एक्सप्लोरर

Suspension Bridge: सस्पेंशन ब्रिज क्या होता है? जानिए यह कैसे बनता है और भारत में ऐसे कितने ब्रिज मौजूद हैं

सस्पेंशन ब्रिज में पानी के अंदर कोई भी पिलर या बेस नहीं होता है. इसे केबल की सहायता से बनाया जाता है. 1800 के दशक में इस तरह के पुल काफी ज्यादा बनाए गए थे. आइए जानते हैं भारत में ऐसे कितने पुल हैं.

​Suspension Bridge in India: आजकल भारत में बने पुल और उनके हालात पर काफी चर्चा हो रही है. मोरबी में जो पुल टूटा था वो एक सस्पेंशन ब्रिज था. नदियों पर अक्सर सस्पेंशन ब्रिज ही बनाए जाते हैं. इस तरह के पुलों को नदियों पर बनाना सुरक्षित माना जाता है. पुल टूटने वाले हादसे के बाद से सस्पेंशन ब्रिज का नाम काफी चर्चा में है. लोग सस्पेंशन ब्रिज के बारे में जानना चाहते हैं कि आखिर सस्पेंशन ब्रिज क्या होते हैं और नदियों के लिए इसे क्यों बेहतर माना जाता है. आइए जानते हैं सस्पेंशन ब्रिज क्या होते हैं और ये आम पुल से किस तरह अलग होते हैं? साथ ही यह भी जानेंगे किये किस तरह बनाए जाते हैं और अभी भारत में किन-किन जगहों पर ऐसे ही सस्पेंशन ब्रिज मौजूद हैं. 

कैसा होता है सस्पेंशन ब्रिज? 

नदियों पर कई तरह के ब्रिज बनाए जाते हैं. इन्हीं में एक सस्पेंशन ब्रिज भी शामिल है. सस्पेंशन ब्रिज ​ज्यादातर नदियों पर बनाए जाते हैं, क्योंकि वहां पानी का बहाव तेज होता है. ये ब्रिज केबल की सहायता से बनाए जाते हैं. सस्पेंशन ब्रिज की पहचान यह है कि इसमें नदी के दोनों किनारे पर पिलर लगे होते हैं और बाकी पुल केबल के जरिए टिका होता है. सस्पेंशन ब्रिज में पानी के अंदर कोई भी पिलर या बेस नहीं होता है. इस तरह का ब्रिज ही सस्पेंशन ब्रिज कहलाता है. 

इन चीजों से बनता है यह ब्रिज 

सस्पेंशन ब्रिज में डेक, टावर, टेंशन, फाउंडेश और केबल अहम हिस्से होते हैं. डेक पुल पर बड़ी सड़क का आखिरी हिस्सा होता है, अंत में यह जमीन या पहाड़ी में घुसा होता है. डेक से आगे, पुल को बेस देने के लिए टावर लगा होता है. ये टावर दोनो किनारे पर बने होते हैं. इससे ही पुल का टेंशन दोनों किनारों को आपस में जोड़ता है. टेंशन एक तार होता है. यह एक टावर से दूसरे टावर पर बंधा होता है. इस तार से ही केबल लगे होते हैं, जो पुल की सड़क को टेंशन से बांध कर रखते हैं. इस प्रकार इन सभी से मिलकर एक पुल बंधकर तैयार होता है. 

भारत का सबसे बड़ा सस्पेंशन ब्रिज 

केबल से बनने वाले इस ब्रिज को ही सस्पेंशन ब्रिज कहा जाता है. इसको ही हैंगिंग ब्रिज भी कहते हैं. 1800 के दशक में इस तरह के पुल  काफी ज्यादा बनाए गए थे. चीन में बने Runyang Yangtze River Bridge को दुनिया का सबसे बड़ा ​सस्पेंशन ब्रिज माना जाता है. वहीं, बात अगर भारत की बात करें तो Dobra-Chanti bridge भारत का सबसे बड़ा सस्पेंशन ब्रिज है. यह उत्तराखंड में है. 

भारत में कहां कहां है ऐसे और ब्रिज? 

भारत में कई नदियों पर सस्पेंशन पुल बने हुए हैं. एक ही नदी पर कई अलग-अलग शहरों में सस्पेंशन ब्रिज बने हैं. इस तरह के ब्रिज टूरिस्ट के लिहाज से काफी अहम होते है. काफी लोग यहां घूमने आते हैं, बात अगर भारत में बने सस्पेंशन पुलों की करें तो संख्या के हिसाब से भारत में सैंकड़ों सस्पेंशन ब्रिज हैं. लेकिन इनमें कुछ फेमस सस्पेंशन ब्रिज के नाम हैं - कोटो हैंगिंग ब्रिज, लोहित रिवर, लक्ष्मण झूला, वालॉन्ग और कुछ ​दार्जिलिंग के ब्रिज भी हैं. 

यह भी पढ़ें-

सर्दी आते ही क्यों गायब हो जाते हैं मच्छर? 'मच्छर खून क्यों पीते हैं' मिल गया इसका जवाब!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंगल ग्रह के चांद से मिट्टी क्यों लाना चाहता है जापान, इससे क्या फायदा?
मंगल ग्रह के चांद से मिट्टी क्यों लाना चाहता है जापान, इससे क्या फायदा?
फ्रांस में कब-कब हुए हिंसक प्रदर्शन, हर बार क्या बदला?
फ्रांस में कब-कब हुए हिंसक प्रदर्शन, हर बार क्या बदला?
लॉरेंस बिश्नोई गैंगस्टर है या डॉन, दोनों में क्या फर्क?
लॉरेंस बिश्नोई गैंगस्टर है या डॉन, दोनों में क्या फर्क?
बिना गोली लगे कैसे झुलसा टाइगर का हाथ, कैसे असर करता है गन पाउडर?
बिना गोली लगे कैसे झुलसा टाइगर का हाथ, कैसे असर करता है गन पाउडर?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget