एक्सप्लोरर

जापान में अगर किसी लड़की ने लड़के से मांग लिया शर्ट का दूसरा बटन... तो जानिए वो क्या कहना चाहती है?

दरअसल, शर्ट का दूसरा बटन आपके दिल के बहुत करीब होता है. इसी वजह से जापान में जब कोई लड़की किसी लड़के से उसकी शर्ट का दूसरा बटन मांगे तो उसका मतलब होता है कि वह उससे उसका दिल मांग रही है.

वेलेंटाइन वीक चल रहा है. इस सप्ताह में कई लोग एक दूसरे से प्रेम का इजहार करते हैं. प्रेम का इजहार करने का सबका अपना अपना तरीका होता है. लेकिन अगर हम जापान की बात करें तो यहां एक अनोखे तरीके से अपने प्यार का इजहार किया जाता है. जापान कई मामलों में दूसरे देशों के मुकाबले अनोखा है. यहां ऐसी कई तरह की परंपराएं और मान्यताएं हैं, जो पूरी दुनिया में कहीं नहीं देखी जातीं‌. तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिरकार जापान में लड़कियां लड़कों से उनके शर्ट का दूसरा बटन क्यों मांगती हैं.

जापान की लड़कियां ऐसा क्यों करती हैं

जापानी कल्चर पर लिखने वाली वेबसाइट ऑर्डर एशिया के मुताबिक, जापान में जब स्कूल या कॉलेजों में फेयरवेल होता है तब उस कॉलेज या स्कूल की जूनियर लड़कियां सीनियर लड़कों से उनकी शर्ट का दूसरा बटन मांगती हैं. एक जूनियर लड़की सिर्फ उसी सीनियर लड़के से उसकी शर्ट का दूसरा बटन मांगती है, जिसे वह पसंद करती है. अगर सीनियर लड़का भी जूनियर लड़की को पसंद करता है तो वह अपनी शर्ट का दूसरा बटन उसे दे देगा.

दूसरा बटन ही क्यों मांगती हैं

अब सवाल उठता है कि आखिरकार लड़कियां लड़कों से उनकी शर्ट का दूसरा बटन ही क्यों मांगती हैं. दरअसल, शर्ट का दूसरा बटन आपके दिल के बहुत करीब होता है. इसी वजह से जापान में जब कोई लड़की किसी लड़के से उसकी शर्ट का दूसरा बटन मांगे तो उसका मतलब होता है कि वह उससे उसका दिल मांग रही है.

भारत में क्या होता है

भारत में अगर कोई किसी से प्रेम करता है तो वह उसे या तो सीधे शब्दों में बता देता है या फिर कविता के जरिए अपनी बात कहने की कोशिश करता है. कई बार प्रेम पत्र के जरिए भी लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं. हालांकि अब यह प्रेम पत्र कागज पर कलम से नहीं, बल्कि व्हाट्सएप पर लिखे जाते हैं. 

वहीं अगर कॉलेज में फेयरवेल की बात करें तो पिछले कुछ वर्षों में भारत में एक चलन चल पड़ा है. इसमें फेयरवेल के दिन सभी छात्र सफेद टीशर्ट पहन कर आते हैं और इस टीशर्ट पर सभी छात्र एक दूसरे के लिए अपने मन की बात लिखते हैं. इस टीशर्ट को छात्र हमेशा अपने कॉलेज की याद समझकर संभाल कर रखते हैं.

ये भी पढ़ें: ऐसी 5 बातें जो हर अनमैरिड कपल को पता होनी चाहिए... बेवजह की परेशानी से बचने में आएंगी काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran US conflict: ईरान-अमेरिका जंग से तीसरे विश्व युद्ध की आहट, जानें कौन-कौन से देश रहेंगे न्यूट्रल?
ईरान-अमेरिका जंग से तीसरे विश्व युद्ध की आहट, जानें कौन-कौन से देश रहेंगे न्यूट्रल?
National Anthem and Song Rules: राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाते वक्त शब्द गलत हुए तो कितनी मिलेगी सजा, क्या हैं नियम?
राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाते वक्त शब्द गलत हुए तो कितनी मिलेगी सजा, क्या हैं नियम?
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Hindavi Swarajya: छत्रपति शिवाजी महाराज से पहले किसने देखा था स्वराज का ख्वाब, जानें कहां रखी गई थी इसकी पहली नींव?
छत्रपति शिवाजी महाराज से पहले किसने देखा था स्वराज का ख्वाब, जानें कहां रखी गई थी इसकी पहली नींव?

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget