एक्सप्लोरर

स्काई डाइवर आसमान में जाकर कूदने से मना कर दें तो क्या होगा, क्या उन्हें जबरन फेंक दिया जाएगा?

स्काईडाइविंग एक ऐसा एडवेंचर स्पोर्ट है, जिसमें व्यक्ति विमान से कूदकर पैराशूट की मदद से जमीन पर लौटता है. अब सवाल उठता है कि अगर कोई व्यक्ति ऊपर पहुंच कर कूदने से मना कर दे तो क्या होगा?

स्काईडाइविंग एक ऐसा काम है, जिसे एडवेंचर पसंद करने वाला हर शख्स अपने जीवन में एक बार जरूर करना चाहता है. स्काईडाइविंग के लिए आपको प्लेन में बैठना होता है और जब प्लेन धरती से कुछ किलोमीटर ऊपर पहुंच जाता है तो उन्हें प्लेन से कूदना होता है और फिर पैराशूट की मदद से जमीन पर उतरना होता है. चलिए अब जानते हैं कि जब कोई व्यक्ति पहली बार स्काईडाइविंग करने जाता है और आसमान में पहुंच कर प्लेन से कूदने से मना कर देता है तो उसके साथ क्या होता है.

अगर कोई कूदने से मना कर दे तो क्या होगा

स्काईडाइविंग एक ऐसा एडवेंचर स्पोर्ट है, जिसमें व्यक्ति विमान से कूदकर पैराशूट का इस्तेमाल करके सुरक्षित रूप से जमीन पर लौटता है. अब सवाल उठता है कि जब कोई व्यक्ति पहली बार स्काईडाइविंग के लिए जाता है और वह आसमान में पहुंचने के बाद ऊंचाई से डर जाए तो क्या वह विमान से कूदने के लिए मना कर सकता है. इससे भी बड़ा सवाल ये है कि क्या स्काईडाइविंग कराने वाला कोच मना करने वाले शख्स को प्लेन से धक्का दे देता है.

दरअसल, जब आप पहली बार स्काईडाइविंग करने जाते हैं तो कूदने से ठीक पहले आपके अंदर ऊंचाई का डर बैठ जाता है. ऐसे में स्काईडाइविंग कराने वाला कोच आपको कहता है कि कूद जाओ कुछ नहीं होगा. लेकिन आपका मन नहीं मानता. ऐसे में कई बार जब कोच को लगता है कि आपका डर बहुत कम है और आप कूदने के लिए ट्रिगर नहीं हो पा रहे हैं तो वह आपको प्लेन के पास ले जाकर पुश कर देता है और आप कूद जाते हैं.

लेकिन अगर आपका डर बहुत ज्यादा है और आप कूदने से एकदम इंकार कर देते हैं तो कोई स्काईडाइविंग कोच आपको जबरदस्ती धक्का नहीं देता. प्लेन से कूदना या ना कूदना यह पूरी तरह से आपका फैसला होता है. हां, ये जरूर है कि अगर आप प्लेन में बैठ कर आसमान में चले जाएं और वहां पहुंच कर कूदने से इंकार कर दें तो आपकी स्काईडाइविंग की फीस खराब हो जाती है, क्योंकि ऐसे स्थिति में आपके पैसे वापिस नहीं किए जाते.

भारत में कहां-कहां होती है स्काईडाइविंग

दुनिया में कई जगह स्काईडाइविंग होती है. भारत की बात करें तो भारत में पुणे में आप ट्रेनिंग के साथ स्काईडाइविंग का अनुभव ले सकते हैं. यहां इसकी फीस लगभग 25,000 से 35,000 रुपये तक हो सकती है. वहीं नैनीताल में भी स्काईडाइविंग होती है. यहां लगने वाली फीस की बात करें तो ये लगभग 15,000 से 25,000 तक हो सकती है.

ये भी पढ़ें: रहने के लिए वैज्ञानिकों ने खोज लिया नया ग्रह, यहां इतनी होगी उम्र कि सात पीढ़ी साथ गुजारेंगी जिंदगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में कहां-कहां चल रहा जेन-जी और जेन-अल्फा का प्रदर्शन? देखें पूरा मैप
देश में कहां-कहां चल रहा जेन-जी और जेन-अल्फा का प्रदर्शन? देखें पूरा मैप
यूट्यूब पर बजा रहे राष्ट्रगीत तो कैसे पहचानें कौन-सा असली? जानें सबकुछ
यूट्यूब पर बजा रहे राष्ट्रगीत तो कैसे पहचानें कौन-सा असली? जानें सबकुछ
जानबूझकर गाए वंदे मातरम के दो पैरा, कितनी होगी सजा?
जानबूझकर गाए वंदे मातरम के दो पैरा, कितनी होगी सजा?
तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच क्या है कावेरी जल विवाद, क्यों लड़ रहे दोनों राज्य?
तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच क्या है कावेरी जल विवाद, क्यों लड़ रहे दोनों राज्य?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget