एक्सप्लोरर

हमेशा निशाना एक आंख बंद कर के ही क्यों लगाया जाता है, इसके पीछे है कमाल की साइंस

हमारी दोनों आंखों में एक आंख डॉमिनेन्ट आई होती है. यानी इस आंख से दूसरी वाली आंख के मुकाबले दिमाग को ज्यादा बेहतर तरीके से संदेश भेजा जाता है.

हमें जब किसी चीज पर निशाना लगाना होता है तो हम अक्सर अपनी एक आंख बंद कर लेते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हम ऐसा क्यों करते हैं. दरअसल, इसके पीछे शरीर का एक विज्ञान काम करता है. चलिए आपको इस खास विज्ञान के बारे में बताते हैं.

इसके पीछे है डॉमिनेन्ट आंखों का कमाल

दरअसल, हमारी दोनों आंखों में एक आंख डॉमिनेन्ट आई होती है. यानी इस आंख से दूसरी वाली आंख के मुकाबले दिमाग को ज्यादा बेहतर तरीके से संदेश भेजा जाता है. इसके अलावा डॉमिनेन्ट आई का फोकस भी दूसरी वाली आंख के मुकाबले ज्यादा बेहतर होता है.

यही वजह है कि निशाना लगाते वक्त हमारा दिमाग डॉमिनेन्ट आई पर ज्यादा भरोसा दिखाता है और उसे खुली रखता है. जबकि, दूसरी वाली आंख को आप बिना कहे बंद कर लेते हैं. ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि हमारा दिमाग हमसे ऐसा करने के लिए कहता है.

अगर दोनों आंख खोल के निशाना लगाएं तो

ऐसा नहीं है कि आप दोनों आंख खोलकर निशाना नहीं लगा सकते. लेकिन ऐसा करना बेहद मुश्किल होता है और संभव है कि इस तरह से निशाना लगाने पर आप कई बार फेल हो जाएं. दरअसल, हमारी दोनों आंखों के बीच एक तय दूरी है, इसलिए निशाना लगाते वक्त अगर दोनों आंखें खुली रहेंगी तो लक्ष्य पर फोकस नहीं हो पाएगा और आपका निशाना चूक जाएगा.

कौन सी आंख बंद करके लगता है सबसे अच्छा निशाना

हर इंसान की डॉमिनेन्ट आई अलग-अलग होती है. हालांकि, ज्यादातर लोगों की डॉमिनेन्ट आई बाईं ओर की आंख होती है. इसलिए निशाना लगाते वक्त हम दाहिनी आंख को बंद कर लेते हैं. लेकिन, ऐसा नहीं है कि सबकी डॉमिनेन्ट आंख बाईं ओर की हो, जो लोग लेफ्टी होते हैं, कई बार उनकी डॉमिनेन्ट आई दाहिनी ओर होती है. इसके अलावा निशाना लगाते वक्त आपके कंधों और हाथों के मूवमेंट का भी बड़ा रोल होता है. अगर आपके हाथ स्थिर हैं और आपके कंधे निशाना लगाते वक्त झुक नहीं रहे हैं तो आपका निशाना बेहतर होगा.

ये भी पढ़ें: इस देश में अपने ही राष्ट्रीय जानवर को खा जाते हैं लोग, जानवर का नाम सुनकर नहीं होगा यकीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के कनॉट प्लेस का क्या है इतिहास, अंग्रेजों के जमाने में कैसी थी यह जगह?
दिल्ली के कनॉट प्लेस का क्या है इतिहास, अंग्रेजों के जमाने में कैसी थी यह जगह?
किसी को हिरासत में कितनी देर रख सकती है पुलिस, क्या है कानून?
किसी को हिरासत में कितनी देर रख सकती है पुलिस, क्या है कानून?
काव्या मारन का होने वाला पति कितना अमीर, जानें उनकी कमाई?
काव्या मारन का होने वाला पति कितना अमीर, जानें उनकी कमाई?
लाइब्रेरी की सीढ़ियों से गिरकर हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों हुआ था ऐसा?
लाइब्रेरी की सीढ़ियों से गिरकर हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों हुआ था ऐसा?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget