एक्सप्लोरर

देश में कब होता है राजकीय शोक का ऐलान? क्या इस दिन होती है छुट्टी

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज निधन हो गया है. उनके निधन पर देशभर में राष्ट्रीय शोक और राज्यों में राजकीय शोक की घोषणा हो सकती है. जानिए कब होता है राजकीय शोक का ऐलान.

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात को निधन हो गया है. जानकारी के मुताबिक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें देर शाम दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है. जानकारी के मुताबिक कल यानी शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजकीय शोक या राष्ट्रीय शोक कब घोषित किया जाता है.

कौन घोष‍ित करता है राजकीय शोक

बता दें कि देश में राजकीय शोक की घोषणा पहले सिर्फ केंद्र सरकार करती थी. लेकिन नियमों में बदलाव होने के बाद राज्य सरकार भी राजकीय शोक की घोषणा कर सकती है. हालांकि पहले ये घोषणा केवल केंद्र सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति ही कर सकते थे. देश के सभी राज्य अब खुद तय कर सकते हैं कि किसे राजकीय सम्मान देना है. इतना ही नहीं कई बार राज्य और केंद्र सरकार अलग-अलग राजकीय शोक घोषित करते हैं.

राजकीय शोक क्या है?

 जब देश में किसी बड़े नेता, कलाकार या किसी ऐसी शख्सियत की मौत हो जाती है, जिसने देश के सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया है. उस स्थिति में राजकीय या राष्ट्रीय शोक की घोषणा की जाती है. केंद्र सरकार के 1997 के नोटिफिकेशन में कहा गया है कि राजकीय शवयात्रा के दौरान कोई सार्वजनिक छुट्टी जरूरी नहीं है. नियमों के मुताबिक अनिवार्य सार्वजनिक छुट्टी को खत्म कर दिया गया है. अब सिर्फ पद पर रहते हुए राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री की मृत्यु होती है, तो छुट्टी होती है. लेकिन सरकार चाहे तो छुट्टी का ऐलान कर सकती है.

राष्ट्रीय ध्वज होते हैं झुके

वहीं राजकीय शोक के दौरान फ्लैग कोड ऑफ इंडिया नियम के मुताबिक विधानसभा, सचिवालय समेत महत्वपूर्ण कार्यालयों में लगे राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहते हैं. इसके इसके अलावा प्रदेश में कोई औपचारिक एवं सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाता है. इस अवधि के दौरान समारोहों और आधिकारिक मनोरंजन पर भी प्रतिबंध रहता है. राष्ट्रीय शोक, राजकीय शोक का महत्वपूर्ण पहलू राजकीय सम्मान से अंत्येष्टि भी है.

कितने दिन का हो सकता है राजकीय शोक?

अब सवाल ये है कि राजकीय शोक कितने दिनों तक हो सकता है. बता दें कि राज्य सरकार अपनी सुविधा और शख्सियत के मुताबिक राजकीय शोक का ऐलान करती है. जैसे उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद राज्य भर में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया था. वहीं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया था. 

सभी कार्यक्रम होते हैं रद्द

राजकीय शोक घोषित होने के बाद सचिवालय, मंत्रालय समेत किसी भी राजकीय भवन में आयोजित सभी मनोरंजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया जाता है. इस दौरान सिर्फ विशेष कामकाजी काम होते हैं, बाहर के कोई कार्यक्रम नहीं होते हैं.

ये भी पढ़ें:Manmohan Singh Demise: आरबीआई गवर्नर कब बने थे डॉ मनमोहन सिंह? इन बड़े पदों पर किया काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Caste Insult Law: मोची-नाई और धोबी कहने पर कितनी मिलेगी सजा, जानें क्या किया गया बदलाव?
मोची-नाई और धोबी कहने पर कितनी मिलेगी सजा, जानें क्या किया गया बदलाव?
देश के किन-किन राज्यों में अलग से है धर्मांतरण कानून, जानें कहां मिलती है सबसे कड़ी सजा?
देश के किन-किन राज्यों में अलग से है धर्मांतरण कानून, जानें कहां मिलती है सबसे कड़ी सजा?
Kharg Island: ईरान के लिए इतना खास क्यों है खार्ग आइलैंड, जानें यहां कितना तेल स्टोर है?
ईरान के लिए इतना खास क्यों है खार्ग आइलैंड, जानें यहां कितना तेल स्टोर है?
इस देश में परीक्षा की वजह से बदल दिया जाता है फ्लाइट्स का समय, जानें क्यो उठाया जाता है इतना बड़ा कदम
इस देश में परीक्षा की वजह से बदल दिया जाता है फ्लाइट्स का समय, जानें क्यो उठाया जाता है इतना बड़ा कदम

वीडियोज

Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
'अभी बिल अपडेट करो वरना गैस बंद', मुंबई में घरेलू गैस कनेक्शन काटने की धमकी देकर 70 हजार की ठगी
'अभी बिल अपडेट करो वरना गैस बंद', मुंबई में घरेलू गैस कनेक्शन काटने की धमकी देकर 70 हजार की ठगी
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
IPL 2026 से पहले धोनी को चेतावनी! एक्स-CSK खिलाड़ी ने कहा - अब युवाओं को जिम्मेदारी देने का समय
IPL 2026 से पहले धोनी को चेतावनी! एक्स-CSK खिलाड़ी ने कहा - अब युवाओं को जिम्मेदारी देने का समय
'पहले पिता को किया अनफॉलो, अब हटाया सरनेम..' थलपित विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट
'पहले पिता को किया अनफॉलो, अब हटाया सरनेम..' थलपित विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
CBSE ने किया बड़ा बदलाव, नकल करते पकड़े गए तो पास होना हो जाएगा नामुमकिन
CBSE ने किया बड़ा बदलाव, नकल करते पकड़े गए तो पास होना हो जाएगा नामुमकिन
Embed widget