एक्सप्लोरर

भयंकर सूखा! यहां नाप-तौल कर मिल रहा पानी, ज्यादा इस्तेमाल किया तो हो सकती है जेल

भयंकर सूखे की वजह से यह प्रतिबंध लगाया गया है. सूखे की वजह जलवायु परिवर्तन और जमीन के अंदर मौजूद पानी का बहुत ज्यादा इस्तेमाल होना बताया गया है.

Water Crisis: पानी जीवन का आधार है. प्यास बुझाने के अलावा पानी से हमारे रोजाना के कई जरूरी काम होते हैं. कुछ लोग पानी की बहुत बर्बादी करते हैं. लेकिन, ज़रा सोचिए क्या होगा अगर आपको नाप तौल कर पानी दिया जाने लगे... जी हां, दुनिया के एक देश में ऐसा ही होने जा रहा है. वहां पीने के पानी पर कोटा सिस्टम लगा दिया गया है. यानी पीने के लिए लिमिटेड पानी ही मिलेगा. 

नाप-तौल कर मिलेगा पानी

ट्यूनीशिया में कृषि के लिए पानी के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा है. वहां लोगों को पीने के लिए भी पानी सीमित मात्रा में ही मिलेगा और यह सिस्टम अगले छह महीनों तक लागू रहने वाला है. ट्यूनीशिया के लोगों को 30 सितंबर तक पीने के लिए पानी नाप-तौल कर मिलेगा. दरअसल, भयंकर सूखे की वजह से यह प्रतिबंध लगाया गया है. सूखे की वजह जलवायु परिवर्तन और जमीन के अंदर मौजूद पानी का बहुत ज्यादा इस्तेमाल होना बताया गया है.

बांधों में घट गया पानी

ट्यूनीशिया के कृषि मंत्रालय के अधिकारी हमादी हबीब ने बताया कि देश पिछले कई महीनों से भयानक सूखे की मार झेल रहा है. 100 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी की क्षमता वाले बांधों में अब सिर्फ 30 फीसदी क्षमता ही है.

नियम तोड़ने वाले को होगी जेल

कृषि मंत्रालय ने हालात की नाजुकता देखते हुए फैसला लिया है कि आने वाले छह महीनों तक पीने के पानी की राशनिंग की जाएगी. कार धोने, पेड़-पौधों पर पानी डालने और गलियों की सफाई जैसे कामों के लिए पानी का इस्तेमाल करने से मना किया गया है. अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे जुर्माना, जेल या दोनों से दंडित किया जा सकता है. ट्यूनीशिया के जल कानून के तहत इस व्यक्ति को छह दिन से लेकर छह महीने तक की जेल हो सकती है. 

यह भी पढ़ें - महिला या पुरुष... दोनों में किसका दिमाग होता है ज्यादा गर्म? पढ़िए इंसानी ब्रेन का तापमान कितना होता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Venezuela Earthquak: भूकंप से वेनेजुएला के किस शहर में सबसे ज्यादा हुई तबाही? जानें राजधानी कराकस के हालात
भूकंप से वेनेजुएला के किस शहर में सबसे ज्यादा हुई तबाही? जानें राजधानी कराकस के हालात
Venezuela Earthquake: आंधी से लेकर तूफान, बारिश से लेकर सुनामी तक... सबकी भविष्यवाणी कर लेते हैं वैज्ञानिक, लेकिन भूकंप की क्यों नहीं?
आंधी से लेकर तूफान, बारिश से लेकर सुनामी तक... सबकी भविष्यवाणी कर लेते हैं वैज्ञानिक, लेकिन भूकंप की क्यों नहीं?
Funeral Meal: हिंदुओं में तेहरवीं तो मुस्लिमों में चहल्लुम, क्रिश्चियन और यहूदी मौत के बाद कौन सा भोज करते हैं? जानिए जवाब
हिंदुओं में तेहरवीं तो मुस्लिमों में चहल्लुम, क्रिश्चियन और यहूदी मौत के बाद कौन सा भोज करते हैं? जानिए जवाब
Muharram 2026: इस्लाम में क्या होता है नफिल रोजा, यह रमजान के फर्ज रोजों से कितना अलग?
इस्लाम में क्या होता है नफिल रोजा, यह रमजान के फर्ज रोजों से कितना अलग?

वीडियोज

Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!
Ketan Murder Case | Siya Goyal | ABP News | ABP Report : मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Mahadangal: क्या खतरे में है हिंदुओं की आस्था?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता का प्रमाण, पहचान और मीडिया से सोशल मीडिया तक बहस…, पासपोर्ट क्यों नहीं मजबूत दस्तावेज?
नागरिकता का प्रमाण, पहचान और मीडिया से सोशल मीडिया तक बहस…, पासपोर्ट क्यों नहीं मजबूत दस्तावेज?
भरत तिवारी केस: न्यायिक जांच शुरू होते ही पुलिस का यू-टर्न! FIR से पिता और भाई का नाम हटाया
भरत तिवारी केस: न्यायिक जांच शुरू होते ही पुलिस का यू-टर्न! FIR से पिता और भाई का नाम हटाया
टेस्ट क्रिकेट का 96 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर ने जड़े शतक; साझेदारी 300 रनों के पार
टेस्ट क्रिकेट का 96 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर ने शतक जड़कर रचा इतिहास
OTT Releases: एक्शन से एडवेंचर तक, भूलकर भी मिस ना करें नेटफ्लिक्स की ये 6 धांसू फिल्में, एक ने तो की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई
एक्शन से एडवेंचर तक, भूलकर भी मिस ना करें नेटफ्लिक्स की ये 6 धांसू फिल्में, एक ने तो की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
अलर्ट: भारत के 'चिकन नेक' तक पहुंचा चीन! नई दिल्ली से बौखलाए ढाका के साथ ड्रैगन ने की बड़ी डील
अलर्ट: भारत के 'चिकन नेक' तक पहुंचा चीन! नई दिल्ली से बौखलाए ढाका के साथ ड्रैगन ने की बड़ी डील
‘अमेरिका के साथ कोई समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक...’, US-भारत ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा बयान
‘अमेरिका संग समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक...’, US-भारत ट्रेड डील पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान
गूगल से लेकर अमेजन तक, जानिए क्यों भारत में चेक बुक लेकर कतार में खड़े हैं दुनिया के दिग्गज
गूगल से लेकर अमेजन तक, जानिए क्यों भारत में चेक बुक लेकर कतार में खड़े हैं दुनिया के दिग्गज
Embed widget