एक्सप्लोरर

कॉफी की खोज किसने की थी, जानें कौन सा देश सबसे बड़ा उत्पादक

आज के वक्त अधिकांश लोगों को कॉफी पीना पसंद होता है. एयरपोर्ट से लेकर आम बाजारों तक कॉफी के आउटलेट मौजूद हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉफी की खोज सबसे पहले किसने की थी? जानिए कैसे हुई काफी की शुरूआत

आज एयरपोर्ट,मॉल, रेस्तरां से लेकर हर बाजारों तक कॉफी की आउटलेट देखते होंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉफी की खोज किसने की थी, आखिर ये कॉफी पूरी दुनिया तक कैसे पहुंची है. आज जिस कॉफी का आप बहुत आसानी से सेवन कर पाते हैं, दरअसल इसके पीछे एक बहुत लंबी कहानी छिपी हुई है. आज हम आपको बताएंगे कि कॉफी की खोज कैसे हुई थी और आज के वक्त किस देश में इसका सबसे अधिक उत्पादन होता है. 

कॉफी की खोज

जानकारी के मुताबिक कॉफ़ी की खोज इथियोपिया में 9वीं शताब्दी के दौरान हुई थी. उस वक्त जहांकाल्दी नामक गड़रिए अपने भेड़ों को लेकर जंगलों में गया था. इस दौरान उसने देखा कि उसके भेड़ कुछ लाल रंग की बेरी खाकर कूद-फांद कर रहे हैं. गड़रिए ने देखा कि भेड़ अनजानी लाल रंग की बेरी खाने के बाद ऐसा कर रहे हैं. इसके बाद काल्दी ने भी उन बेरी को चखा और उसको अपने शरीर में ऊर्जा महसूस हुई. जिसके बाद काल्दी ने बेरीज़ तोड़कर रखा और उन्हें लेकर साधुओं के मठ पहुंचा था. 

हालांकि बेरी को लेकर साधुओं ने कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं दी. एक साधु ने इस बेरी को जलते हुए आग में फेंक दिया, लेकिन कॉफ़ी के जलने से जो सुगंध वहां फैली, उसने सभी साधुओं का ध्यान आकर्षित किया. इस बीन को निकालकर उसे कूटकर उसमें गर्म पानी में डाल दिया गया. साधुओं ने जब इसे पीया तो उन्हें भी ऊर्जा महसूस हुई थी और नींद थकान इससे दूर हो गया था. 

कॉफी का उत्पादन

बता दें कि दुनियाभर में कॉफी उत्पादन पहले के मुकाबले कॉफी कम हुआ है. आज के वक्त ब्राजील में 26 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा कॉफी का उत्पादन होता है. ब्राजील के बाद वियतनाम, पेरू और इंडोनेशिया जैसे देशों में कॉफी का सबसे ज्यादा उत्पादन होता है. बता दें कि भारत भी टॉप-10 की लिस्ट में शामिल है. हालांकि एक्सपर्ट के मुताबिक क्लाइमेंट चेंज होने के कारण कॉफी का उत्पादन बहुत कम हो रहा है. अगर स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी तो 2050 तक कॉफी उत्पादन में ज्यादा कमी आ सकती है, जिससे इसकी पहुंच कम लोगों तक होगी. 

ये भी पढ़ें:Heeled Shoes Designed for Men: पहले आदमियों के लिए डिजाइन किए गए थे हील वाले जूते, ये होता था उनका काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट में कब फट जाता है पावर बैंक, जानें क्यों होता है ऐसा?
फ्लाइट में कब फट जाता है पावर बैंक, जानें क्यों होता है ऐसा?
साल 2100 में कैसे खत्म हो जाएगी दुनिया, AI के अलावा कौन बनेगा खतरा?
साल 2100 में कैसे खत्म हो जाएगी दुनिया, AI के अलावा कौन बनेगा खतरा?
1 साल शांति की शर्त तोड़ दें दीपके-रांका और सौरव तो क्या होगा? जानें नियम
1 साल शांति की शर्त तोड़ दें दीपके-रांका और सौरव तो क्या होगा? जानें नियम
देश में हो रहे आंदोलनों के बीच सुप्रीम कोर्ट क्या-क्या कर सकता है, जानें ताकत
देश में हो रहे आंदोलनों के बीच सुप्रीम कोर्ट क्या-क्या कर सकता है, जानें ताकत

वीडियोज

CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
Embed widget