एक्सप्लोरर

ट्विन्स और सामान्य प्रेग्नेंसी में क्या अंतर होता है, महिला का शरीर कितना बदल जाता है

ट्विन्स प्रेग्नेंसी आमतौर पर 37 सप्ताह के आसपास पूरी होती है. जबकि, सामान्य गर्भावस्था में यह समय 40 सप्ताह का होता है. यानी जुड़वा बच्चों का जन्म अक्सर समय से पहले हो जाता है.

प्रेग्नेंसी किसी महिला के जीवन को पूरी तरह से बदल देता है. ये बदलाव न सिर्फ मानसिक तौर पर होते हैं, बल्कि महिला के शरीर में भी होते हैं. चलिए इस आर्टिकल में बताते हैं कि जब कोई महिला सामन्य रूप से प्रेग्नेंट होती है या उसके गर्भ में ट्विन्स होते हैं तो उसके शरीर में कितना बदलाव होता है.

ट्विन्स प्रेग्नेंसी और सामान्य प्रेग्नेंसी में अंतर

जब महिला के गर्भ में जुड़वा बच्चे होते हैं तो सामान्य तौर पर उसका पेट सामान्य प्रेग्नेंसी की तुलना में अधिक निकलता है. इसका मुख्य कारण यह है कि जुड़वा बच्चों के लिए गर्भाशय में अधिक जगह की जरूरत होती है, जिससे पेट का आकार भी बड़ा हो जाता है. दरअसल, जुड़वा बच्चों के साथ गर्भाशय का आकार सामान्य से ज्यादा बढ़ जाता है, क्योंकि दो बच्चों को बढ़ने और विकसित होने के लिए अधिक स्थान की जरूरत होती है.

ये अंतर भी होता है

जुड़वा बच्चों के कारण महिला का वजन भी सामान्य गर्भावस्था की तुलना में ज्यादा बढ़ जाता है. इसके अलावा ट्विन्स प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भाशय में एमनियोटिक फ्लुइड भी सामान्य प्रेग्नेंसी की तुलना में बढ़ जाता है. वहीं जुड़वा गर्भावस्था में पेट का बढ़ना जल्दी शुरू हो सकता है और महिला को पीठ में दर्द, सांस लेने में कठिनाई और अन्य शारीरिक असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है.

शरीर के वजन में भी अंतर होता है

ट्विन्स प्रेग्नेंसी में महिला का वजन सामान्य गर्भावस्था की तुलना में अधिक बढ़ता है. इसे ऐसे समझिए कि ट्विन्स प्रेग्नेंसी के दौरान औसतन एक महिला का वजन 15 से 20 किलो तक बढ़ जाता है, जबकि सामान्य गर्भावस्था में यह 11 से 15 किलो के बीच ही बढ़ता है. वजन बढ़ने के अलावा ट्विन्स प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को अपने आहार और पोषण का विशेष ध्यान रखना पड़ता है, ताकि बच्चों और मां दोनों की सेहत बनी रहे.

प्रेग्नेंसी के टाइम पर भी पड़ता है असर

ट्विन्स प्रेग्नेंसी आमतौर पर 37 सप्ताह के आसपास पूरी होती है. जबकि, सामान्य गर्भावस्था में यह समय 40 सप्ताह का होता है. यानी जुड़वा बच्चों का जन्म अक्सर समय से पहले हो जाता है, इसलिए डॉक्टर ट्विन्स प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं की निगरानी ज्यादा बारीकी से करते हैं और जरूरत पड़ने पर समय से पहले प्रसव कराने की योजना बनाते हैं.

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अफरमेटिव एक्शन को लेकर क्या कहा, जानिए ये आरक्षण से कितना अलग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया में किसके नाम है सबसे लंबे समय तक भूखा रहने का रिकॉर्ड, जानें कितने दिन चली थी हड़ताल
दुनिया में किसके नाम है सबसे लंबे समय तक भूखा रहने का रिकॉर्ड, जानें कितने दिन चली थी हड़ताल
बिना खाना खाए कितने दिन तक जिंदा रह सकता है इंसान, भूख हड़ताल से कब हो जाती है मौत
बिना खाना खाए कितने दिन तक जिंदा रह सकता है इंसान, भूख हड़ताल से कब हो जाती है मौत
Protests In POK: पाकिस्तान के पास कैसे चला गया था PoK, क्या है कश्मीर के इस टुकड़े की इसकी कहानी?
पाकिस्तान के पास कैसे चला गया था PoK, क्या है कश्मीर के इस टुकड़े की इसकी कहानी?
Cylinders Prices Reduced: घरेलू LPG सस्ता और कमर्शियल सिलेंडर इतना महंगा क्यों, कैसे तय होते हैं दाम; किससे ज्यादा कमाती है सरकार?
घरेलू LPG सस्ता और कमर्शियल सिलेंडर इतना महंगा क्यों, कैसे तय होते हैं दाम; किससे ज्यादा कमाती है सरकार?

वीडियोज

बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगी वोटिंग
राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगी वोटिंग
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Collection Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
Embed widget