एक्सप्लोरर

जब पृथ्वी पर आ गया था भयानक प्रलय... सिर्फ 1280 लोग ही बच पाए थे! खत्म होने वाला था इंसानों का वजूद

शोधकर्ताओं ने कंप्यूटर मॉडलिंग के जरिए पता लगाया कि आज से नौ लाख तीस हजार साल पहले एक समय ऐसा भी आया था जब धरती पर सिर्फ 1280 लोग ही बचे थे.

पृथ्वी पर इंसानों ने कई तबाही देखी है. भूकंप, बाढ़ और ना जाने क्या क्या हर साल इंसान देखता है और इससे जूझते हुए मरता है. बीते दो वर्षों में कोरोना के कहर ने लाखों करणों इंसानों से उनकी जिंदगी छीन ली. लेकिन जिस तबाही की बात हम कर रहे हैं, जब आप उसके बारे में सुनेंगे तो आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. दरअसल, पृथ्वी पर एक समय ऐसा आया था जब सिर्फ 1280 लोग ही बचे थे.

कब हुई थी ये घटना?

हम जिस घटना की बात कर रहे हैं, वो आज से नौ लाख साल पहले हुई थी. कहते हैं कि आज इस पृथ्वी पर जो भी आठ अरब के करीब लोग जिंदा हैं ये उन्हीं 1280 लोगों की बदौलत हैं, जो उस तबाही में भी खुद को बचा पाने में सक्षम थे.

वैज्ञानिकों ने क्या कहा?

जर्मन न्यूज वेबसाइट डी डब्लू की एक खबर के मुताबिक, जेनेटिक विश्लेषण के आधार पर किए गए अध्ययन में इस बात का पता चला है कि इंसान के पूर्वज एक समय में तबाही के एक दम करीब पहुंच गए थे. इस अध्ययन के नतीजे कहते हैं कि ये दौर ऐसा था जब इंसानों की पूरी आबादी लगभग खत्म हो गई थी. सबसे बड़ी बात कि ये जांच आज से दो लाख साल पाए जाने वाले आदिमानवों के कुछ अवशेषों पर हुई है.

किसने किया ये रिसर्च

इस रिसर्च को किया है चाइनीज अकैडमी ऑफ साइंसेज के शंघाई इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन एंड हेल्थ ने. शोधकर्ताओं ने कंप्यूटर मॉडलिंग के जरिए पता लगाया कि आज से नौ लाख तीस हजार साल पहले एक समय ऐसा भी आया था जब धरती पर सिर्फ 1280 लोग ही बचे थे. इस रिसर्च को करने वाले मुख्य शोधकर्ता हाईपेंग ली ने कहा कि उस दौर में इंसानों की 98.7 फीसदी आबादी खत्म हो चुकी थी.

ऐसा क्या हुआ था पृथ्वी पर

रिसर्च के अनुसार, इंसानों की ऐसी दशा हिमयुग के दौरान पृथ्वी के गिरते तापमान की वजह से हुआ था. इस हिमयुग के दौरान लगभग इंसान विलुप्त हो गए थे, लेकिन इस बीच भी कुछ ऐसे इंसान थे जो खुद को बचाने में कामयाब हो गए थे और यही इंसान बाद में मानव सभ्यता के विकास का कारण बने.

ये भी पढ़ें: Aurangzeb Grave: भारत में इसी जगह क्यों कब्र बनवाना चाहते थे औरंगजेब, कई सूफी संत और रईस भी हैं दफ्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब नहीं था इंटरनेट तो कैसे फैलती थी अफवाहें, कैसे हो जाते थे दंगे?
जब नहीं था इंटरनेट तो कैसे फैलती थी अफवाहें, कैसे हो जाते थे दंगे?
किसे जाता है रामलीला मैदान के किराए का पैसा, कौन है वहां का मालिक?
किसे जाता है रामलीला मैदान के किराए का पैसा, कौन है वहां का मालिक?
क्या इस्तीफा देने वाले RS सांसदों को भी मिलती है पेंशन, कितनी होती है रकम?
क्या इस्तीफा देने वाले RS सांसदों को भी मिलती है पेंशन, कितनी होती है रकम?
क्या केरलम विधानसभा CEC को हटा सकती है, वहां क्यों पास हुआ यह प्रस्ताव?
क्या केरलम विधानसभा CEC को हटा सकती है, वहां क्यों पास हुआ यह प्रस्ताव?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget