एक्सप्लोरर

Tipu Sultan: टीपू सुल्तान ने मरते वक्त भी पहन रखी थी 'राम' नाम की अंगूठी, फिर अंग्रेजों ने...

Tipu Sultan: टीपू सुल्तान की जयंती को लेकर महाराष्ट्र में एक बार फिर विवाद छिड़ गया है, कई हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया है. पुलिस से मांग की जा रही है कि इस पर प्रतिबंध लगाया जाए.

टीपू सुल्तान को लेकर एक बार फिर विवाद शुरू हो चुका है. महाराष्ट्र में टीपू सुल्तान की जयंती मनाने को लेकर चेतावनी दी जा रही हैं, कई हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया है. संगठनों का कहना है कि टीपू सुल्तान हिंदू विरोधी थे, इसलिए वो लोग इसका विरोध कर रहे हैं. उनकी मांग है कि टीपू सुल्तान की जयंती मनाने पर महाराष्ट्र में प्रतिबंध लगाया जाए. ये पहली बार नहीं है जब टीपू सुल्तान को लेकर विवाद छिड़ा हो, इससे पहले भी इस मुद्दे पर कई बार बवाल हो चुका है. इसी बीच हम आज आपको उस घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जब टीपू सुल्तान के हाथ से राम नाम की अंगूठी निकाली गई थी. 

मरते हुए भी उंगली में थी अंगूठी
बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक टीपू सुल्तान के पास राम नाम लिखी हुई एक खास अंगूठी थी, ये अंगूठी सोने की थी. कहा जाता है कि टीपू सुल्तान की मौत के वक्त ये अंगूठी उनकी उंगली में थी, जिसे एक ब्रिटिश जनरल ने निकाल लिया था. बाद में इसकी नीलामी भी की गई. लंदन में इस अंगूठी को 45 हजार पाउंड में नीलाम किया गया. नीलाम करने वाली संस्था के मुताबिक इस अंगूठी का वजन करीब 41 ग्राम है. लोग इस थ्योरी पर भी सवाल उठाते हैं कि आखिर एक मुस्लिम राजा हिंदू भगवान के नाम की अंगूठी क्यों पहनता था...

कौन थे टीपू सुल्तान?
टीपू सुल्तान ने कई सालों तक मैसूर पर राज किया, जिसकी वजह से उन्हें टाइगर ऑफ मैसूर के नाम से भी लोग जानते हैं. उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ जंग छेड़ दी थी और उनकी नाक में दम कर दिया था. अंग्रेजों के साथ लड़ते-लड़ते ही उन्होंने दम तोड़ दिया था. उन्हें दुनिया के पहले मिसाइलमैन के तौर पर भी जाना जाता है, टीपू सुल्तान ने सबसे पहले रॉकेट का इस्तेमाल अंग्रेजों के खिलाफ किया था. उन्होंने दूर से मार करने वाले रॉकेट बनाए, जिसने अंग्रेज सेना को पीछे खदेड़ने का काम किया. 

भारत में टीपू सुल्तान को लेकर अलग-अलग विचारधारा के लोगों के अलग मत हैं. कुछ लोग टीपू सुल्तान को एक महान राजा मानते हैं और उनकी जयंती मनाते हैं, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि टीपू सुल्तान हिंदू विरोधी थे. यही बहस हर बार विवाद का मुद्दा बनती है और इस पर खूब राजनीति भी होती है.

ये भी पढ़ें: UFO In Manipur: क्या होता है UFO, जिसे मारने के लिए मणिपुर में भेजने पड़े फाइटर जेट राफेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget