एक्सप्लोरर

फ्लाइट में पायलट और को-पायलट को क्यों दिया जाता है अलग-अलग खाना, बेहद दिलचस्प है वजह

हवाई जहाज में सफर के दौरान आपने देखा होगा कि दो पायलट होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों पायलटों को अलग-अलग खाना दिया जाता है. आज हम आपको इसके पीछे की वजह बताएंगे .

 

हवाई जहाज में सफर करने के दौरान आपने ध्यान दिया होगा कि एक प्लेन में दो पायलट्स होते हैं. जब फ्लाइट लंबे दूरी की होती है, तो यात्रियों की तरह पायलट भी अपना लंच और डिनर फ्लाइट में ही करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पायलट और को-पायलट दोनों को एक तरह का खाना नहीं दिया जाता है. आज हम आपको इसके पीछे का कारण बताएंगे ,जो बेहद दिलचस्प है. 

यात्रियों की सुरक्षा के लिए 

फ्लाइट में पायलट और को-पायलट को इसलिए अलग-अलग खाना दिया है, क्यों अगर किसी के खाने में गड़बड़ी हो, उस स्थिति में दोनों पायलट बीमार ना पड़े. आसान भाषा में कहे तो फूड पॉइजनिंग से बचने के लिए अलग-अलग खाना दिया जाता है. क्योंकि फ्लाइट में बहुत सारे यात्री होते हैं और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी पायलट की होती है. अलग-अलग खाना देने का मकसद ये होता है कि अगर फूड पॉइजनिंग होती है, तो दोनों में से एक पायलट सुरक्षित रहे.

कब हुई थी ऐसी घटना

जानकारी के मुताबिक साल 1984 में लंदन से न्यूयॉर्क के बीच चलने वाली कॉनकॉर्ड सुपरसॉनिक फ्लाइट पर एक ऐसी घटना हुई थी, जिससे सब लोग हैरान थे. दरअसल फ्लाइट पर सवार 120 यात्री और क्रू के सभी सदस्यों को गंदा खाना खाने के चलते फूड पॉइजनिंग हो गई थी. इसके बाद उन्हें बुखार, उल्टी, और डायरिया हो गया था. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक फूड पॉइजनिंग से एक शख्स की तो मौत भी हो गई थी. इस दौरान पायलट्स को बहुत समस्या हुई थी, बहुत मुश्किल से उन्होंने फ्लाइट को लैंड कराया था. 

कई एयरलाइंस बनाती हैं अलग खाना

2012 में सीएनएन द्वारा किए गए एक कोरियन पायलट के इंटरव्यू में भी इस बात का खुलासा हुआ था कि पायलट को फूड पॉइजनिंग से बचाने के लिए अलग-अलग खाना दिया जाता है. आमतौर पर पायलट को फर्स्ट क्लास का खाना दिया जाता है, तो को-पायलट को बिजनेस क्लास का खाना मुहैया कराया जाता है. इतना ही नहीं कई एयरलाइन्स कॉकपिट के क्रू के लिए पूरी तरह से अलग खाना बनाती हैं. पायलट को अलग से सादा खाना एयरलाइन की तरफ से दिया जाता है.

 

ये भी पढ़ें: भारत का वो पड़ोसी देश जहां कोई नहीं रहता है भूखा, सरकार उठाती है इलाज का खर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fan Blades: भारत के पंखों में तीन और अमेरिका के पंखों में चार ब्लेड क्यों होते हैं, जानें क्या है वजह?
भारत के पंखों में तीन और अमेरिका के पंखों में चार ब्लेड क्यों होते हैं, जानें क्या है वजह?
क्या है विंटर एंटी-पॉल्यूशन एक्शन प्लान, किन नियमों में बदलाव करके प्रदूषण से निपटेगी सरकार?
क्या है विंटर एंटी-पॉल्यूशन एक्शन प्लान, किन नियमों में बदलाव करके प्रदूषण से निपटेगी सरकार?
G7, G20 और BRICS में कौन है सबसे ज्यादा ताकतवर, पैसा और आर्मी के मामले में आगे कौन?
G7, G20 और BRICS में कौन है सबसे ज्यादा ताकतवर, पैसा और आर्मी के मामले में आगे कौन?
Akashteer: कैसे काम करता है आकाशतीर, जिसे भारत से खरीदकर अपना 'कवच' बनाना चाहता है यूएई?
कैसे काम करता है आकाशतीर, जिसे भारत से खरीदकर अपना 'कवच' बनाना चाहता है यूएई?

वीडियोज

Suzuki e-access ride review | #suzuki #suzukieaccess #autolive
Mahadev & Sons: Mahadev की तिजोरी से ₹10 लाख गायब! क्या Mogra का पर्दाफाश कर पाएगी Rajji?
Bollywood News: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का धमाकेदार टीज़र रिलीज़, रहस्य, रोमांच और दमदार अंदाज़ ने बढ़ाई उत्सुकता (23.06.26)
Chitra Tripathi : ये आग सियासी है! | Lucknow Fire | Akhilesh Yadav | CM Yogi | Rahul Gandhi
Honda Elevate facelift में नहीं होगा Hybrid! #honda #hondaelevate #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी हो जाता है बेकाबू', लेबनान में ईरान को मजबूत करने के अमेरिकी कदम से चिंतिंत इजरायल
'बीबी हो जाता है बेकाबू', लेबनान में ईरान को मजबूत करने के अमेरिकी कदम से चिंतिंत इजरायल
भरत तिवारी केस के बीच प्रशांत किशोर का CM सम्राट पर हमला, 'एक नंबर का अपराधी आदमी है'
भरत तिवारी केस के बीच प्रशांत किशोर का CM सम्राट पर हमला, 'एक नंबर का अपराधी आदमी है'
सिंधु जल संधि पर PAK रक्षा मंत्री ने दी युद्ध वाली गीदड़भभकी, अब भारत ने दिया ये करारा जवाब
सिंधु जल संधि पर PAK रक्षा मंत्री ने दी युद्ध वाली गीदड़भभकी, अब भारत ने दिया ये करारा जवाब
शाहिद अफरीदी ने अपने ही देश की महिला क्रिकेटरों का किया अपमान, कहा- हमारी औरतें सिर्फ खाना...
शाहिद अफरीदी ने अपने ही देश की महिला क्रिकेटरों का किया अपमान, कहा- हमारी औरतें सिर्फ खाना...
'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन की मां बनने पर ट्रोल हुईं मौनी रॉय, बोलीं- मुझे फर्क नहीं पड़ता
'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन की मां बनने पर ट्रोल हुईं मौनी रॉय, बोलीं- मुझे फर्क नहीं पड़ता
इधर यूएस ने ईरान से हटाया प्रतिबंध, उधर भारत के लिए आ गई अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी
इधर यूएस ने ईरान से हटाया प्रतिबंध, उधर भारत के लिए आ गई अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
Lucknow Fire News Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Embed widget