एक्सप्लोरर

किस कारण फल होते हैं मीठे, जानिए उनमें पाया जाता है कौन सा रसायन

दुनियाभर में लाखों प्रजाति के फल पाए जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर फल मीठे क्यों होते हैं? आज हम आपको इसके पीछे की वजह बताएंगे. जानिए फल में आखिर क्या पाया जाता है, जिससे वो मीठे होते हैं.

फल खाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है. भारत समेत दुनियाभर में पाए जाने वाले फल सीजनल होते हैं. आसान भाषा में कहा जाए तो वो अलग-अलग सीजन में होते हैं. लेकिन क्या आपने कभी फल खाते हुए ये सोचा है कि अधिकांश फल मीठे क्यों होते हैं, वो नमकीन या किसी और स्वाद के क्यों नहीं होते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि आखिर फल मीठे क्यों होते हैं और उसमें कौन सा रसायन पाया जाता है.

फल होते हैं मीठे

दुनियाभर में पाए जाने वाले अधिकांश फल मीठे ही होते हैं. अब सवाल ये है कि फल आम नमकीन क्यों नहीं होते हैं. जानकारी के मुताबिक फल में नमक की मात्रा पैदा करने वाले नेचुरल सिस्टम की कमी होती है. वहीं पौधे शुगर और एसिड को नेचर के जरिए अपने सिस्टम से प्रोसेस कर सकते हैं, लेकिन नमक यानी सोडियम क्लोराइड को नहीं कर सकते हैं. हालांकि मिट्टी से पौधों में कुछ नमक जरूर आता है, लेकिन बहुत सीमित  मात्रा में होता है. वहीं अगर ये ज्यादा होगा तो इसका असर पौधे की ग्रोथ और बीज से पौधा बनने की प्रक्रिया पर भी पड़ेगा. 

फल क्यों होते हैं मीठे और खट्टे

बता दें कि फलों में मौजूद फ्रक्टोज़, सेल्यूलोज, विटामिन, स्टार्च, एसिड और प्रोटीन के कारण उनमें मिठास और खट्टेपन की मात्रा अलग अलग होती है. वहीं जिन फलों में शर्करा ज्यादा होती है, उनका स्वाद मीठा होता है, जिनमें अम्लों की मात्रा ज़्यादा होती है, उनका स्वाद खट्टा होता है. जानकारी के मुताबिक कुछ फलों में नमक की थोड़ी मात्रा हो सकती है, लेकिन इसके बाद भी उनमें नमकीन स्वाद नहीं होता है. कई फल ऐसे भी होते हैं, जिसमें बहुत कम मात्रा में सोडियम होता है.

पकने के बाद मीठा होता फल 

आपने देखा होगा कि आम तौर पर कच्चे फलों में अम्लों की मात्रा ज़्यादा होती है. लेकिन पकने पर अम्लों की मात्रा कम हो जाती है. खनिजों की वजह से भी सभी के स्वाद और टैक्सचर में अंतर होता है. पौधों में मुख्य रूप से प्राकृतिक शर्करा (जैसे फ्रक्टोज़) और अम्ल (जैसे साइट्रिक एसिड) मौजूद होते हैं. ये उसके स्वाद को निर्धारित करते हैं.

दुनिया का सबसे मीठा फल

दुनिया का सबसे मीठा फल कैराबाओ आम है , जो फिलीपींस में पैदा होने वाला आम है. इस आम की ज्यादा मिठास उनमें मौजूद फ्रुक्टोज की काफी ज्यादा मात्रा के कारण होती है. भारत में होने वाले आम से ये ज्यादा मीठा होता है. वैसे अंगूर, चेरी, नाशपाती, तरबूज, अंजीर और केले भी काफी मीठे फल होते हैं.

ये भी पढ़ें:चुनाव से कितने दिन पहले तक बनते हैं वोटर कार्ड, जान लीजिए नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GDP से स्वास्थ्य तक, इन 5 पैमानों पर कहां खड़े हैं भारत और बांग्लादेश?
GDP से स्वास्थ्य तक, इन 5 पैमानों पर कहां खड़े हैं भारत और बांग्लादेश?
कौन थीं अंकिता भंडारी, दुष्यंत गौतम से इनका क्या कनेक्शन?
कौन थीं अंकिता भंडारी, दुष्यंत गौतम से इनका क्या कनेक्शन?
मुगलों के दौर में बादशाहों के खिलाफ कैसे होते थे प्रदर्शन, क्या थे इसके नियम?
मुगलों के दौर में बादशाहों के खिलाफ कैसे होते थे प्रदर्शन, क्या थे इसके नियम?
इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, क्या इसके खिलाफ जा सकते हैं अदालत?
इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, क्या इसके खिलाफ जा सकते हैं अदालत?

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget