एक्सप्लोरर

White Paper: क्या होता है श्वेत पत्र? अग्निवीर योजना पर जिसकी मांग कर रहा है विपक्ष

What is White Paper: अग्निवीर और शहीद को मिलने वाली सहायता को लेकर हुए आरोप-प्रत्यारोप के बीच कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर श्वेत पत्र की मांग की है. ऐसे में तलिए जानते हैं कि आखिर ये श्वेत पत्र क्या होता है.

Agnipath Scheme: लोकसभा में अग्निपथ योजना को लेकर आरोप प्रत्यारोप जारी है. इसी बीच कांग्रेस ने अग्निपथ योजना पर सरकार से श्वेत पत्र की मांग की है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर श्वेत पत्र होता क्या है? चलिए जान लेते हैं.

क्या होता है श्वेत पत्र?

श्वेत पत्र एक तरह की सूचनात्मक रिपोर्ट होती है, जो सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और मुद्दों के बारे में बताती है. इसकी शुरुआत आज से 102 साल पहले साल 1922 में ब्रिटेन में हुई थी. जानकारी के मुताबिक, सरकारी कागजात वितरण के लिए रंग-कोडित होते हैं. इसमें सार्वजनिक पहुंच के लिए सफेद रंग होता है.

इसके अलावा सरकारें आमतौर पर मुद्दों पर चर्चा करने, कार्रवाई का सुझाव देने या निष्कर्ष निकालने के लिए किसी विशेष विषय पर एक श्वेत पत्र जारी करती हैं. बता दें कि श्वेत पत्र किसी भी विषय के बारे में जारी हो सकता है. ये काम करने के तरीके को बेहतर बनाने के लिए सलाह या फिर सुझाव भी देता है.

कौन करता है जारी?

श्वेत पत्र सरकार के अलावा किसी भी ऑर्गेनाइजेशन, कंपनी, संस्था के द्वारा जारी किया जा सकता है. इसमें वो अपने कर्मचारियों, ग्राहकों या जनता को अपने उत्पादों की पूरी और विस्तृत जानकारी देता है. इसके साथ ही कई संस्था अपने द्वारा शुरू की गई तकनीक का प्रचार-प्रसार करने के लिए भी श्वेत पत्र जारी करती हैं, जिसे वो आम लोगों तक पहुंचा सकें.

श्वेत पत्र में क्या होता है?

आमतौर पर श्वेत पत्र में किसी विशेष मुद्दे से जुड़ी कमियों, उससे होने वाले दुष्परिणामों और सुधार के लिए सुझावों जैसे विषय होते हैं. किसी योजना से जुड़े श्वेत पत्र में उससे जुड़ी विभिन्न जानकारियां शामिल होती हैं, जैसे उस योजना की वजह से मिलने वाली सुविधाएं, उससे लोगों को मिलने वाला लाभ और आवश्यक जानकारियां, उसकी खामियां और उससे आमजन को कितना लाभ मिल सकता है. इस तरह की जानकारियां श्वेत पत्र में दी जाती हैं.

अग्निपथ योजना में क्यों हो रही श्वेत पत्र की मांग?

अग्निपथ योजना जब से लागू की गई है तभी से ये कई वजहों से सवालों के घेरे में है. जैसे इसमें दी जाने वाली सुविधाएं और शहीद जवान के साथ होने वाला भेदभाव? लोकसभा में भी विपक्ष इस मुद्दे को काफी उठा रहा है, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की इस मुद्दे पर बहस भी हो चुकी है. ऐसे में अब विपक्ष अग्निपथ योजना पर श्वेत पत्र की मांग कर रहा है.

यह भी पढ़ें: रेलवे ट्रैक पर किस तरह डाली जाती हैं गिट्टियां, क्या ट्रेनों को कर दिया जाता है रद्द?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: क्या पाकिस्तान में भी है वेतन आयोग जैसा सिस्टम, वहां कैसे बढ़ती है कर्मचारियों की सैलरी?
क्या पाकिस्तान में भी है वेतन आयोग जैसा सिस्टम, वहां कैसे बढ़ती है कर्मचारियों की सैलरी?
Saraswati Is Goddess Gayatri: जिनको माना मां सरस्वती वह निकलीं देवी गायत्री, धार में कैसे खुला 900 साल पुरानी मूर्ति का राज?
जिनको माना मां सरस्वती वह निकलीं देवी गायत्री, धार में कैसे खुला 900 साल पुरानी मूर्ति का राज?
Antilia Construction Cost In 2026: एंटीलिया जैसा घर बनाने में आज कितना आएगा खर्चा, देखें पूरा हिसाब-किताब?
एंटीलिया जैसा घर बनाने में आज कितना आएगा खर्चा, देखें पूरा हिसाब-किताब?
Iran Exports: तेल के अलावा क्या-क्या बेचकर कमाता है ईरान, जानें सबसे ज्यादा किसमें मिलता है प्रॉफिट?
तेल के अलावा क्या-क्या बेचकर कमाता है ईरान, जानें सबसे ज्यादा किसमें मिलता है प्रॉफिट?

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!
Jaipur Amayra Case: CCTV ने खोला राज! ऐसे कूदी 9 साल की अमायरा! वीडियो रौंगटे खड़े कर देगी! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को कितनी मिलेगी सैलरी और कितने साल तक पद पर रहेंगे आसीन? आ गई पूरी जानकारी
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को कितनी मिलेगी सैलरी और कितने साल तक पद पर रहेंगे आसीन? आ गई पूरी जानकारी
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Embed widget