एक्सप्लोरर

रोटी शब्द की उत्पत्ति कहां से हुई? जानिए किस भाषा का शब्द है रोटी

भारतीय किचनों में लंच और डिनर दोनों समय में लगभग रोटियां बनती हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रोटी किस भाषा का शब्द है और ये कहां से आया है. जानिए असल में किस भाषा से निकलकर रोटी शब्द बना है.

भारत के हर घर में खाने के वक्त रोटी जरूर बनती है. अधिकांश भारतीयों के यहां गेंहू के आटा की रोटी बनती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोटी किस भाषा का शब्द है? इसकी उत्पत्ति कहां से हुई है. आज हम आपको बताएंगे कि रोटी शब्द किस भाषा का शब्द है. 

रोटी

हर घर में लंच और डिनर के वक्त रोटी जरूर बनती है. लेकिन बहुत लोग ये नहीं जानते हैं कि रोटी किस भाषा का शब्द है. बता दें कि रोटी शब्द मूल रूप से संस्कृत भाषा का शब्द है. संस्कृत शब्द के रोटिका से रोटी बना है और दुनियाभर में प्रचलित हुआ है. इसका मतलब अनाज को पीसकर तवे पर सेंकी गई गोल, चपटी टिकिया होती है. कुछ लोग इसे फारसी शब्द भी बताते हैं, लेकिन ज्यादातर मान्यता यही है कि रोटी संस्कृत के रोटिका शब्द से आई है.

चपाती

रोटी के लिए बहुत लोग चपाती शब्द का भी इस्तेमाल करते हैं. ये शब्द भी संस्कृत के ही शब्द चर्पट से बना है. चर्पट का मतलब चांटा, चपेट या थप्पड़ होता है. चर्पट से बना चर्पटी और फिर ये चपाती के तौर पर सामने आया है. संस्कृत से ये शब्द फारसी में गया और चपात कहा गया है फिर चपात से चपाती शब्द बना है. बता दें कि चपाती उसे कहा जाता है, जिसमें आटा ज़रा गीला लगाया जाता है. इसके बाद इसे हाथ से ही बढ़ाते हैं. चूंकि इस प्रक्रिया में हाथों से थाप-थापकर या फिर चपत लगाकर इसे चपटा बनाते हैं, ऐसे में ये चपाती कहलाता है. 

रोटी और चपाती में अंतर

बता दें कि रोटी का आटा सख्त होता है और इसे बेलकर गोल आकार में बनाया जाता है. जिसके बाद इसे तवे पर सेंका जाता है. वहीं फुलका का आटा रोटी से हल्का होता है और इसे तवे पर फुलाया जाता है. कई लोगों को हल्की फुलके वाली रोटी पसंद होती है. 

दुनिया की सबसे बड़ी रोटी

क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी रोटी कहां पर पाई जाती है. बता दें कि अर्मेनिया में दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनाई जाती है. अर्मेनिया में इसे लावश कहते हैं. हालांकि दिखने में ये रोटी चोकोर आकार की लंबी चौड़ी होती है. इसको बनाने के लिए तंदूर का इस्तेमाल किया जाता है. इसे यूनेस्को लिस्ट में भी शामिल किया गया है. ये रोटी दिखने में काफी बड़ी होती है और हमारे यहां के 8,10 रोटियों के बराबर एक रोटी होती है. 

ये भी पढ़ें: Black Chicken:कैसा होता है ब्लैक चिकन, जिसका चिकन और अंडा दोनों सबसे महंगा

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस देश में सबसे ज्यादा पिया जाता है गांजा, भारत का कौन सा नंबर?
किस देश में सबसे ज्यादा पिया जाता है गांजा, भारत का कौन सा नंबर?
स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ SC-ST एक्ट में मामला दर्ज, इसमें कितनी सजा?
स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ SC-ST एक्ट में मामला दर्ज, इसमें कितनी सजा?
ड्रग टेस्ट पॉजिटिव होने पर गई पायलट की नौकरी, क्या उसे पीएफ आदि मिलेंगे या नहीं?
ड्रग टेस्ट पॉजिटिव होने पर गई पायलट की नौकरी, क्या उसे पीएफ आदि मिलेंगे या नहीं?
Self Defence में जानलेवा हमला कब नहीं होता अपराध, क्या है कानून?
Self Defence में जानलेवा हमला कब नहीं होता अपराध, क्या है कानून?

वीडियोज

Shehnaaz Gill और Gippy Grewal का मजेदार Interview | Pyaar, Regret और Singh VS Kaur पर खुलकर बात
Mirzapur: The Movie Review | Guddu, Munna और Kaleen Bhaiya का फिर दिखा पूरा भौकाल
Salman Khan की Monster में होगी KGF जैसी धांसू Entry? Bald Look और Bullet Ride का दावा
Janmashtami 2026: चारों ओर मचा शोर..आ गए माखन चोर!
Swatantra Bharadwaj Arrest | Breaking News: स्वतंत्र के समर्थन में हिंदू संगठन का प्रदर्शन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
'सनातन में वसुधैव कुटुंबकम...', सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर अखिलेश यादव का बयान
'सनातन में वसुधैव कुटुंबकम...', सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर अखिलेश यादव का बयान
आज भारत-पाक मैच में टूटेंगे 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, स्मृति-हरमनप्रीत रचेंगी इतिहास
आज भारत-पाक मैच में टूटेंगे 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, स्मृति-हरमनप्रीत रचेंगी इतिहास
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, भारत के एक बड़े रेस्क्यू मिशन पर बेस्ड है फिल्म
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, जबरदस्त है पहली झलक
Live: स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, हिंदू संगठन कर रहे विरोध प्रदर्शन
Live: स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, हिंदू संगठन कर रहे विरोध प्रदर्शन
ट्रंप के निशाने पर ईरान का नया ठिकाना, पिकएक्स माउंटेन घातक हमले की चेतावनी
ट्रंप के निशाने पर ईरान का नया ठिकाना, पिकएक्स माउंटेन घातक हमले की चेतावनी
बाढ़ में काटा सुलेमानी कीड़ा, पुल पार करने की जिद में बहा युवक- वीडियो वायरल
बाढ़ में काटा सुलेमानी कीड़ा, पुल पार करने की जिद में बहा युवक
ऑनलाइन Grocery खरीदते हैं? अब हर सामान पर दिखेगी ‘Best Before’ डेट
ऑनलाइन Grocery खरीदते हैं? अब हर सामान पर दिखेगी ‘Best Before’ डेट
Embed widget