एक्सप्लोरर

यहां बादलों से होती है 'शराब' की बारिश, नासा को मिला कमाल का ग्रह

ये अल्कोहल सितारों के पैदा होने वाले क्षेत्र सैगिटेरियस B2 में पाए गए हैं. ये हमारी आकाशगंगा के केंद्र के करीब ही है. दरअसल, इस क्षेत्र के करीब ही हमारी आकाश गंगा का एक बड़ा ब्लैकहोल है.

अब तक आपने आसमान से पानी और बर्फ ही गिरते देखा है, लेकिन क्या हो अगर मैं आपसे कहूं कि इस ब्रह्मांड में एक जगह ऐसी भी है जहां शराब की बारिश होती है. यानी इस ग्रह पर आप जहां भी देखेंगे, हर जगह शराब ही शराब मिलेगी. अंतरराष्ट्रीय स्पेस एजेंसी नासा ने इसके बारे में दुनिया को बताया कि ये अल्कोहल सूक्ष्म आणविक के रूप में मौजूद है. सबसे बड़ी बात की स्पेस में प्रोपेनॉल के रूपम में यह अब तक का सबसे बड़ा अल्कोहल अणु खोजा गया है. हालांकि, ये पीने योग्य बिल्कुल नहीं है और पृथ्वी से ये इतनी दूर है कि इसे लाने के बारे में अभी सिर्फ कल्पना ही की जा सकती है. लेकिन इस खुलासे ने एक बात जरूर साबित कर दिया कि अंतरिक्ष में अभी ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिनके बारे में इंसान सोच भी नहीं सकते.

कहां मिला है ये अल्कोहल?

नासा के मुताबिक, ये अल्कोहल सितारों के पैदा होने वाले क्षेत्र सैगिटेरियस B2 में पाए गए हैं. ये क्षेत्र हमारी आकाशगंगा के केंद्र के करीब ही है. दरअसल, इस क्षेत्र के करीब ही हमारी आकाश गंगा का एक बड़ा ब्लैकहोल है. वहीं इसकी दूरी की बात करें तो ये हमारी पृथ्वी से 170 प्रकाश-वर्ष दूर है. आपको बता दें इस क्षेत्र की खोज अटाकामा लार्ज मिलिमीटर/सबमिलिमीटर एरे टेलीस्कोप द्वारा साल 2016 में की गई थी, जिसके बाद नासा इस पर नजर बनाए हुए है और यहां की सभी गतिविधियों को नोट कर रही है.

एक्सपर्ट्स इस पर क्या कहते हैं?

यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया के एस्ट्रोकेमिस्ट रॉब गैरोड इसे बेहद अनोखा मानते हैं. उनका कहना है, 'प्रोपेनोल के दोनों रूपों का एक साथ मिलना बड़ी बात है और यह प्रत्येक के गठन को निर्धारित करने में विशिष्ट रूप से शक्तिशाली है. ऐसा इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि दोनों में बहुत ज्यादा समानता है, जिसका अर्थ है कि दो अणु एक ही समय में एक ही स्थान पर मौजूद होने चाहिए.' दरअसल, ऐसी कोई क्रिया जल्दी स्पेस में देखने को नहीं मिलती. खासतौर से मिथाइल अल्कोहल, या मेथनॉल (CH3OH) का कहीं मिलना बड़ी बात है. इसके अध्ययन से वैज्ञानिक ग्रहों के निर्माण और उनके खत्म होेने की प्रक्रिया को समझ पाएंगे.

ये भी पढ़ें: क्या सही में मिठाइयों पर लगे वर्क में चांदी-सोना होता है? क्या जानवर के चमड़े का होता है यूज?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब नहीं था इंटरनेट तो कैसे फैलती थी अफवाहें, कैसे हो जाते थे दंगे?
जब नहीं था इंटरनेट तो कैसे फैलती थी अफवाहें, कैसे हो जाते थे दंगे?
किसे जाता है रामलीला मैदान के किराए का पैसा, कौन है वहां का मालिक?
किसे जाता है रामलीला मैदान के किराए का पैसा, कौन है वहां का मालिक?
क्या इस्तीफा देने वाले RS सांसदों को भी मिलती है पेंशन, कितनी होती है रकम?
क्या इस्तीफा देने वाले RS सांसदों को भी मिलती है पेंशन, कितनी होती है रकम?
क्या केरलम विधानसभा CEC को हटा सकती है, वहां क्यों पास हुआ यह प्रस्ताव?
क्या केरलम विधानसभा CEC को हटा सकती है, वहां क्यों पास हुआ यह प्रस्ताव?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget