एक्सप्लोरर

साहस से भरी है शिवाजी के 'वाघ नख' की कहानी? भारत वापस आ रहे इस इतिहास को कितना जानते हैं आप

Shivaji Wagh Nakh: भारत का इतिहास साहस और वीरता से भरा हुआ है, जिसकी वीरता के चर्चे आज भी दुनिया में होते हैं. लंदन में हुई एक डील के तहत शिवाजी से जुड़ी एक अनमोल वस्तु भारत लाई जा रही है.

Shivaji Wagh Nakh: इस देश की धरती ने एक से बड़े एक ऐसे वीर योद्धा को जन्म दिया, जिनकी वीरता इतिहास के पन्नो में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है. महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों ने लंदन दौरे पर एक एमओयू पर साइन किया है. यह डील भारत और लंदन के बीच छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Mahara) से जुड़ी एक अनमोल वस्तु भारत लाने को लेकर की गई है. यह वस्तु तीन साल के लिए भारत लाई जा रही है. छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रसिद्ध ‘वाघ नख’ (बाघ के पंजे वाला खंजर) (Tiger Claw) को ब्रिटेन के संग्रहालय से महाराष्ट्र लाया जाएगा. इसके बारे में महाराष्ट्र सरकार ने जानकारी दी है. आइए इस वाघ नख के बारे में जानते हैं.

शिवाजी ने इस नख से की थी अफजल खान की हत्या

छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा 1659 में चलाया गया एक हथियार इस साल नवंबर में भारत लौट आएगा. 'वाघ नख' बाघ के पंजे के आकार का एक लोहे का हथियार है, जिसका इस्तेमाल मराठा नेता ने बीजापुर सल्तनत के जनरल अफजल खान को मारने के लिए किया था. त्वचा और मांसपेशियों को काटने के लिए डिज़ाइन किया गया यह छोटा हथियार वर्तमान में लंदन के विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय का हिस्सा है. राज्य के संस्कृति मंत्री ने 17वीं सदी के मराठा योद्धा राजा की प्रसिद्ध 'जगदंबा' तलवार को जल्द ही ब्रिटेन से वापस लाए जाने की संभावना पर भी जोर दिया. वाघ नख को वापस लौटने पर दक्षिण मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय में रखे जाने की संभावना है.

ये है इस नख का इतिहास

विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय में मौजूद जानकारी के मुताबिक, प्रसिद्ध हथियार ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारी जेम्स ग्रांट डफ का था. कथित तौर पर उन्हें यह 'मराठाओं के पेशवा के प्रधान मंत्री' द्वारा उपहार के रूप में प्राप्त हुआ था. संग्रहालय के डिटेल के अनुसार ब्लेडों के साथ एक फिट किया हुआ केस भी है, जिस पर शिलालेख लिखा है, 'शिवाजी का 'वैगनक' जिसके साथ उन्होंने मुगल जनरल को मार डाला.' अफजल खान की हत्या मराठा इतिहास से जुड़ा एक महत्वपूर्ण अध्याय है. संख्या में वे मराठों से अधिक थे. खान की शक्तिशाली सेना को मराठों ने गुरिल्ला युद्ध का उपयोग करके हरा दिया. महान मराठा राजा ने बाघ के पंजे के आकार के लोहे से बने एक तेज हथियार वाघ नख का उपयोग करके खान को मार डाला था. दरअसल, अफजल खान ने शिवाजी को मिलने के लिए बुलाया. उसका इरादा शिवाजी को गले लगाने के बहाने गला काटने की थी. लेकिन समय रहते उन्होंने खतरे को भांप लिया. जैसे ही अफजल गले लगाने के लिए आगे बढ़ा उन्होंने बाघ नख से खान का सीना चीर दिया.

ये भी पढ़ें: चाय पीने के बाद क्यों नहीं आती है नींद? जानिए इसके पीछे का साइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mount Huygens: धरती पर एवरेस्ट तो चांद पर सबसे ऊंची चोटी कौन-सी, वहां पहुंचना कितना मुश्किल?
धरती पर एवरेस्ट तो चांद पर सबसे ऊंची चोटी कौन-सी, वहां पहुंचना कितना मुश्किल?
जिस्म पर शहद लगा छोड़ती थी चींटियां, इस रानी की हैवानियत से कांपते थे दुश्मन
जिस्म पर शहद लगा छोड़ती थी चींटियां, इस रानी की हैवानियत से कांपते थे दुश्मन
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
ट्रंप के पास एयरफोर्स वन तो पीएम मोदी के पास इंडिया वन, जिनपिंग के पास क्या?
ट्रंप के पास एयरफोर्स वन तो पीएम मोदी के पास इंडिया वन, जिनपिंग के पास क्या?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget