एक्सप्लोरर

क्या सही में दिल्ली में लगता है 'चोर बाजार', बहुत कम लोगों को पता है यहां की ये सच्चाई?

Delhi Chor Bazaar: दिल्ली के चोर बाजार की काफी चर्चा होती है, लेकिन क्या यहां सही में सस्ता सामान मिलता है या फिर इस जगह की कुछ और ही सच्चाई है?

आप देश के किसी भी कोने में दिल्ली की बात कर लीजिए... दिल्ली के लाल किले की तरह दिल्ली के 'चोर बाजार' के बारे में भी सबको पता होगा. लोगों का मानना है कि दिल्ली में एक खास 'चोर बाजार' लगता है और इस 'चोर बाजार' में चोरी का या फिर सेकेंड हैंड सामान मिलता है, जिनकी रेट बाजार से काफी कम होती है. इसे लेकर लोगों के मन में अलग अलग तरह की कहानियां हैं. कई लोग यहां मिलने वाले सस्ते सामान के बारे में बात करते रहते हैं तो कई लोगों का कहना है कि यहां ऐसा कुछ नहीं है और कोई भी ढंग का सामान नहीं मिलना चाहिए.

तो हम आपको बताते हैं कि दिल्ली के इस 'चोर बाजार' की क्या कहानी है... इसके साथ ही कुछ सवालों के जवाब देते हैं, जो इसे लेकर पूछे जाते हैं. इन सवालों में ये बाजार है कहां, इसकी टाइमिंग क्या है, यहां क्या क्या मिलता है, क्या सही में सामान खरीदा जा सकता है... शामिल होते हैं. तो जानते हैं इन सवालों के जवाब, जिसके बाद आपको भी चोर बाजार की हकीकत पता चल जाएगी. 

कहां लगता है 'चोर बाजार'?

दरअसल, दिल्ली के हर इलाके में हर हफ्ते एक मार्केट लगता है, जैस कई जगह बुधवार को तो कई जगह सोमवार को बाजार लगता है. इन बाजार में छोटे छोटे व्यापारी सामान बेचने आते हैं, जहां कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े, जूते आदि मिलते हैं. यहां काफी कम रेट में सामान मिल जाता है. ऐसा ही एक बाजार है, जिसे चोर बाजार का नाम दिया गया है. ये बाजार लाल किले के सामने लगता है, जिसे लोग 'चोर बाजार' कहते हैं, मगर इसका नाम पुराना बाजार है.

कब लगता है ये बाजार?

ये बाजार लालकिले के सामने रविवार को सुबह लगता है. करीब 9-10 बजे तक ये बाजार रहता है, जहां ना सिर्फ दिल्ली बल्कि दिल्ली से बाहर के लोग भी शॉपिंग करने आते हैं.  

यहां के बारे में क्या सोचते हैं लोग?

# यहां चोरी का सामान मिलता है और यहां खुले में ये सामान मिल जाता है. 
# अगर यहां सुबह 4 बजे चले जाएं तो अच्छा सामान मिलता है, इसके बाद माल छंट जाता है. 
# यहां काफी कम रेट में इलेक्ट्रॉनिक सामान मिलता है. 
# अगर किसी को सामान की अच्छी नॉलेज है तो यहां जाकर सस्ते में सामान खरीद सकते हैं. 
#  वहां का सामान अच्छा नहीं होता है और सभी सामान चोरी के नहीं, बल्कि डुप्लीकेट होते हैं. 
# वहां जो कपड़े मिलते हैं, वो अस्पताल, होटल या श्मशान आदि से उठाए हुए होते हैं.

वैसे हकीकत क्या है?

दिल्ली के इस बाजार में जा चुके लोगों के यहां को लेकर अलग अलग अनुभव है. कई लोगों का कहना है कि यहां सही में इलेक्ट्रॉनिक सामान सस्ते में मिलता है, लेकिन अधिकतर लोगों का कहना है कि वो दिखने में ऑरिजनल हो सकता है, लेकिन उसमें अंदर से कुछ नहीं होता है. जैसे अगर आप हार्ड डिस्क ले रहे हैं तो उसके अंदर कुछ नहीं होगा, मगर दिखने में वो ऑरिजनल हार्ड डिस्क होगी. इसके अलावा जो कपड़े ठेलों पर छांटकर मिलते हैं, उसमें देखकर आप सामान खरीद सकते हैं, जो 100 रुपये से कम में मिल जाते हैं. लेकिन, वो कपड़े नए नहीं होते हैं. 
 
इसके अलावा जो सामान पैकिंग में मिलता है, उसकी कोई जिम्मेदारी नहीं है. वो उस वक्त काफी अच्छा लग सकता है, लेकिन बाद में आप इसे लेकर पछताएंगे. वैसे कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो वहां से लाए सामान से संतुष्ट हैं और उनका मानना है कि वहां सही में ढूंढने पर सही सामान मिल जाता है. 

यह भी पढ़ें- पैन कार्ड और आधार कार्ड पर बने QR कोड का क्या है काम? जानिए इससे क्या पता चल जाता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी तरह के होते हैं बादल और किसमें तबाही मचाने की ताकत सबसे ज्यादा, भारत में कहां दिखता है इनका तांडव?
कितनी तरह के होते हैं बादल और किसमें तबाही मचाने की ताकत सबसे ज्यादा, भारत में कहां दिखता है इनका तांडव?
India Imports: अमेरिका, चीन या फिर जापान... किस देश से सबसे ज्यादा माल खरीदता है भारत, कौन है बड़ा दुकानदार?
अमेरिका, चीन या फिर जापान... किस देश से सबसे ज्यादा माल खरीदता है भारत, कौन है बड़ा दुकानदार?
Delhi Khooni Darwaza History: दिल्ली के खूनी दरवाजे में क्या सच में दीवारों से टपकता है खून, यहां शाम को जाने की क्यों नहीं है इजाजत?
दिल्ली के खूनी दरवाजे में क्या सच में दीवारों से टपकता है खून, यहां शाम को जाने की क्यों नहीं है इजाजत?
World Leaders Luxury Plane: पीएम मोदी, पुतिन या फिर ट्रंप... किस नेता का प्लेन ज्यादा लग्जरी, किसमें आती है राजाओं वाली फीलिंग?
पीएम मोदी, पुतिन या फिर ट्रंप... किस नेता का प्लेन ज्यादा लग्जरी, किसमें आती है राजाओं वाली फीलिंग?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget