एक्सप्लोरर

लिफ्ट में फंसने पर क्यों होती है घबराहट, क्या मशीन के अंदर नहीं आ पाती हवा?

लिफ्ट में फंसने की घटनाएं लगभग रोज सुनाई देती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लिफ्ट में फंसने पर आखिर घबराहट क्यों होने लगती है?

कुछ समय पहले ही गुजरात के सूरत में लिफ्ट में फंसने से 12 साल के मासूम की मौत की खबर सामने आई थी. इसके अलावा भी आए दिन लिफ्ट में फंसने से मौत की खबरें सामने आती रहती हैं. कई लोगों को लिफ्ट में फंसने पर घबराहट होने लगती है. लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर लिफ्ट बंद हो जाने या फंस जाने पर ऐसा क्यों महसूस होने लगता है? क्या लिफ्ट फंस जाने पर उसमें हवा आना बंद हो जाती है? चलिए आज आपने इन सवालों का जवाब जान लेते हैं.

लिफ्ट फंसने पर क्यों होने लगती है घबराहट?

दरअसल चारों तरफ से लिफ्ट बंद होने की वजह से लोगों को क्लस्ट्रोफोबिया हो जाता है. क्लस्ट्रोफोबिया सीमित जगह में होने वाली घबराहट होती है. ये कई जगहों पर हो सकती है. जैसे लिफ्ट के बंद होने पर, अंधेरा होने पर या अकेले लिफ्ट से आने-जाने पर घुटन सी महसूस होने लगती है. इसी वजह से लिफ्ट में शीशे लगाए जाते हैं, जिससे होने वाली घबराहट को कम किया जा सके. वहीं लिफ्ट में हवा के लिए छिद्र दिए गए होते हैं, जिससे हवा आती रहती है, हालांकि ये इसपर भी निर्भर करता है कि लिफ्ट किस जगह फंसी है. यदि वो ऐसी जगह फंस जाती है जहां हवा की पहुंच नहीं है तो लिफ्ट में हवा पहुंचना मुश्किल होता है.

लिफ्ट में फंस जाएं तो क्या करें?

लिफ्ट में फंस जाने पर सबसे पहले आपको अलार्म बटन को दबाना चाहिए. इससे लिफ्ट मैनेज करने वाले या पूरी बिल्डिंग को पता चल सकेगा कि कोई लिफ्ट में फंस गया है. इससे जल्द से जल्द से आपकी मदद के लिए कोई तो पहुंचेगा. इसके बाद लिफ्ट में दिए गए फोन वाले बटन को दबाएं और सिक्योरिटी गार्ड को अपने लिफ्ट में फंसने की जानकारी जल्द से जल्द दें.

यदि आपकी लिफ्ट रुक गई है तो पैनिक होने से बचना चाहिए. कभी भी लिफ्ट के अदंर से दरवाजे को जबरदस्ती खोलने और हाथ से रोकने से बचना चाहिए. ये हरकत आपको ज्यादा परेशानी में डाल सकती है. इसके अलावा आग लगने या भूकम्प की सिचुएशन में भी लिफ्ट के इस्तेमाल से बचना चाहिए.                                                               

यह भी पढ़ें: हमेशा निशाना एक आंख बंद कर के ही क्यों लगाया जाता है, इसके पीछे है कमाल की साइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Hydrogen Train: क्या आम ट्रेन से तेज है हाइड्रोजन ट्रेन, जानें दो किलोमीटर का सफर कितनी देर में करती है तय?
क्या आम ट्रेन से तेज है हाइड्रोजन ट्रेन, जानें दो किलोमीटर का सफर कितनी देर में करती है तय?
ये है दुनिया का सबसे सुरक्षित ठिकाना जहां परमाणु बम भी बेअसर, जानें कितने लोगों को मिल सकती है पनाह?
ये है दुनिया का सबसे सुरक्षित ठिकाना जहां परमाणु बम भी बेअसर, जानें कितने लोगों को मिल सकती है पनाह?
सिंधु नदी की वजह से भारत को कैसे मिला 'इंडिया' नाम, जानें क्या है इसका इतिहास?
सिंधु नदी की वजह से भारत को कैसे मिला 'इंडिया' नाम, जानें क्या है इसका इतिहास?
संसद की कार्यवाही स्थगित होने पर सरकार का कितना नुकसान, जानिए हर मिनट कितना पड़ता है भार?
संसद की कार्यवाही स्थगित होने पर सरकार का कितना नुकसान, जानिए हर मिनट कितना पड़ता है भार?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget