस्तार से इसका उत्तर देते हैं. 

केरोसीन से कार क्यों नहीं चलती है?

कारों में जो इंजन लगे होते हैं वो मुख्य रूप से स्पार्क इग्निशन तकनीक पर काम करते हैं. यानी पेट्रोल इंजन में हवा और ईंधन के मिश्रण को स्पार्क प्लग से जलाया जाता है. वहीं, डीजल इंजन में कंप्रेशन इग्निशन होता है. अगर बात करें केरोसीन की तो इसके जलने का तापमान डीजल और पेट्रोल से ज्यादा होता है. इसका मतलब यह है कि इसको जलाने के लिए ज्यादा प्रेशर डालना होता है. साधारण कार इंजन इस तरह के ईंधन को प्रॉपर तरीके से जला ही नहीं पाती, जिसकी वजह से इंजन खराब हो सकता है या स्टार्ट ही नहीं होगा. 

वहीं, फाइटर जेट के इंजन को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि वे केरोसिन को टर्बाइन के अंदर अत्यधिक दाब और तापमान पर जलाकर ऊर्जा उत्पन्न करते हैं. वहीं, कार के इंजन की क्षमता पूरी तरह अलग होती है, जो फाइटर जेट्स की तुलना में कम तापमान और दबाव पर ईंधन का उपयोग करते हैं. 

फाइटर जेट्स में कैसे केरोसीन करता है काम?

फाइटर प्लेन में इस्तेमाल होने वाला केरोसिन कोई साधारण ईंधन नहीं होता. यह एक विशेष प्रकार का एविएशन टरबाइन फ्यूल होता है, जिसे Jet A या Jet A-1 भी कहा जाता है. यह हाई क्वालिटी वाला, साफ-सुथरा और नियंत्रित तापमान पर जलने वाला ईंधन होता है. इस ईंधन को विशेष रूप से टरबाइन इंजनों के लिए डिजाइन किया गया है, जो बहुत तेज गति से चलते हैं और उच्च तापमान पर काम करते हैं. इसकी वाष्पशीलता फ्लैश पॉइंट और बर्निंग पावर इसे फाइटर जेट के लिए परफेक्ट बनाते हैं.

अगर इसको सरल शब्दों में समझें तो फाइटर प्लेन और कार दोनों के इंजन अलग तकनीक से काम करते हैं. केरोसिन जैसे ईंधन को जलाने के लिए जिस तापमान, दाब और डिजाइन की जरूरत होती है, वो सिर्फ जेट इंजनों में ही संभव है. यही वजह है कि जहां फाइटर प्लेन आराम से केरोसिन पर उड़ जाते हैं. वहीं, आपकी कार एक इंच भी नहीं चल पाएगी. 

इसे भी पढ़ें- नाटो से लोहा लेने के लिए रूस ने बनाया था वारसॉ पैक्ट, जानें इसमें कौन-कौन से ताकतवर देश थे शामिल?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस दर्ज न करे FIR तो क्या कर सकते हैं? जानें अपने अधिकार
पुलिस दर्ज न करे FIR तो क्या कर सकते हैं? जानें अपने अधिकार
Underground Town: यहां घरों के नीचे बसा है पूरा शहर, जानें कहां है वह जगह?
यहां घरों के नीचे बसा है पूरा शहर, जानें कहां है वह जगह?
क्या पुतिन की तरह जिनपिंग भी रखते हैं पूप ब्रीफकेस? जानें इसके बारे में
क्या पुतिन की तरह जिनपिंग भी रखते हैं पूप ब्रीफकेस? जानें इसके बारे में
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget