एक्सप्लोरर

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो का सच! क्या सच में अंडे पर टूथपेस्ट लगाने से वो ट्रांसपेरेंट हो जाता है

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ट्रांसपेरेंट एग के वीडियो को लेकर जेनिफर कहती हैं कि अंडे की ऊपरी परत तभी गायब हो सकती है जब वो किसी ऐसी चीज के संपर्क में आए जिससे अंडे के छिलके का रिएक्शन हो.

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में यूजर एक कच्चा अंडा लेते हैं, उस पर टूथपेस्ट लगाते हैं और फिर उस पर एल्युमिनियम फॉयल पेपर लगा कर उसे 24 घंटे के लिए छोड़ देते हैं. 24 घंटे बाद जब वो एल्युमिनियम फॉयल पेपर को खोलते हैं तो उसके अंदर से एक ट्रांसपेरेंट और लचीला अंडा निकलता है.

इस तर्ज पर बने कई वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे हैं. चलिए अब जानते हैं कि क्या ये सही है या इसके पीछे कोई ट्रिक है. इसके साथ ही ये भी जानेंगे कि विज्ञान के अनुसार क्या ऐसा होना पॉसिबल है.

क्या कहता है विज्ञान

फॉक्स न्यूज़ से इस पर बात करते हुए चिल्ड्रेन म्यूजियम में हेल्थ साइंस एजुकेटर जेनिफर मेनसियाज़ कहती हैं कि ये वीडियो पूरी तरह से फर्जी है. जिस तरह की चीजों से ये एक्सपेरिमेंट किया गया है उससे अंडे का ये हाल होना पॉसिबल नहीं है. जेनिफर कहती हैं कि अंडे की ऊपरी परत एक बेस और साइंस में हम टूथपेस्ट को भी एक बेस की तरह देखते हैं. इसलिए इन दोनों चीजों में कोई रिएक्शन नहीं हो सकता है. यानी अंडे पर टूथपेस्ट को लगाकर आप कई दिनों तक भी छोड़ देंगे तो वो वैसा का वैसा ही रहेगा.

क्या अंडा कभी ट्रांसपेरेंट नहीं हो सकता?

जेनिफर कहती हैं कि अंडे की ऊपरी परत तभी गायब हो सकती है जब वो किसी ऐसी चीज के संपर्क में आए जिससे अंडे के छिलके का रिएक्शन हो. जैसे कि अगर अंडे को एसिड में कुछ समय के लिए डुबो दिया जाए तो उसका छिलका गल जाएगा और पॉसिबल है कि अंडा ट्रांसपेरेंट और लचीला हो जाए. उससे भी बेहतर तरीका है अंडे को सिरके में 24 घंटे के लिए डुबो कर रखना.

अगर आप कच्चे अंडे को कम से कम 24 घंटे तक सिरके में डुबो कर रखते हैं तो सिरके में मौजूद एसिड की वजह से अंडे का छिलका जो कैल्शियम कार्बोनेट से बना है, गल जाएगा. हालांकि, इसके बाद भी अंडा आपको उतना क्लीयर ट्रांसपेरेंट नहीं दिखेगा जैसा वायरल वीडियो में दिखता है. इससे ये बात तो साफ है कि वायरल हो रहा वीडियो फेक है और इसे लोगों को बेवकूफ बानने के लिए बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: टॉप-10 कंट्रीज में कहां-कहां भारतीयों के लिए वीजा फ्री, नई पासपोर्ट रैंकिंग के बीच जानें यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: क्या पाकिस्तान में भी है वेतन आयोग जैसा सिस्टम, वहां कैसे बढ़ती है कर्मचारियों की सैलरी?
क्या पाकिस्तान में भी है वेतन आयोग जैसा सिस्टम, वहां कैसे बढ़ती है कर्मचारियों की सैलरी?
Saraswati Is Goddess Gayatri: जिनको माना मां सरस्वती वह निकलीं देवी गायत्री, धार में कैसे खुला 900 साल पुरानी मूर्ति का राज?
जिनको माना मां सरस्वती वह निकलीं देवी गायत्री, धार में कैसे खुला 900 साल पुरानी मूर्ति का राज?
Antilia Construction Cost In 2026: एंटीलिया जैसा घर बनाने में आज कितना आएगा खर्चा, देखें पूरा हिसाब-किताब?
एंटीलिया जैसा घर बनाने में आज कितना आएगा खर्चा, देखें पूरा हिसाब-किताब?
Iran Exports: तेल के अलावा क्या-क्या बेचकर कमाता है ईरान, जानें सबसे ज्यादा किसमें मिलता है प्रॉफिट?
तेल के अलावा क्या-क्या बेचकर कमाता है ईरान, जानें सबसे ज्यादा किसमें मिलता है प्रॉफिट?

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!
Jaipur Amayra Case: CCTV ने खोला राज! ऐसे कूदी 9 साल की अमायरा! वीडियो रौंगटे खड़े कर देगी! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी को...'
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी को...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Embed widget