एक्सप्लोरर

इंसानों ने ये क्या कर दिया... लाखों साल से सोए वायरस जागने वाले हैं, अब मचेगी तबाही!

वैज्ञानिकों का दावा है कि आर्कटिक के पर्माफ्रॉस्ट में कई घातक वायरस दफन हैं. ये जलवायु के गर्म होने से जब बर्फ पिघलेगी तो जिंदा हो सकते हैं. साल 2015 में इन्हीं में से एक जॉम्बी वायरस भी जिंदा हुआ था.

पृथ्वी और इस पर मौजूद वायरस का अस्तित्व इंसानों के अस्तित्व से पहले से है. यहां कई ऐसे वायरस मौजूद हैं जो अगर इंसानों के बीच आ गए तो ऐसी तबाही मचेगी कि उसे रोकना असंभव हो जाएगा. दरअसल, डायनासोर के युग के बाद जब पृथ्वी पर हिमयुग आया तो कई घातक वायरस बर्फ में दब गए. खासतौर से आर्कटिक में. वैज्ञानिकों का मानना है कि आर्कटिक में लाखों घातक वायरस सो रहे हैं, जैसे ही जलवायु गर्म होगी और इससे वहां का बर्फ पिघलेगा तो बर्फ के पानी के साथ वायरस भी इंसानों तक पहुंचेंगे और फिर तबाही मचाएंगे. परेशानी की बात ये है कि इंसान अभी तकनीकी रूप से इतने तैयार नहीं हैं कि वो ऐसे वायरस से लड़ सकें. कोरोना ने इस बात का सुबूत हम सबके सामने रख दिया है.

क्या कह रहे हैं वैज्ञानिक?

वैज्ञानिकों का दावा है कि आर्कटिक के पर्माफ्रॉस्ट में कई घातक वायरस दफन हैं. ये जलवायु के गर्म होने से जब बर्फ पिघलेगी तो जिंदा हो सकते हैं. दरअसल, वैज्ञानिकों का दावा इसलिए भी ठोस है क्योंकि साल 2015 में इन्हीं में से एक जॉम्बी वायरस को जिंदा किया गया था. ये वायरस भी उस बर्फ में लाखों सालों से दफन था. आपको बता दें पीएलओएस कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में एक प्राचीन वायरस और एक आधुनिक बैक्टीरिया के प्रभाव को डिजिटल रूप से तैयार किया, इस रिसर्च टीम ने पता लगाया कि वायरस ने जीवाणु कम्युनिटी की प्रजातियों की विविधता को कैसे प्रभावित किया. इसी के आधार पर दावा किया जा रहा है कि अतीत में जो वायरस लाखों साल पहले बर्फ में दफन हो गए थे, अब उनके लिए पृथ्वी पर फिर से पारिस्थितिक तंत्र ऐसा बन रहा है कि वो जिंदा हो सकते हैं.

नासा भी कर रहा है रिसर्च

आर्कटिक के क्षेत्र में पर्माफ्रॉस्ट के पिघलने से पृथ्वी पर होने वाले प्रभावों को समझने के लिए बीते कुछ वर्षों में कई शोध हुए हैं. इन्हीं में से एक शोध नासा ने भी किया है. दरअसल, जनवरी 2022 में नासा के एक रिसर्च में पता चला कि अचानक से पर्माफ्रॉस्ट के पिघलने से जो कार्बन रिलीज हो रहा है उससे पर्माफ्रॉस्ट में लाखों साल से कैद वायरस भी आजाद हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें: ISRO ADITYA-L1 Mission: चांद के बाद अब सूरज पर फतह की तैयारी, जानें आग उगलते ग्रह पर कैसे काम करेगा मिशन ADITYA-L1

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Sansad March: प्रदर्शन के दौरान कौन देता है लाठी चार्ज का ऑर्डर, क्या जवान खुद लेते हैं फैसला?
प्रदर्शन के दौरान कौन देता है लाठी चार्ज का ऑर्डर, क्या जवान खुद लेते हैं फैसला?
कार-जीप छोड़ भैंसों पर गश्त करती है यहां की पुलिस, हाईटेक व्यवस्था छोड़ क्यों अपनाया यह तरीका?
कार-जीप छोड़ भैंसों पर गश्त करती है यहां की पुलिस, हाईटेक व्यवस्था छोड़ क्यों अपनाया यह तरीका?
Iran US Conflict: अभी किस फेज में है ईरान और अमेरिका की जंग, कब कहलाने लगेगी वर्ल्ड वॉर?
अभी किस फेज में है ईरान और अमेरिका की जंग, कब कहलाने लगेगी वर्ल्ड वॉर?
CJP Protest: भारत में क्यों नामुमकिन है नेपाल-बांग्लादेश जैसा सत्ता परिवर्तन, जानें संविधान में कितनी मजबूत व्यवस्था?
भारत में क्यों नामुमकिन है नेपाल-बांग्लादेश जैसा सत्ता परिवर्तन, जानें संविधान में कितनी मजबूत व्यवस्था?

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
Embed widget