एक्सप्लोरर

Government Holidays: इन देशों में होती हैं सबसे ज्यादा सरकारी छुट्टियां, जानें भारत किस पायदान पर?

Government Holidays: दुनिया के इन देशों में सबसे ज्यादा सरकारी छुट्टी मनाई जाती है. आइए जानते हैं पूरी लिस्ट और साथ में यह भी कि भारत किस पायदान पर आता है?

Government Holidays: दुनिया के सभी देशों में सरकारी छुट्टियां जरूर होती हैं. लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर कौन से देश में सबसे ज्यादा सरकारी छुट्टियां मिलती हैं. कुछ देश लंबे सप्ताहांतों को प्राथमिकता देते हैं तो कहीं धार्मिक अनुष्ठानों को महत्व दिया जाता है. सार्वजनिक छुट्टियों की संख्या सांस्कृतिक विविधता, धार्मिक परंपराओं और राष्ट्रीय उत्सवों पर आधारित होती है. आइए जानते हैं कि विश्व जनसंख्या समीक्षा और विकिपीडिया के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक किस देश में सबसे ज्यादा सरकारी छुट्टियां होती हैं. 

कौन-सा देश टॉप पर?

सरकारी छुट्टियों के मामले में भारत वैश्विक सूची में सबसे टॉप पर है. यहां राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहारों को मिलाकर कुल 42 छुट्टियां मनाई जाती हैं. इनमें से 21 केंद्र सरकार की छुट्टियां हैं जबकि बाकी राज्य और क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग हैं. भारत आधिकारिक तौर पर तीन राष्ट्रीय छुट्टियों को मान्यता देता है. जिसमें गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती शामिल है. होली और दिवाली से लेकर ईद और क्रिसमस तक भारत में कहीं ना कहीं हमेशा कुछ न कुछ जश्न मनाने के लिए वक्त रहता ही है. 

नेपाल दूसरे स्थान पर 

दूसरे स्थान पर नेपाल है. यहां 35 सार्वजनिक छुट्टियां मनाई जाती हैं. इस देश के अवकाश यहां की हिंदू बौद्ध विरासत को दर्शाते हैं. यहां दशैं, तिहार, होली, नारी दिवस जैसे बड़े उत्सव अधिकारी कैलेंडर का हिस्सा है. भारत की तरह नेपाल भी धार्मिक सद्भाव को काफी खूबसूरती से दर्शाता है. 

ईरान और म्यांमार 

ईरान और म्यांमार में 26 आधिकारिक अवकाश हैं. ईरान में सार्वजनिक अवकाश ईद उल अजहा, नौरोज और आशूरा जैसे इस्लामी त्यौहार पर रखे जाते हैं. इसी के साथ म्यांमार जाति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ थिंगयान जल महोत्सव और बौद्ध व्रत जैसे बौद्ध त्यौहार भी मानता है

श्रीलंका 

श्रीलंका में भी 25 सरकारी छुट्टियां मनाई जाती हैं. यहां पर ज्यादातर बौद्ध, हिंदू, मुस्लिम और ईसाई उत्सव मनाए जाते हैं. वेसाक, दिवाली और क्रिसमस जैसे त्योहार यहां की आस्था और परंपराओं को दर्शाते हैं.

कंबोडिया 

कंबोडिया में 24 आधिकारिक छुट्टियां हैं और यहां पर बौद्ध और राष्ट्रीय त्योहार जैसे कि खमेर नव वर्ष और स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. कंबोडिया लोग इन लंबी छुट्टियों के दौरान अपने परिवारों के साथ जश्न मनाने के लिए काफी ज्यादा मशहूर हैं. 

बांग्लादेश 

बांग्लादेश में 22 आधिकारिक सरकारी छुट्टियां हैं. इसमें इस्लामी, हिंदू और राष्ट्रीय त्योहार जैसे की ईद, दुर्गा पूजा और स्वतंत्रता दिवस शामिल हैं. इस देश का कैलेंडर भी भारत की तरह ही बहु धार्मिक संस्कृति को दर्शाता है.

ये भी पढ़ें: किस औरत को कहा जाता है परित्यक्त नारी? पति वाले कॉलम में ज्योति ने पवन सिंह की जगह लिखा है यह शब्द

स्पर्श गोयल को कंटेंट राइटिंग और स्क्रीनराइटिंग में चार साल का अनुभव है.  इन्होंने अपने करियर की शुरुआत नमस्कार भारत से की थी, जहां पर लिखने की बारीकियां सीखते हुए पत्रकारिता और लेखन की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद ये डीएनपी न्यूज नेटवर्क, गाजियाबाद से जुड़े और यहां करीब दो साल तक काम किया.  इस दौरान इन्होंने न्यूज राइटिंग और स्क्रीनराइटिंग दोनों में अपनी पकड़ मजबूत की.

अब स्पर्श एबीपी के साथ अपनी लेखनी को निखार रहे हैं. इनकी खास रुचि जनरल नॉलेज (GK) बीट में है, जहां ये रोज़ नए विषयों पर रिसर्च करके अपने पाठकों को सरल, रोचक और तथ्यपूर्ण ढंग से जानकारी देते हैं.  

लेखन के अलावा स्पर्श को किताबें पढ़ना और सिनेमा देखना बेहद पसंद है.  स्क्रीनराइटिंग के अनुभव की वजह से ये कहानियों को दिलचस्प अंदाज़ में पेश करने में भी माहिर हैं.  खाली समय में वे नए विषयों पर रिसर्च करना और सोशल मीडिया पर अपडेट रहना पसंद करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget