एक्सप्लोरर

इस देश में बर्तन तोड़ने के बाद फिक्स होता है रिश्ता, दूल्हा-दुल्हन को करनी पड़ती है सफाई 

आपने शादी के दौरान होने वाले बहुत से ऐसे रिवाजों के बारे में सुना होगा जो बहुत ही अजीब होते हैं. भारत में भी ऐसे कई सारे रिवाज शादी के दौरान निभाए जाते हैं जो आपका सिर घुमा सकते हैं.

भारत में होने वाली शादियों में लड़की के घर वाले नवविवाहित जोड़े को बर्तन देते हैं. यहां तक कि रिश्तेदार भी तोहफे में कुछ न कुछ ऐसा देते हैं, जो उनकी नई गृहस्थी के काम आ सके. लेकिन यही बर्तन कोई तोड़कर चला जाए तो आपको गुस्सा आना लाजमी है. हालांकि, एक ऐसा देश है जहां शादी के बाद बर्तन तोड़ने का ही रिवाज है और ऐसा करना शुभ माना जाता है. 

चौंकिएगा नहीं, जर्मनी में होने वाली शादियों में ऐसा ही रिवाज है. जहां मेहमानों के साथ नवविहाहित जोड़ा घर के बर्तनों को जमीन पर पटक-पटककर तोड़ देता है. माना जाता है यह एक तरीके से नई जिंदगी शुरू करने जा रहे जोड़े की परीक्षा होती है, जो उनके आने वाले जीवन में काम आता है. 

यह भी पढ़ें: यहां मेहमानों से मिले बिना ही शादी के दिन भाग जाते हैं दूल्हा-दुल्हन, अनोखा है रिवाज 

अजीब है रिवाज

आपने शादी के दौरान होने वाले बहुत से ऐसे रिवाजों के बारे में सुना होगा जो बहुत ही अजीब होते हैं. भारत में भी ऐसे कई सारे रिवाज शादी के दौरान निभाए जाते हैं जो आपका सिर घुमा सकते हैं. हालांकि, जर्मनी में शादी पर जिन मेहमानों को बुलाया जाता है, वे चीनी-मिट्टी से बने बर्तनों को जमीन पर पटककर तोड़ते हैं. इसके बाद सफाई की जिम्मेदारी दूल्हा और दुल्हन की होती है. कहने को तो यह रस्म काफी अजीब है. माना जाता है कि जब नवविवाहित जोड़ा मिलकर उसे साफ करता है, तो टीमवर्क का प्रदर्शन होता है. इससे यह संदेश जाता है कि उन्हें आगे भी जीवन की हर बाधा को इसी तरह साथ मिलकर पार करना है. 

केक काटने में भी होती है जद्दोजहद

आपने फिल्मों में या फिर पश्चिमी सभ्यता में शादी के दौरान केक काटने की रस्म तो देखी ही होगी. अब धीरे-धीरे यह रिवाज भारत भी पहुंच गया है. हालांकि, जर्मनी में आधी रात को वेडिंग केक काटा जाता है. लड़का और लड़की मिलकर इस केक को काटते हैं और माना जाता है कि केक काटते वक्त जिसका हाथ ऊपर होगा, सारी जिंदगी उसी का राज होगा. इसलिए नए जोड़े को केक काटने के दौरान अपना हाथ ऊपर रखने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है. 

यह भी पढ़ें: इस देश में चाय की मिठास से फिक्स होती है शादी, चीनी से मिलता है अप्रूवल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल एयरपोर्ट पर क्यों होते हैं भारतीय सुरक्षाकर्मी, कब लागू हुई यह व्यवस्था?
नेपाल एयरपोर्ट पर क्यों होते हैं भारतीय सुरक्षाकर्मी, कब लागू हुई यह व्यवस्था?
2 जगह वोटर कार्ड बनवाने पर कितनी मिलती है सजा? जान लें नियम
2 जगह वोटर कार्ड बनवाने पर कितनी मिलती है सजा? जान लें नियम
नेहा बोरा की 'वन पीस' टी-शर्ट पर क्यों मचा है बवाल? जानें वजह
नेहा बोरा की 'वन पीस' टी-शर्ट पर क्यों मचा है बवाल? जानें वजह
क्या चांद पर मौजूद है बड़ी गुफा, किस रहस्य को सुलझाने में लगा नासा?
क्या चांद पर मौजूद है बड़ी गुफा, किस रहस्य को सुलझाने में लगा नासा?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget