एक्सप्लोरर

क्या ट्रंप कभी भी लगा सकते हैं टैरिफ, क्या अमेरिका में उन्हें कोई रोक सकता है? 

Donald Trump Tariff War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको से आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है. वहीं चीनी वस्तुओं पर 10 प्रतिशत अतिरक्त टैरिफ का ऐलान किया है.

Donald Trump Tariff War: अमेरिका के राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया की ट्रेड मार्केट में तहलका मचा दिया है. ट्रंप की ओर से लगाए गए टैरिफ के बाद कई देशों के साथ अमेरिका के संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं. ट्रंप ने पहले कनाडा, चीन और मेक्सिको पर टैरिफ लगाने की घोषणा की थी, जिसके बाद तीनों देशों ने अमेरिका को कड़ी प्रतिक्रिया दी है. अब ट्रंप ने यूरोपीय यूनियन से आने वाले सामानों पर भी टैरिफ रूल लागू करने के संकेत दिए हैं. 

अमेरिका की ओर से शुरू हुए टैरिफ वॉर ने भारत के लिए भी चिंता खड़ी कर दी है. भले ही ट्रंप ने अभी सीधे तौर पर भारत पर टैरिफ रूल न लागू किया हो, लेकिन वह इसका संकेत जरूर दे चुके हैं. ऐस में सवाल यह है कि क्या डोनाल्ड ट्रंप अपनी मनमर्जी से कभी भी टैरिफ लगा सकते हैं? क्या ट्रंप को टैरिफ लगाने से कोई रोक सकता है? टैरिफ लगाने से अन्य देशों पर कैसे पड़ता है असर? जानते हैं...  

किस पर कितना लगाया गया टैरिफ

बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको से आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है. वहीं चीनी वस्तुओं पर 10 प्रतिशत अतिरक्त टैरिफ का ऐलान किया है. ट्रंप की ओर से इस ऐलान के बाद मेक्सिको, कनाडा और चीन से अमेरिका आयात होने वाली वस्तुओं के दाम बढ़ने की संभावना है, जिसका फायदा सीधे तौर पर अमेरिकी राजस्व को होगा. हालांकि, ट्रंप की ओर से टैरिफ रूल लागू करने के बाद मेक्सिको और कनाडा ने भी अमेरिकी सामान पर जवाबी टैरिफ का ऐलान किया है. वहीं चीन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुद्दा उठाने की बात कही है. 

क्या मनमर्जी से लगाया जा सकता है टैरिफ

दुनिया के लगभग सभी देशों के बीच वस्तुओं का आयात-निर्यात होता है. इन सामानों पर देश आयात शुल्क लगाते हैं, जिसे टैरिफ कहा जाता है. आयात शुल्क के जरिए सरकारों को राजस्व की कमाई होती है. हालांकि, हद से अधिक राजस्व दो देशों के बीच व्यापारिक विवादों को बढ़ावा दे सकता है, जिससे आयात-निर्यात प्रभावित होता है. ऐसे में कई बार टैरिफ दो देशों की बीच आपसी संबंध पर भी निर्भर करते हैं. 

ट्रंप को कौन रोक सकता है

दुनिया में आयात-निर्यात और व्यापारिक नियमों का पालन कराने के लिए एक ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन है, जिसे विश्व व्यापार संगठन (WTO) कहते हैं. यह संगठन सरकारों के लिए व्यापार समझौतों पर बातचीत करने वाला मंच है. ट्रंप अगर किसी देश पर जरूरत से ज्यादा टैरिफ का ऐलान करते हैं तो वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन हस्तक्षेप कर सकता है और वैश्विक व्यापार नियमों का पालन करने के लिए अमेरिका को कह सकता है. गौरतलब है कि चीन पर टैरिफ लगाए जाने के बाद चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने WTO में मुकदमा दायर करने की बात कही है. 

यह भी पढ़ें: कौन बनाता है दुनिया के ताकतवर देशों की लिस्ट, जिसके टॉप-10 से बाहर हुआ भारत, क्या होता है पैमाना?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Strait of Hormuz Closure: होर्मुज पूरी तरह बंद हो जाए तो क्या होगा, फिर किन रास्तों से दुनिया को मिलेगी राहत?
होर्मुज पूरी तरह बंद हो जाए तो क्या होगा, फिर किन रास्तों से दुनिया को मिलेगी राहत?
Teesta River Project: बांग्लादेश ने चीन को सौंपा तीस्ता प्रोजेक्ट, जानें यह भारत के लिए कितना खतरनाक?
बांग्लादेश ने चीन को सौंपा तीस्ता प्रोजेक्ट, जानें यह भारत के लिए कितना खतरनाक?
दिल्ली का जंतर-मंतर कैसे बना लोकतंत्र की आवाज, सबसे पहले यहां कौन सा आंदोलन हुआ था?
दिल्ली का जंतर-मंतर कैसे बना लोकतंत्र की आवाज, सबसे पहले यहां कौन सा आंदोलन हुआ था?
Plastic Currency Note Cost: प्लास्टिक के नोट बनाने में कितना पैसा होगा खर्च, जानें 10 रुपये का नोट कितने में बनेगा?
प्लास्टिक के नोट बनाने में कितना पैसा होगा खर्च, जानें 10 रुपये का नोट कितने में बनेगा?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget