एक्सप्लोरर

Black Friday: पहली बार कब इस्तेमाल हुआ था ब्लैक फ्राइडे शब्द, खुशी या गम किससे है इसका ताल्लुक?

अमेरिका में ब्लैक फ्राइ़डे का खासा क्रैज रहता है, लेकिन क्या आप इसका असली मतलब जानते हैं? चलिए जानते हैं कि आखिर पहली बार इस शब्द का इस्तेमाल कब किया गया था.

Black Friday 2024: ब्लैक फ्राइडे को अमेरिका में बहुत ही खास तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है, ब्लैक फ्राइडे (The biggest shopping day of the year) एक बहुत बड़ा शॉपिंग दिन है, जो हर साल अमेरिका में थैंक्सगिविंग के बाद शुक्रवार को मनाया जाता है. इस दिन को लोग बड़े डिस्काउंट्स और ऑफर्स के लिए बहुत इंतजार करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'ब्लैक फ्राइडे' शब्द का असल में क्या मतलब था और ये पहली बार कब इस्तेमाल हुआ? चलिए आज हम इस दिन के बारे में जानते हैं.

कब हुई थी ब्लैक फ्राइडे की शुरुआत?

ब्लैक फ्राइडे शब्द पहली बार 1960 के दशक में फिलाडेल्फिया शहर से जुड़ा था. उस समय थैंक्सगिविंग के बाद शुक्रवार को लोग खरीदारी करने के लिए बाहर जाते थे और इस वजह से सड़कों पर बहुत भीड़ जमा हो जाया करती थी. पुलिस अधिकारियों को इस दिन बहुत काम और टेंशन होता था, क्योंकि उन्हें ट्रैफिक और भीड़ को संभालना थोड़ा मुश्किल हो जाता था, इसलिए उन्होंने इसेब्लैक फ्राइडेकहना शुरू किया.  उस समय 'ब्लैक' शब्द का मतलब था कि यह दिन उनके लिए बहुत परेशान कर देने वाला होता था.

यह भी पढ़ें: AFSPA पर मणिपुर में बवाल, जानें इस कानून से सेना के जवानों को किन चीजों की मिलती है छूट?

कैसे दुकानदारों ने ब्लैक फ्राइडे को बना दिया खुशनुमा दिन

1980 के दशक में खुदरा दुकानदारों ने इस शब्द का एक नया मतलब निकाला. अब 'ब्लैक' शब्द को अच्छाई और फायदे से जोड़ा जाने लगा है. आमतौर पर दुकानदार सालभर घाटे में रहते थे, जो 'रेड' (लाल) के रूप में जाना जाता था. लेकिन ब्लैक फ्राइडे के दिन उनकी बिक्री इतनी बढ़ जाती थी कि उन्हें इसमें 'ब्लैक' यानी मुनाफा दिखने लगता था. इसलिए अब ब्लैक फ्राइडे को एक अच्छा और फायदे वाला दिन माना जाता है.

यह भी पढ़ें: शराब के साथ खाने वाली चीजों को चखना क्यों कहते हैं? जान लें इसका मतलब

शॉपिंग और ब्लैक फ्राइडे का क्या है संबंध?

आज के समय में ब्लैक फ्राइडे दुनिया भर में एक बहुत बड़े शॉपिंग इवेंट के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है. यह दिन खासतौर पर उन लोगों के लिए होता है जो डिस्काउंट्स और ऑफर्स के जरिए ज्यादा से ज्यादा चीजें खरीदना लेना चाहते हैं. इस दिन दुकानदार अपनी सबसे बड़ी छूट देते हैं, जिससे लोग  अपने पसंदीदा सामान सस्ते दामों में खरीद सकते हैं. ब्लैक फ्राइडे पर होने वाली भारी छूट और ऑफर्स खुदरा व्यापारियों को बहुत मुनाफा देते हैं और ग्राहकों को भी अच्छा सौदा मिलता है. यही वजह है कि यह दिन हर साल और भी बड़ा होता जा रहा है.

यह भी पढ़ें: स्पेस में कितने दिन का खाना लेकर चलते हैं एस्ट्रोनॉट्स? फंसने पर आता है काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Roadside Trees Paint : सड़क किनारे लगे पेड़ों के नीचे क्यों किया जाता है पेंट? जानिए इसके पीछे की वजह
सड़क किनारे लगे पेड़ों के नीचे क्यों किया जाता है पेंट? जानिए इसके पीछे की वजह
Balochistan History: 1947 में आजाद था बलूचिस्तान, फिर कैसे बन गया था पाकिस्तान का हिस्सा?
1947 में आजाद था बलूचिस्तान, फिर कैसे बन गया था पाकिस्तान का हिस्सा?
जिहादी तो सुना होगा लेकिन क्या जिहाद का मतलब जानते हैं आप, कुरान में कितनी बार है इसका जिक्र?
जिहादी तो सुना होगा लेकिन क्या जिहाद का मतलब जानते हैं आप, कुरान में कितनी बार है इसका जिक्र?
India Exports: किस चीज के एक्सपोर्ट से सबसे ज्यादा कमाई करता है भारत, जानें किन देशों को किया जाता है निर्यात?
किस चीज के एक्सपोर्ट से सबसे ज्यादा कमाई करता है भारत, जानें किन देशों को किया जाता है निर्यात?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें- यूजर्स हैरान
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें
Embed widget