एक्सप्लोरर

Stray Dogs New Law: यूपी में काटने वाले कुत्तों को होगी उम्रकैद की सजा, जानें किन देशों में पहले से लागू है यह कानून?

Stray Dogs New Law: उत्तर प्रदेश में आवारा कुत्तों को लेकर एक नया कानून बनाया गया है. अब अगर कोई आवारा कुत्ता किसी व्यक्ति को काटता है तो उस कुत्ते को जेल हो सकती है. आइए जानते हैं पूरी जानकारी.

Stray Dogs New Law: समाज में व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नियम और कानून होते हैं. आमतौर पर यह नियम और कानून इंसानों के लिए बनाए गए होते हैं. कोई भी अगर इन कानून का उल्लंघन करता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है. लेकिन अब एक अजीब कानून सुर्खियों में आ रहा है. दरअसल, उत्तर प्रदेश में आवारा कुत्ते अगर किसी को काटते हैं तो अब उन्हें जेल भेजा जा सकता है. इस कानून को हिंसक आवारा कुत्तों की आबादी पर लगाम लगाने के लिए और आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है.

उत्तर प्रदेश का नया नियम 

योगी सरकार ने आवारा कुत्तों के लिए एक बड़ा आदेश जारी किया है. इस कानून को प्रयागराज के करैली में लागू कर दिया गया है. इस कानून के मुताबिक अगर कोई भी कुत्ता पहली बार किसी को काटता है तो नगर निगम की टीम उसे पड़कर एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर भेज देगी. यहां उसे 10 दिनों तक रखा जाएगा. काटे गए व्यक्ति को सरकारी अस्पताल में एक मेडिकल सर्टिफिकेट देना होगा. इस सेंटर में कुत्तों की निगरानी की जाती है और साथ ही उनका इलाज भी किया जाता है. उन्हें रिहा करने के बाद उनके व्यवहार और लोकेशन को ट्रैक करने के लिए उनमें माइक्रोचिप भी लगाई जाएगी. 

इसी के साथ यदि कुत्ता बिना किसी वजह के दोबारा काट लेता है तो उसे आदतन अपराधी माना जाएगा. इसके बाद उसे आजीवन कारावास की सजा दी जाएगी यानी ऐसे कुत्तों को आजीवन एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में रखा जाएगा. नियम के मुताबिक, आजीवन कारावास वाले कुत्ते तभी रिहा हो सकते हैं जब उन्हें कोई गोद लेने के लिए तैयार होगा. आपको बता दें कि करैली का सेंटर एक छोटी जेल जैसा ही है. यहां बैरक और आइसोलेशन वर्ल्ड बनाए गए हैं. 

आवारा कुत्तों को लेकर अलग-अलग देश में कानून 

सभी देश आवारा कुत्तों की आबादी को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग तरीकों को अपना रहे हैं. नीदरलैंड में कैच न्यूटर वैक्सीन रिटर्न के प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं. इस प्रोग्राम के अंतर्गत लोगों को आवारा कुत्ते गोद लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. इतना ही नहीं बल्कि यहां आवारा कुत्तों का टीकाकरण किया जाता है और यहां पर लोग पालतू जानवर खरीदने के बजाय शेल्टर से ही गोद लेते हैं.  इसी के साथ तुर्की में नगर पालिकाओं द्वारा आवारा कुत्तों को घर दिया जाता है.

सिंगापुर में भी कुछ ऐसा ही कानून है. यहां आवारा कुत्तों का टीकाकरण करके उन्हें छोड़ दिया जाता है, लेकिन माइक्रोचिप की मदद से उन्हें ट्रैक भी किया जाता है. अगर वह कुत्ता दोबारा काटता है तो उसे पड़कर शेल्टर में डाल दिया जाता है. कई देशों में काटने वाले आवारा कुत्तों को टैग लगाया जाता है, इसके बाद उन्हें कुछ समय के लिए हिरासत में रख लिया जाता है. अगर कुत्ते बार-बार काटते हैं तो उन्हें शेल्टर होम में भेज दिया जाता है.

इन देशों में कुत्तों के मालिकों को होती है सजा 

भारत में यह कानून बढ़ती रेबीज की परेशानी को देखते हुए बनाया जा रहा है. कई देशों में सिर्फ आवारा कुत्तों के लिए ही नहीं बल्कि पालतू कुत्तों के लिए भी कानून बनाए गए हैं. यह देश कुत्ते के हमले के लिए मालिकों को जिम्मेदार मानते हैं. फ्रांस में अगर कोई पालतू कुत्ता किसी को काट लेता है तो मलिक को 10 साल तक जेल हो सकती है. इसी के साथ इंग्लैंड में भी पालतू जानवरों के हमले के लिए मालिकों को लंबी जेल की सजा का कानून है. जॉर्जिया, मिशिगन और वर्जीनिया जैसे कई अमेरिकी राज्य इसी तरह के कानून का पालन करते हैं.

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीय दूतावास पर कब्जे की धमकी, जानिए कैसे होती है किसी देश की एंबेसी की सुरक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Protests In POK: पाकिस्तान के पास कैसे चला गया था PoK, क्या है कश्मीर के इस टुकड़े की इसकी कहानी?
पाकिस्तान के पास कैसे चला गया था PoK, क्या है कश्मीर के इस टुकड़े की इसकी कहानी?
Cylinders Prices Reduced: घरेलू LPG सस्ता और कमर्शियल सिलेंडर इतना महंगा क्यों, कैसे तय होते हैं दाम; किससे ज्यादा कमाती है सरकार?
घरेलू LPG सस्ता और कमर्शियल सिलेंडर इतना महंगा क्यों, कैसे तय होते हैं दाम; किससे ज्यादा कमाती है सरकार?
Mughal Era News System: क्या मुगलों के दौर में भी होते थे अखबार, जनता तक कैसे पहुंचते थे दरबार के शाही फैसले?
क्या मुगलों के दौर में भी होते थे अखबार, जनता तक कैसे पहुंचते थे दरबार के शाही फैसले?
लोकसभा या राज्यसभा, किसके सांसदों के पास है ज्यादा पैसा? यहां देखें हिसाब-किताब
लोकसभा या राज्यसभा, किसके सांसदों के पास है ज्यादा पैसा? यहां देखें हिसाब-किताब

वीडियोज

दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
Embed widget