एक्सप्लोरर

Uttarakhand Foundation Day: 'मेरी लाश पर बनेगा उत्तराखंड', जानें नारायण दत्त तिवारी ने ऐसा क्यों कहा था?

Uttarakhand Foundation Day: उत्तराखंड बनने से पहले एनडी तिवारी का एक भाषण बहुत मशहूर हुआ था जिसमें एनडी तिवारी ने कहा था 'मेरी लाश पर बनेगा उत्तराखंड.' जानें एनडी तिवारी ने क्यों कहा था ऐसा. 

Uttarakhand Foundation Day: आज यानी 9 नवंबर को उत्तराखंड को बने हुए 24 साल का हो चुके हैं. साल 2000 में 9 नवंबर के दिन ही  उत्तर प्रदेश से अलग होकर उत्तराखंड की स्थापना की गई थी. भारत के और राज्य जैसे दूसरे राज्यों से अलग हुए उसी तरह उत्तराखंड भी उत्तर प्रदेश से अलग हुआ. उसके लिए भी बहुत से आंदोलन हुए, बहुत से लोगों ने अपनी जान भी गंवाई.

उत्तराखंड बनने के बाद उसके विकास में अहम भूमिका रही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण दत्त तिवारी जिन्हें एनडी तिवारी के नाम से भी जाना जाता है. एनडी तिवारी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी बने थे. उत्तराखंड बनने से पहले एनडी तिवारी का एक भाषण बहुत मशहूर हुआ था. जिसमें एनडी तिवारी ने कहा था 'मेरी लाश पर बनेगा उत्तराखंड.' जानें एनडी तिवारी ने क्यों कहा था ऐसा. 

एनडी तिवारी नहीं थे उत्तराखंड बनने के पक्ष में

एनडी तिवारी का निजी जीवन उनके राजनीतिक जीवन पर भारी रहा. लेकिन बावजूद इसके उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में काफी ऊंचाइया हासिल की थी.  जब उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश से अलग करके अलग राज्य बनाए जाने की मांग उठ रही थी. तब एनडी तिवारी उत्तर प्रदेश के विभाजन के पक्ष में नहीं थे. वह उत्तराखंड को अलग राज्य बनाए जाने के खिलाफ थे. और यही वजह थी उन्होंने कहा 'मेरी लाश पर बनेगा उत्तराखंड.' एनडी तिवारी का मानना था कि उत्तर प्रदेश का विभाजन होना राज्य की एकता के लिए और उसकी प्रशासनिक स्थिति के लिए काफी खराब कदम साबित हो सकता है. इसीलिए वह उत्तराखंड बनाए जाने के विरोधी थे.

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Foundation Day: पिछले 24 साल में कितनी बढ़ गई उत्तराखंड के विधायकों की सैलरी? ये रहे आंकड़े

बाद में बने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

नारायण तिवारी शुरुआत में जहां उत्तराखंड के बनने के खिलाफ थे. लेकिन बाद में जब साल 2000 में उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश से विभाजित करके नया राज्य बनाया गया. तो उत्तराखंड बनने के खिलाफ रहे नारायण दत्त तिवारी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला.

यह भी पढ़ें: Kartarpur Corridor: क्या पाकिस्तान में मौजूद करतारपुर साहिब जाने के लिए भी लगता है वीजा?

साल 2002 में नारायण दत्त तिवारी उत्तराखंड के तीसरे मुख्यमंत्री बने. बता दें एनडी तिवारी भारत के इकलौते ऐसे नेता रहे जो भारत के दो राज्यों के मुख्यमंत्री बने थे. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने से पहले एनडी तिवारी तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके थे. 

यह भी पढ़ें: बर्लिन में गिरी थी दीवार और भारत में हुआ था इस बड़ी रियासत का विलय, इतिहास के लिए बेहद अहम है 9 नवंबर का दिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electric Shock: कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?
पृथ्वी के अंदर कितनी गहराई तक पहुंच पाया इंसान, कहां सबसे गहरा प्वाइंट?
पृथ्वी के अंदर कितनी गहराई तक पहुंच पाया इंसान, कहां सबसे गहरा प्वाइंट?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Embed widget