एक्सप्लोरर

वो राजा जिसने रोल्स रॉयस से उठवाया था कूड़ा, दिलचस्प है कहानी

रोल्स रॉयस खरीदने का सपना कई लोग देखते हैं, हालांकि इसे खरीदना आसान नहीं है, लेकिन क्या आप उस राजा के बारे में जानते हैं जिन्होंने रोल्स रॉयस को खरीदकर उनसे झाड़ू लगवाई थी.

रोल्स रॉयस अमीर लोगों की निशानी होती है. जिन्हें कोई आम व्यक्ति नहीं खरीद सकता. भारत में रोल्स रॉयस मुकेश अंबानी, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान, अक्षय कुमार जैसे कुछ चुनिंदा लोगों के पास ही है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत में एक राजा ऐसे भी थे जिन्होंने रोल्स रॉयस खरीदकर उनसे झाडू लगवाई थी. चलिए आज हम आपको ये दिलचस्प किस्सा बताते हैं.

वो राजा जिसने 7 रोल्स रॉयस खरीदकर उनसे लगवा दी थी झाड़ू

भारत में रोल्स रॉयस को लेकर एक किस्सा बहुत मशहूर है. दरअसल अलवर रियासत के महाराजा जय सिंह प्रभाकर अपने लंदन प्रवास पर थे. इस दौरान वो एक दिन रोल्स रॉयस के शोरूम में पहुंचे. उस समय उन्होंने बहुत कैजुएल कपड़े पहने हुए थे. जब रोल्स रॉयस के शोरूम में उन्हें सेल्समैन ने देखा तो बहुत ही साधारण व्यक्ति समझ लिया और उनसे बदतमीजी की. ऐसे में महाराजा जय दिंस प्रभाकर को बहुत ही अपमानित महसूस हुआ.

दूसरे दिन दे दिया 7 रोल्स रॉयस का ऑर्डर

उस दिन तो महाराजा वहां से चले गए, लेकिन दूसरे दिन वो वहां अपने पूरे राजशाही अंदाज में पहुंचे. वहां उन्होंने सेल्समैन को इशारा करते हुए बुलाया और 7 रोल्स रॉयस फैंटम की डिलीवरी भारत में करने के लिए कह दिया. उन्हें राजशाही रूप में देखकर वो सेल्समैन भी घबरा गया. हालांकि इस ऑर्डर के साथ जय सिंह प्रभाकर ने एक शर्त और रखी कि इन सभी रोल्स रॉयस की डिलीवरी करने वो सेल्समैन खुद भारत आएगा.

कारों से उठवाया नगरपालिका का कूड़ा

फिर जब सेल्समैन कारों की डिलीवरी लेकर अलवर पहुंचा तो महाराज जय सिंह प्रभाकर ने उसके सामने ही उन कारों को नगरपालिका में कूड़ा उठवाने के लिए भेज दिया. धीरे-धीरे जब ये बात फैली तो कंपनी की खूब बदनामी होने लगी. जिसके बाद कंपनी ने लिखित में माफी भी मांगी. हालांकि ये किस्सा आज भी मशहूर है.    

यह भी पढ़ें: Buy Gold on Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना क्यों माना जाता है जरूरी, कोई धार्मिक महत्व या सिर्फ किवदंती के हिसाब से चल रही परंपरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget