एक्सप्लोरर

ट्रेन मोड़ने का काम तो ऑटोमैटिक होता है... फिर ट्रेन के ड्राइवर करते क्या हैं?

Train Loco Pilot Work: आपने देखा होगा कि ट्रेन की पटरियां ट्रेन के रूट के हिसाब से ऑटोमैटिक एडजस्ट होती है तो लोको पायलट का क्या काम होता है?

रेलवे में अब काफी काम ऑटोमेटिक होने लगा है, जिसमें ट्रेन को चलाने का काम भी है. पहले लाइनमैन ट्रेन के रूट के हिसाब से पटरियों को एडजस्ट करते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है. अब ये काम ऑटोमेटिक पूरा हो जाता है. रेलवे ट्रैक ऑटो एडजस्ट होने की वजह से ना लाइनमैन का काम बचता है और ना ही लोको पायलट का काम ट्रेन को मोड़ने का होता है. ऐसे में कभी आपने सोचा है कि जब ट्रेन को चलाने का पूरा काम लोको पायलट का नहीं होता है तो फिर लोको पायलट करता क्या है. तो आज हम आपको बताते हैं कि ट्रेन के इंजन में बैठे-बैठे लोको पायलट को क्या क्या करना होता है और ट्रेन को चलाने में उनकी कितनी भूमिका होती है.

तो आज आपको क्लियर कर देते हैं कि ट्रेन लोको पायलट का काम क्या है और ड्यूटी शुरू होने से लेकर ड्यूटी पूरी होने तक उनका क्या काम होता है. फिर आप लोको पायलट के काम के प्रोसेस को समझ जाएंगे...

लोको पायलट का क्या काम होता है?

लोको पायलट की जब ड्यूटी शुरू होती है तो सबसे पहले वो इंजन आदि की अच्छे से जांच करता है. वो ये सुनिश्चित करता है कि ट्रेन के इंजन में कोई दिक्कत नहीं है और डीजल या फिर आवश्यक सामान पर्याप्त मात्रा में है. इसके बाद ट्रेन के रूट आदि और मैनुअल की जानकारी लेता है और ट्रेन स्टेशन मास्टर से परमिशन लेकर अपनी ट्रेन को आगे बढ़ाता है. ट्रेन में कोई स्टीयरिंग नहीं होती है, ऐसे में ट्रैक चेंज का काम ऑटोमैटिक होता है. 

लेकिन, लोको पायलट कंट्रोल रुम से मिल रहे डायरेक्शन, सिग्नल्स आदि के आधार पर स्पीड कंट्रोल करने का काम करता है. ऐसे में लोको पायलट की ही जिम्मेदारी होती है कि वो तय टाइम टेबल के हिसाब से ही ट्रेन का रूट पूरा करे. इसके अलावा स्पीड को लेकर कई नियम होते हैं, जिनका भी लोको पायलट को पालन करना होता है. साथ ही ग्राउंड पर ट्रैक पर आने वाली अड़चनों का भी ध्यान रखना होता है और उसके हिसाब से ट्रेन को ऑपरेट करना होता है. इसका मतलब ऐसा नहीं है कि लोको पायलट चाहे जब ट्रेन को रोक दे और चाहे जब चलाना शुरू कर दे. लोको पायलट यह फैसला खुद नहीं ले सकता है कि ट्रेन को किस स्टेशन पर रोकना है.

लेकिन लोको पायलट के पास ट्रेन को रोकने या चलाने को लेकर काफी अधिकार होता है.  लोको पायलट को पटरी के बराबर में लगे साइन बोर्ड पर बनें संकेतों के अनुसार स्पीड को बदलना होता है. साथ ही अलग अलग डायरेक्शन को फॉलो करना होता है. कोहरे, धुंध के वक्त लोको पायलट का काम और जिम्मेदारी दोनों बढ़ जाती है. 

यह भी पढ़ें- क्या सही में दिल्ली में लगता है 'चोर बाजार', बहुत कम लोगों को पता है यहां की ये सच्चाई?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Harmonium History: विदेशी पैदाइश, तवायफखाने का दाग और 40 साल का बैन; जानें कैसे संगीत का शहंशाह बना हारमोनियम?
विदेशी पैदाइश, तवायफखाने का दाग और 40 साल का बैन; जानें कैसे संगीत का शहंशाह बना हारमोनियम?
Mughal Salary: मुगल काल में किसे मिलती थी सबसे ज्यादा सैलरी, जानें एक सिपाही कितना कमाता था?
मुगल काल में किसे मिलती थी सबसे ज्यादा सैलरी, जानें एक सिपाही कितना कमाता था?
India Developed Country Criteria: भारतीय कितने अमीर हो जाएं, तब डिवेलप कहलाएगा देश? समझ लें सारे समीकरण
भारतीय कितने अमीर हो जाएं, तब डिवेलप कहलाएगा देश? समझ लें सारे समीकरण
Pakistan PF Rules: भारत में PF की मिनिमम लिमिट 1800 रुपये, जानें पाकिस्तान में कितना कटता है पीएफ?
भारत में PF की मिनिमम लिमिट 1800 रुपये, जानें पाकिस्तान में कितना कटता है पीएफ?

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget