एक्सप्लोरर

Hush Vacation Trend: क्या होता है हश वेकेशन' ट्रेंड, क्या बिना छुट्टी के घूम सकते हैं कर्मचारी ?

किसी भी संस्था में काम करने वाले अधिकांश कर्मचारी छुट्टियों को लेकर अक्सर शिकायत करते हैं. लेकिन आज कल वर्क फ्राम होम कर्मचारियों में हश वेकेशन का ट्रेंड खूब बढ़ा है. जानिए क्या होता है हश वेकेशन.

नौकरी करने वाले कर्मचारियों की सबसे बड़ी शिकायत छुट्टी नहीं मिलना है. आपने अपने आस-पास देखा होगा कि अक्सर लोग ये कहते हैं कि उनके बॉस उन्हें छुट्टी नहीं दे रहे हैं. लेकिन आज कल वर्क फ्रॉम होम करने वाले कर्मचारियों में हश वेकेशन ट्रेंड कर रहा है. आज हम आपको बताएंगे कि आखिर हश वेकेशन क्या होता है और आप इसका फायदा कैसे उठा सकते हैं. 

 वर्क फ्राम होम 

कोविड महामारी के बाद दुनियाभर की कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम का ऑप्शन देती हैं. वर्क फ्रॉम होम में कर्मचारी अपने घर से आसानी से काम कर पाते हैं. इतना ही नहीं वर्क फ्रॉम होम के कारण कर्मचारियों को कई फायदे मिलते हैं. इसके अलावा उनका रोज ऑफिस जाने का खर्च भी बचता है. हालांकि कई कर्मचारी वर्क फ्रॉम का खूब फायदा भी उठा रहे हैं, क्योंकि कर्मचारी बिना बॉस को बताए कई टूरिस्ट प्लेस से काम कर रहे हैं. 

हश वेकेशन क्या? 

बता दें कि जो कर्मचारी बिना बॉस को बताए अलग-अलग टूरिस्ट प्लेस से ऑफिस का काम कर रहे हैं, उसे ही 'हश वेकेशन ट्रेंड' नाम दिया गया है. इसको लेकर अमेरिका के बोस्टन में वाइसा की मुख्य मनोवैज्ञानिक स्मृति जोशी ने बताया कि इन दिनों कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम की सुविधा का पूरा लाभ उठाते हुए छुट्टी मनाने निकल जाते हैं. इसको लेकर उनके बॉस को जानकारी भी नहीं होती है. इतना ही नहीं कर्मचारियों को इसके लिए छुट्टी मांगने की भी जरूरत नहीं होती है. वहीं जब कर्मचारी अपना पूरा काम कर देते हैं, तो बॉस को ये पता लगाना मुश्किल होता है कि वे किस जगह से काम कर रहे हैं.

मनोवैज्ञानिक स्मृति ने बताया कि कर्मचारी काम पर महसूस होने वाले दबाव से राहत पाने के तरीकों की तलाश कर रहे हैं. जिस कारण वो काफी रचनात्मक हो जाते हैं. यही कारण है कि हश वेकेशन जैसे ट्रेंड काफी तेजी से फैल रहे हैं और कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम का जमकर फायदा उठा रहे हैं. 

हश वेकेशन को लेकर कुछ एक्सपर्ट्स ने बताया कि इस तरीके को पूरे तरीके से गलत नहीं कहा जा सकता है. क्योंकि कर्मचारी ऑफिस टाइम पर अपना पूरा काम करके फिर उस जगह को आनंद उठा रहे हैं. लेकिन अगर कोई कर्मचारी हश वेकिशन पर काम करते हुए अपना काम पूरा नहीं करता है, तो ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. क्योंकि ये ट्रेंड बढ़ने से कंपनी को काफी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: इस देश में दुनिया के सबसे छोटे ताश के पत्ते, गिनीज बुक में भी दर्ज है नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sky Color Fact : धरती से नीला और अंतरिक्ष से काला क्यों दिखता है आसमान? जान लीजिए इसके पीछे का लोचा
धरती से नीला और अंतरिक्ष से काला क्यों दिखता है आसमान? जान लीजिए इसके पीछे का लोचा
CJP Protest Delhi: बड़े आंदोलन को संभालने के लिए कहां रिजर्व रहती है फोर्स? जानिए कितनी ताकतवर है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था
बड़े आंदोलन को संभालने के लिए कहां रिजर्व रहती है फोर्स? जानिए कितनी ताकतवर है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था
UCC In MP: धर्म बदलने के बाद भी क्या पिता की संपत्ति का अधिकारी रहेगा बेटा, जानिए क्या कहता है नया UCC कानून?
धर्म बदलने के बाद भी क्या पिता की संपत्ति का अधिकारी रहेगा बेटा, जानिए क्या कहता है नया UCC कानून?
Black Armband Protest : कहां से शुरू हुआ काली पट्टी बांधकर विरोध करना, किसने पहली बार किया था ऐसा प्रयोग
कहां से शुरू हुआ काली पट्टी बांधकर विरोध करना, किसने पहली बार किया था ऐसा प्रयोग

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget