एक्सप्लोरर

कौन है Moody's का मालिक, जिसकी एक रिपोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप की कर दी सिट्टी-पिट्टी गुम

Moody's ने अमेरिका की सबसे ऊंची क्रेडिट रेटिंग AAA से घटाकर AA1 कर दी है, यानी दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को एक तरह का डाउनग्रेड मिला है. इस एक रिपोर्ट ने अमेरिका की चिंता बढ़ा दी है.

वैश्विक रेटिंग एजेंसी Moody's (मूडीज) ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट ने अमेरिका और खासकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नींद उड़ा दी है. Moody's ने अमेरिका की सबसे ऊंची क्रेडिट रेटिंग AAA से घटाकर AA1 कर दी, यानी दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को एक तरह का डाउनग्रेड मिला है. इस कदम ने न सिर्फ अमेरिका को आर्थिक रूप से झटका दिया, बल्कि ट्रंप की अमेरिका फर्स्ट नीति और भारत पर भारी टैरिफ लगाने के फैसले पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

अब सवाल उठता है कि आखिर ये Moody's है कौन, इसका मालिक कौन है और क्या वाकई इसके पास इतनी ताकत है कि इसकी एक रिपोर्ट से डोनाल्ड ट्रंप को पॉलिटिकल डैमेज हो जाए. 

Moody’s क्या है और क्यों इसकी रिपोर्ट इतनी मायने रखती है?
 
Moody’s Corporation एक अमेरिकी कंपनी है, जो दुनिया की सबसे बड़ी क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों में से एक है. यह कंपनी सरकारों, कंपनियों और वित्तीय संस्थाओं की वित्तीय स्थिति की रेटिंग तय करती है. यानी यह तय करती है कि कौन कितना भरोसेमंद कर्जदार है. इसकी दो प्रमुख ब्रांच हैं, जिसमें पहली Moody’s Ratings है, जो रेटिंग देने का काम करती है और दूसरी Moody’s Analytics है, जो डेटा, रिसर्च और एनालिसिस तैयार करती है. जब Moody’s किसी देश की क्रेडिट रेटिंग घटाती है तो इसका मतलब होता है कि उस देश की आर्थिक विश्वसनीयता में गिरावट आई है. हाल ही में यही अमेरिका के साथ हुआ है. AAA से AA1 में गिरावट का मतलब है कि अब अमेरिका को ब्याज पर ज्यादा रकम चुकानी पड़ सकती है. 

Moody’s का मालिक कौन है?

Moody’s एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी है यानी इसके मालिक वे लोग हैं जिनके पास इसके शेयर हैं. यह कंपनी New York Stock Exchange (NYSE) में MCO नाम से लिस्टेड है. इसके सबसे बड़े शेयरहोल्डर्स में कई लोग शामिल हैं. Moody’s जॉन मूडी नामक एक व्यक्ति से शुरू होती है, जिसने 1900 में अमेरिका में पहली बार स्टॉक्स और कंपनियों की रेटिंग रिपोर्ट प्रकाशित की थी. उनकी रिपोर्ट में बैंकों, खाद्य कंपनियों, माइनिंग और सरकारी एजेंसियों की वित्तीय स्थिति को स्कोर दिया गया था.

बहुत खास होती है इसकी रिपोर्ट

Moody’s की रेटिंग को दुनिया भर की सरकारें और निवेशक मान्यता देते हैं. कई निवेशक केवल उन्हीं देशों या कंपनियों में पैसा लगाते हैं, जिनकी Moody’s जैसी एजेंसियों से अच्छी रेटिंग हो. Moody’s की रेटिंग्स शेयर बाजार और करेंसी मार्केट को प्रभावित करती हैं. वहीं अमेरिका, भारत जैसे देश भी इसकी रिपोर्ट्स को नजरअंदाज नहीं कर सकते, क्योंकि उनके ऊपर निवेश और ब्याज दरें निर्भर करती हैं.

यह भी पढ़ें : भारत में जमकर फास्ट फूड बेच रहीं ये अमेरिकी कंपनियां, क्या आप भी हैं इनके दीवाने?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike: देश में किसने की थी सबसे लंबी भूख हड़ताल, अब कहां हैं वह शख्सियत?
देश में किसने की थी सबसे लंबी भूख हड़ताल, अब कहां हैं वह शख्सियत?
Psychological Pricing: 59,99,199... ज्यादातर चीजों की कीमत इस तरह ही क्यों होती है, जानें राउंड फिगर में क्यों नहीं रखे जाते नंबर?
59,99,199... ज्यादातर चीजों की कीमत इस तरह ही क्यों होती है, जानें राउंड फिगर में क्यों नहीं रखे जाते नंबर?
भारत में कितनी मातृभाषाएं, पहले नंबर पर हिंदी तो दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा कौन सी लैंग्वेज बोलते हैं लोग?
भारत में कितनी मातृभाषाएं, पहले नंबर पर हिंदी तो दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा कौन सी लैंग्वेज बोलते हैं लोग?
Musk Deer: क्या हिरण के पेट में सच में होती है कस्तूरी, जानें हिरण और इंसान दोनों के किस काम आती है यह?
क्या हिरण के पेट में सच में होती है कस्तूरी, जानें हिरण और इंसान दोनों के किस काम आती है यह?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget