एक्सप्लोरर

रात में क्यों आता है सपना, दूसरों की मौत देखना या सांप काटने का सपना क्या होता है सच

किसी भी इंसान को सपना आना बहुत आम बात है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सपने में किसी का मरना देखना या सांप काटना देखना का असल जीवन में क्या कनेक्शन होता है. आज हम आपको सपने का मतलब बताएंगे.

किसी भी इंसान का सपना देखना बहुत आम बात होती है. साइंस कहता है कि दुनिया का हर इंसान सोते वक्त सपना देखता ही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी की मौत देखने जैसे सपनों का क्या अर्थ होता है. आज हम आपको बताएंगे कि रात में सपना क्यों आता है और सपने का क्या मतलब होता है. 

सपना 

किसी भी इंसान को सपना आना बहुत आम बात है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर सपना क्यों आता है और उसके पीछे का कारण क्या है. अगर आप किसी इंसान से पूछेंगे कि आखिर सपना क्यों आता है, तो वो इसका जवाब नहीं दे पाएगा. वहीं कुछ लोग सपने को धार्मिक तरीके से भी देखते हैं. जैसे किसी के मौत का सपना देखना अच्छा माना जाता है. गांव और शहरों में भी कहा जाता है कि आप जिसके मौत का सपना देखते हैं, उसका जीवन बढ़ जाता है. हालांकि सपने को लेकर साइंस कुछ और कहता है. 

क्यों आता है सपना?

मनोविज्ञान के मुताबिक हर इंसान सपना देखता है. कई बार सपना याद नहीं रहता है और कई बार याद रहता है. लेकिन सोते वक्त हर इंसान सपना देखता है. किसी इंसान को सपना आना बहुत ही आम बात है. आसान भाषा में समझिए कि सपना अचेतन और चेतन मन के बीच एक कड़ी है. अक्सर इंसान दिन भर जो काम करता है, सपने में वही आता है. इसके अलावा इंसान जिस चीज के बारे में ज्यादा सोचता है, उसका सपना आना भी आम बात है. 

मौत का सपना देखना

अब सवाल ये है कि किसी के मौत का सपना देखना या किसी को सांप काटने का सपना देखने का क्या मतलब है. बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों में सपनों का अलग-अलग मतलब है. आम लोग कहते हैं कि किसी के मरने का सपना देखने पर उस इंसान का जीवन बढ़ जाता है. वहीं सपने में सांप दिखने का मतलब होता है कि किसी की मौत होने वाली है. लेकिन साइंस इन बातों को भ्रम बताता है. 

माइंड टैंम्पल के मनोचिकित्सक डॉ. अंजली छाबरा से सपने को लेकर बताया कि सपना दिखना आम बात है. उन्होंने कहा कि धरती पर कोई ऐसा इंसान नहीं है, जिसको सपना नहीं आता है. उन्होंने कहा कि सपने को किसी घटना के साथ जोड़ना ये सही नहीं है. उन्होंने कहा कि आस-पास जो घटित होता है, इंसान सपने में वही देखता है. मरने, सांप या किसी एक इंसान के बारे में सपना आना भी इसी का हिस्सा है. 
डॉक्टर अंजली ने बताया कि फिल्मों से लेकर असल जीवन में आप जो भी देखते और सुनते हैं और उसके बारे में सोचते हैं, सपने में वही आता है. हां ये जरूर है कि हर सपना इंसान को याद नहीं रहता है, कुछ ही सपना इंसान को याद रहता है.   

 ये भी पढ़ें: सपने में दिल तोड़कर चली गई ड्रीमगर्ल, जानें इस ड्रीम के बारे में क्या कहता है साइंस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में रोज कितनी ट्रेनें आती हैं, CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब?
दिल्ली में रोज कितनी ट्रेनें आती हैं, CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
भारत में सबसे ज्यादा पुलिस किस राज्य में, अपराध दर में यह किस नंबर पर?
भारत में सबसे ज्यादा पुलिस किस राज्य में, अपराध दर में यह किस नंबर पर?
कैसे काम करता है पेंटाबार्बिटल डेथ इंजेक्शन, इसे क्यों कहते हैं पेनलेस?
कैसे काम करता है पेंटाबार्बिटल डेथ इंजेक्शन, इसे क्यों कहते हैं पेनलेस?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget