एक्सप्लोरर

किसी गांव से भी छोटे हैं दुनिया के ये देश, महज इतने घंटे में घूम सकते हैं आप

दुनिया के कुछ देश तो ऐसे हैं, जो किसी गांव से भी छोटे हैं और वहां घूमने और पहुंचने के लिए बहुत ही सीमित संसाधन हैं. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इन देशों को आप 24 घंटों में पूरा घूम सकते हैं.

Smallest countries: आप जब भी किसी देश के बारे में सोचते हैं तो सबसे पहले मन में क्या आता है? यही कि फला देश कैसा होगा, वहां क्या-क्या होगा, घूमने की जगह कौन-कौन सी हैं और वह देश कितना बड़ा है और उसे कितने दिन में घूमा जा सकता है. कहीं दूर न जाकर अपने प्यारे भारत का ही उदाहरण ले लें तो पूरा भारत घूमने में आपको सालों लग जाएंगे, लेकिन क्या आपने ऐसे देशों के नाम सुने हैं, जिन्हें महज आप 24 घंटों में पूरा घूम सकते हैं? 

जी हां, दुनिया के कुछ देश तो ऐसे हैं जो किसी गांव से भी छोटे हैं और वहां घूमने और पहुंचने के लिए बहुत ही सीमित संसाधन हैं. आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जो किसी गांव की तरह बहुत ही छोटे हैं और इन्हें पूरा घूमने में महज कुछ घंटे का ही समय लगता है. 

लिच्टेंस्टीन: लिच्टेंस्टीन यूरोप का एक ऐसा ही छोटा देश है, जो किसी गांव या कस्बे से भी छोटा है. यह देश स्विट्जलैंड और ऑस्ट्रिया की सीमा के बीच स्थित है. इस देश की अपनी राजधानी भी है, जिसका नाम है वडाज. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस देश का क्षेत्रफल मात्र 160 वर्ग किलोमीटर ही है. 

सैन मैरिना: सैन मैरीनो दुनिया का सबसे पुराना गणराज्य है. इसकी स्थापना 301 ई. में हुई थी, लेकिन इस देश का संविधान 1600 में बना था. यह देश पूरी तरह से इटली से घिरा हुआ है. सैन मरीनो अपनी वास्तुकला और ऐतिहासिक केंद्रों के लिए जाना जाता है. 

तवालु: ऑस्ट्रेलिया, फिजी और सोनोमन द्वीप के बीच एक छोटा सा देश है तवालु. आपको जानकर हैरानी होगी कि यह देश मात्र एक सड़क पर बसा हुआ है और यहां रुकने के लिए मात्र एक से दो ही होटल हैं. इस देश का क्षेत्रफल 26 वर्ग किलोमीटर से भी कम है. 

मोनाको: मोनाको एक वर्ग मील से भी कम क्षेत्रफल में फैला हुआ देश है. यह देश रेस ट्रैक, समुद्र तटों और कसीनो के लिए जाना जाता है. 

वेटिकन सिटी: वेटिकल सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश है और यह देश सिर्फ 44 हेक्टेयर में बसा हुआ है. रोम में स्थित यह देश कैथोलिक चर्च का केंद्र है. 

यह भी पढ़ें: पूरी तरह से गोल नहीं है हमारी पृथ्वी, जानें कहां-कहां से है चपटी?

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

500 लोगों की करनी है दावत, जानिए कितना आएगा खाने का खर्च?
500 लोगों की करनी है दावत, जानिए कितना आएगा खाने का खर्च?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget