एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अफरमेटिव एक्शन को लेकर क्या कहा, जानिए ये आरक्षण से कितना अलग

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और हम दुनिया की तीन शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में स्थान प्राप्त करने के लिए तैयार हैं.

भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अधिक समावेशी समाज बनाने पर जोर दिया और कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमें सकारात्मक कार्रवाई (Affirmative Action) को और मजबूत करने की जरूरत है. चलिए आज आपको बताते हैं कि अफरमेटिव एक्शन और आरक्षण में कितना अंतर होता है

अफरमेटिव एक्शन और आरक्षण में अंतर

अफरमेटिव एक्शन और आरक्षण दोनों का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को समान अवसर प्रदान करना है. हालांकि, इनमें कुछ प्रमुख अंतर भी हैं. पहले अफरमेटिव एक्शन के बार में जानिए.

क्या होता है अफरमेटिव एक्शन

यह एक व्यापक अवधारणा है जो सरकारी और प्राइवेट संस्थाओं द्वारा लागू की जाती है. इसका उद्देश्य सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों को रोजगार, शिक्षा, और अन्य क्षेत्रों में समान अवसर दिलाना है. इसमें विशेष नीतियां, योजनाएं और कार्यक्रम शामिल होते हैं. इनके माध्यम से वंचित वर्गों को मदद मिलती है. यह न केवल सरकारी, बल्कि निजी क्षेत्रों में भी लागू हो सकता है.

आरक्षण कितना अलग है इससे

आरक्षण अफरमेटिव एक्शन का ही एक हिस्सा है, लेकिन इसे खासतौर पर भारत के संदर्भ में लागू किया जाता है. आरक्षण का अर्थ है सरकारी नौकरियों, शैक्षणिक संस्थानों, और अन्य अवसरों में कुछ प्रतिशत स्थान अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए सुरक्षित रखा जाता है. आरक्षण का उद्देश्य समाज के सबसे पिछड़े और वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाना होता है.

इन दोनों में मुख्य अंतर समझिए

अफरमेटिव एक्शन व्यापक है और इसमें कई प्रकार की नीतियां और कार्यक्रम शामिल हो सकते हैं. जबकि आरक्षण एक विशिष्ट कोटा-आधारित प्रणाली है जो भारत में लागू की जाती है. अफरमेटिव एक्शन को अलग-अलग देशों और समाजों में अलग-अलग तरीकों से लागू किया जा सकता है, जबकि आरक्षण एक कानूनी अवधारणा है जो विशेष रूप से भारत के संविधान द्वारा निर्धारित की गई है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने और क्या कहा?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और हम विश्व की तीन शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में स्थान प्राप्त करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने भारत में कथित सामाजिक स्तरों के आधार पर कलह को बढ़ावा देने वाली प्रवृत्तियों को खारिज करने का आह्वान भी किया और इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत अपनी प्रभावशाली स्थिति का उपयोग विश्व शांति और समृद्धि के विस्तार के लिए करना चाहता है. 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के नाम अपने संदेश में राष्ट्रपति मुर्मू ने इस सफलता का श्रेय किसानों और श्रमिकों की अधिक मेहनत और उद्यमियों की दूरगामी सोच के साथ ही देश के दूरदर्शी नेतृत्व को भी दिया.

ये भी पढ़ें: क्या किसी भी ग्रह को तबाह कर सकता है सौर तूफान? जानें धरती पर क्यों मंडरा रहा खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल एयरपोर्ट पर क्यों होते हैं भारतीय सुरक्षाकर्मी, कब लागू हुई यह व्यवस्था?
नेपाल एयरपोर्ट पर क्यों होते हैं भारतीय सुरक्षाकर्मी, कब लागू हुई यह व्यवस्था?
2 जगह वोटर कार्ड बनवाने पर कितनी मिलती है सजा? जान लें नियम
2 जगह वोटर कार्ड बनवाने पर कितनी मिलती है सजा? जान लें नियम
नेहा बोरा की 'वन पीस' टी-शर्ट पर क्यों मचा है बवाल? जानें वजह
नेहा बोरा की 'वन पीस' टी-शर्ट पर क्यों मचा है बवाल? जानें वजह
क्या चांद पर मौजूद है बड़ी गुफा, किस रहस्य को सुलझाने में लगा नासा?
क्या चांद पर मौजूद है बड़ी गुफा, किस रहस्य को सुलझाने में लगा नासा?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget