एक्सप्लोरर

ये पैंजिया अल्टिमा क्या है? धरती पर आने वाला है बड़ा संकट

अगर ऐसा हुआ तो इंसानों के लिए पृथ्वी पर जीवित रहना लगभग असंभव हो जाएगा. दरअसल, जब ऐसा होगा तब दो महाद्वीप आपस में टकराएंगे और पूरी धरती पर तबाही मच जाएगी.

आज पृथ्वी पर जो चीज जैसी दिख रही है, हजारों-लाखों वर्षों पहले वह वैसी नहीं थी. यानी धरती पर मौजूद चीजों का स्वरूप समय-समय पर बदलता रहता है. वैज्ञानिकों का मानना है कि धरती अब फिर से बदलाव की ओर आगे बढ़ रही है. अब सवाल उठता है कि आखिर धरती पर क्या बदलाव होने वाला है. इससे भी बड़ा सवाल ये कि क्या धरती के इस बदलाव का असर इंसानों पर भी पड़ेगा.

वैज्ञानिक क्या कह रहे हैं

वैज्ञानिक धरती के जिस बदलाव की बात कर रहे हैं, वह पृथ्वी पर विनाश ला सकता है. दरअसल, हाल ही में ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी के एलेक्जेंडर फार्न्सवर्थ के नेतृत्व में नेचर जियोसाइंस में भविष्य के सुपरकॉन्टिनेंट और दूसरे जलवायु परिवर्तनों के प्रभाव का पता लगाने के लिए एक शोध किया. इसी शोध में पता चला कि धरती पैंजिया अल्टिमा (Pangaea Ultima) से गुजरने वाली है.

पैंजिया अल्टिमा है क्या

पैंजिया अल्टिमा एक सिद्धांत है जो भविष्य में पृथ्वी के महाद्वीपों के पुनः एक साथ हो जाने की प्रक्रिया की बात करता है. यह एक काल्पनिक परिकल्पना है, जो विशेष रूप से महाद्वीपीय विस्थापन (plate tectonics) के सिद्धांत पर आधारित है. दरअसल, करोड़ों साल पहले पृथ्वी के सभी महाद्वीप एक साथ हुआ करते थे, लेकिन समय के साथ ये एक दूसरे से अलग हो गए. पैंजिया अल्टिमा थ्योरी कहती है कि इतिहास अपने आप को दोहरा सकता है और करोड़ों साल बाद पृथ्वी के महाद्वीप फिर से एकजुट हो सकते हैं.

अगर ऐसा हुआ तो क्या होगा

अगर ऐसा हुआ तो इंसानों के लिए पृथ्वी पर जीवित रहना लगभग असंभव हो जाएगा. दरअसल, जब ऐसा होगा तब दो महाद्वीप आपस में टकराएंगे तो पूरी धरती पर इतनी तेज भूकंप महसूस होगी, जो आज से पहले कभी नहीं हुई होगी, इसके अलावा समुद्र में ऐसा सुनामी आएगी कि सब कुछ तबाह हो जाएगा. ऐसा होने से धरती पर कई जगह हिमालय जैसे ऊंचे-ऊंचे पहाड़ बन जाएंगे, जो धरती के वातावरण को बदल देंगे. हो सकता है कि इतनी तबाही के बाद भी कुछ इंसान बच जाएं, लेकिन ये तो तय है कि जिस दिन ऐसा हुआ धरती से अरबों की संख्या में जीवों का सफाया हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप को हो सकती है जेल, क्या राष्ट्रपति बनने के बाद खुद को क्लीन चिट देने की होगी पावर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?
फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?
किस देश में हो रही है सबसे ज्यादा युवाओं की मौत, जानें क्या है वजह?
किस देश में हो रही है सबसे ज्यादा युवाओं की मौत, जानें क्या है वजह?
रावण को किसने गिफ्ट की थी सोने की लंका, नाम जान चौंक जाएंगे आप
रावण को किसने गिफ्ट की थी सोने की लंका, नाम जान चौंक जाएंगे आप
एयरपोर्ट पर कैसे कटता है चालान, क्या हैं इसके नियम?
एयरपोर्ट पर कैसे कटता है चालान, क्या हैं इसके नियम?

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश का तंज
Embed widget