एक्सप्लोरर

कभी सोचा है कुएं चौकोर या तिकोने क्यों नहीं होते... सभी कुएं गोल ही क्यों बनाते हैं?

पानी तो चौकोर, षटकोण या तिकोने कुएं में भी रह सकता है? फिर इन्हें गोल क्यों बनाया जाता है? दरअसल, कुएं की उम्र को लम्बा रखने के लिए इनका आकार गोल निर्धारित किया गया. आइए समझते हैं कैसे...?

Why Wells Are Round In Shape: प्राचीन काल से लेकर अब तक हमारे रहन सहन में काफी बदलाव आया है. आज जीवन काफी आसान है, लेकिन पहले कामों को करने के लिए काफी जटिल तरीके अपनाए जाते थे. पहले पानी के लिए लोग नदियों पर आश्रित थे. उसके बाद इंसान ने अपनी बुद्धि के दम पर कुएं खोदकर पानी निकालना शुरू किया. ये कुएं आज भी हमें देखने को मिल जाते हैं. आपने भी न जाने कितनी बार कुआं देखा होगा, लेकिन क्या आपने गौर किया कि ज्यादातर कुएं गोल ही होते हैं! क्या कभी आपने यह जानने की कोशिश की है कि इनका आकार हमेशा गोल ही क्यों होता है? दरअसल, इसके पीछे भी एक वैज्ञानिक कारण है, जिसके बारे में आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं.

पानी की आपूर्ति के लिए कुओं का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है. पुराने समय में ग्रामीण इलाके में लोग कुएं से मिलने वाले पानी पर ही निर्भर हुआ करते थे. आज भी बहुत सी ऐसी जगहें हैं, जहां लोग कुएं से पानी निकालकर इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, समय के साथ विकास हुआ और ज्यादातर जगहों पर कुओं की जगह नल, बोरिंग और ट्यूबवेल आदि ने ले ली. 

उम्र लंबी रखने के लिए बनाया जाता है गोल

अब सवाल यह बनता है कि ये कुएं गोलाकार ही हुआ करते थे, जबकि पानी तो चौकोर, षटकोण या तिकोने कुएं में भी रह सकता था? दरअसल, कुएं की उम्र को लम्बा रखने के लिए इनका आकार गोल निर्धारित किया गया. यूं तो कुएं को चौकोर, षटकोण या त्रिकोण जैसे आकार में भी बनाया जा सकता था, लेकिन ऐसा करने में उसकी उम्र ज्यादा नहीं होगी.

यह है वैज्ञानिक कारण 

कुएं में बहुत सारा पानी रहता है, ऐसे में उसमें जितने ज्यादा कोने होंगे उन कोनों पर पानी का दबाव भी उतना ही ज्यादा पड़ेगा, जिससे उनमें जल्द ही दरारें पड़ने लगेंगी और वह कम समय में ही धंसने लगेगा. जबकि, गोलाकार कुओं में यह समस्या नहीं होती है. इसमें सारी दीवार के गोल होने के कारण पानी का प्रेशर पूरे कुएं पर एक समान रहता है. ऐसे में यह कुएं सदियों तक ऐसे ही बरकरार रहते हैं.

यह भी पढ़ें - कभी-कभी बाइक या कार के पीछे क्यों भागते हैं कुत्ते? समझिए इसका क्या कारण होता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट में कब फट जाता है पावर बैंक, जानें क्यों होता है ऐसा?
फ्लाइट में कब फट जाता है पावर बैंक, जानें क्यों होता है ऐसा?
साल 2100 में कैसे खत्म हो जाएगी दुनिया, AI के अलावा कौन बनेगा खतरा?
साल 2100 में कैसे खत्म हो जाएगी दुनिया, AI के अलावा कौन बनेगा खतरा?
1 साल शांति की शर्त तोड़ दें दीपके-रांका और सौरव तो क्या होगा? जानें नियम
1 साल शांति की शर्त तोड़ दें दीपके-रांका और सौरव तो क्या होगा? जानें नियम
देश में हो रहे आंदोलनों के बीच सुप्रीम कोर्ट क्या-क्या कर सकता है, जानें ताकत
देश में हो रहे आंदोलनों के बीच सुप्रीम कोर्ट क्या-क्या कर सकता है, जानें ताकत

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget