एक्सप्लोरर

Operation Cactus: जब मालदीव के राष्ट्रपति को भारतीय सेना ने किया था रेस्क्यू, ऑपरेशन कैक्टस से रोका था तख्तापलट

Operation Cactus In Maldives: भारतीय सेना ने कई देशों में जाकर अलग-अलग तरह के खतरनाक ऑपरेशन किए हैं, एक ऐसा ही ऑपरेशन मालदीव की धरती पर भी हुआ था, जिसमें तख्तापलट की कोशिश को नाकाम किया गया.

Operation Cactus In Maldives: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारतीय सेना को उनके देश से बाहर निकालने की बात कही. जिसके बाद बहस तेज हो गई कि आखिर भारतीय सेना से मालदीव के राष्ट्रपति को क्या दिक्कत हो रही है. इस बयान के बाद इसे चीन वाले एंगल से देखा गया है, जिसमें बताया गया कि नए राष्ट्रपति का चीन की तरफ ज्यादा झुकाव है, जिसके चलते वो भारत और भारतीय सेना को लेकर ऐसी बात कर रहे हैं. ये बात थोड़ी पुरानी हो गई, लेकिन आज हम आपको भारतीय सेना के उस ऑपरेशन के बारे में बता रहे हैं, जिसे मालदीव में किया गया था. 

मालदीव में ऑपरेशन
भारतीय सेना ने कई देशों में जाकर ऑपरेशन किए हैं. ऐसा ही एक ऑपरेशन मालदीव की धरती पर भी हुआ. इसे ऑपरेशन कैक्टस के नाम से लोग जानते हैं. इस ऑपरेशन के बाद भारतीय सेना की ताकत का लोहा पूरी दुनिया मानने लगी. मालदीव एशिया का सबसे छोटा देश है. भारत का ज्यादातर समुद्री ट्रेड मालदीव के नजदीक से ही गुजरता है. 

आतंकियों ने बोला हमला
मालदीव में पहली बार 1978 में चुनाव हुए, इससे पहले ब्रिटिश इस पर राज करते थे. इसके बाद चुनी हुई सरकार को हटाने की कई बार कोशिशें हुईं. साल 1988 में एक अटैक हुआ, जिसमें राष्ट्रपति अब्दुल गयूम पर हमला किया गया. इस दौरान राष्ट्रपति एक सरकारी दौरे पर निकल रहे थे. तब एक विद्रोही समूह ने प्लान बनाया और सत्ता पर कब्जा करने की कोशिश की. इस साजिश में श्रीलंका का चरमपंथी संगठन LTTE भी शामिल हुआ. टूरिस्ट बनकर हजारों आतंकी मालदीव पहुंच गए और हमला बोल दिया. 

राष्ट्रपति अब्दुल गयूम को इस दौरान भारत दौरे पर आना था, लेकिन किसी कारण के चलते वो तय समय पर रवाना नहीं हो पाए. वहीं आतंकियों का प्लान था कि वो राष्ट्रपति की गैरमौजूदगी में हमला बोलेंगे. राष्ट्रपति का दौरा रद्द होने के बाद आतंकियों ने तमाम सरकारी इमारतों पर हमला बोल दिया. 

भारतीय कमांडोज ने पूरा किया काम
इस हमले से निपटने के लिए मालदीव की सेना पूरी तरह तैयार नहीं थी. इसीलिए कई देशों से मदद मांगी गई, लेकिन ज्यादातर देशों ने हाथ पीछे खींच लिए. आखिरकार भारत से मदद मांगी गई, जिसके बाद भारत सरकार ने इंडियन आर्मी के कमांडोज की एक टीम तैयार की और ऑपरेशन कैक्टस शुरू हो गया. भारतीय सेना के जवानों ने राष्ट्रपति गयूम को रेस्क्यू किया और उन्हें नेशनल सर्विस हेडक्वार्टर तक पहुंचाया. 

इसके बाद इंडियन आर्मी ने आतंकियों पर हमला बोल दिया और उन्हें खदेड़ना शुरू कर दिया. भाग रहे आतंकियों को इंडियन नेवी ने सबक सिखाया. भारतीय सेना ने मजह 18 घंटे के भीतर पूरे मालदीव को खतरे से बाहर कर दिया था. इस तरह मालदीव में तख्तापलट की सबसे बड़ी कोशिश को भारत की आर्मी ने नाकाम कर दिया. 

ये भी पढ़ें - Israel-Hamas War: इजरायल ने गाजा पर परमाणु बम गिराया तो कितनी होगी तबाही? पत्तों की तरह गिरने लगेंगे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG संकट आया तो सबसे पहले किसे दी जाएगी सिलेंडर की डिलीवरी, सरकार की प्रियॉरिटी लिस्ट में कौन-कौन?
LPG संकट आया तो सबसे पहले किसे दी जाएगी सिलेंडर की डिलीवरी, सरकार की प्रियॉरिटी लिस्ट में कौन-कौन?
Iran Debt: ईरान को कितना कर्ज दे चुका है भारत, जानें उस पर कितना उधार?
ईरान को कितना कर्ज दे चुका है भारत, जानें उस पर कितना उधार?
World War 1 Deaths: पहले विश्व युद्ध में कितनी हुई थी मौतें, थर्ड वर्ल्ड वॉर की आहट के बीच देख लीजिए आंकड़े
पहले विश्व युद्ध में कितनी हुई थी मौतें, थर्ड वर्ल्ड वॉर की आहट के बीच देख लीजिए आंकड़े
बिना पानी पिए कितने दिन जिंदा रह सकता है इंसान, जान लीजिए जवाब
बिना पानी पिए कितने दिन जिंदा रह सकता है इंसान, जान लीजिए जवाब

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget